Bank Holiday Sept 18: क्या कल बंद रहेंगे बैंक? RBI की पूरी लिस्ट से जानें कहां-कहां बंद और खुले हैं Bank

September Bank Holiday:भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी छुट्टियों के ऑफिशियल कैलेंडर के अनुसार कल 18 सितंबर को यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे के अवसर पर जानें किन राज्यों में बैंक बंद है। साथ ही, छात्र सितंबर 2026 में कब-कब बैंक बंद रहेंगे यहां से जानें।  

Sep 17, 2026, 16:42 IST
Bank Holiday 18 September 2026
Bank Holiday 18 September 2026

Bank Holiday 18 September 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी छुट्टियों के ऑफिशियल कैलेंडर के अनुसार, कल शुक्रवार यानी 18 सितंबर 2026 को देश के एक विशिष्ट राज्य में बैंकों की छुट्टी रहेगी। यदि आप कल बैंक ब्रांच में जाकर अपने काम को करवाने का सोच रहे है, तो इस ओयजना को अभी टाल दें। यदि आप काम को टाल नहीं सकते हैं, तो अपने राज्य में बैंक हॉलिडे को पहले से चेक कर लें। 

कल 18 सितंबर को किस राज्य में और क्यों बंद रहेंगे बैंक?

हम आपको बताते है कि कल यानी 18 सितंबर 2026 को केवल मेघालय राज्य के सभी बैंको के लिए RBI द्वारा छुट्टी जारी की गई है क्योकि कल का दिन यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे (Unitarian Anniversary Day) के रूप में मनाया जाता है। 

इस अवसर पर मेघालय के मुख्य जिलों जैसे ईस्ट खासी हिल्स, ईस्ट जैंतिया हिल्स, साउथ वेस्ट खासी हिल्स और री-भोई आदि में सभी जगह स्थानीय छुट्टी को लागू किया गया है। 

मेघालय में कौन-कौन से बैंक रहेंगे बंद? 

कल 18 September 2026 को Unitarian Anniversary Day के अवसर पर सभी बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB), केनरा बैंक, एक्सिस, एचडीएफसी (HDFC) और आईसीआईसीआई (ICICI) आदि सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंकों की सभी ब्रांच भी पूरी तरह से बंद रहेंगे।

Bank Holiday Tomorrow: यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे का इतिहास और महत्व

यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे हर साल 18 सितंबर 2026 को मेघालय के खासी-जैंतिया हिल्स क्षेत्र में श्रद्धा और पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है।

  • आंदोलन की नींव: इस ऐतिहासिक दिन की शुरुआत हाजोम किसोर सिंह (Hajom Kissor Singh) द्वारा की गई थी।
  • पहला प्रार्थना सभा: उन्होंने 18 सितंबर 1887 को जवाई (Jowai) स्थित अपने घर में पहली यूनिटेरियन चर्च प्रार्थना सभा का निर्माण किया था।
  • का नियम यूनिटेरियन: स्थानीय लेवल पर इस आस्था को 'का नियम यूनिटेरियन' के नाम से जाना जाता है। इसमें एक ईश्वर में विश्वास, पारंपरिक खासी संस्कृति का सम्मान, सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय मूल्यों को सर्वोपरि माना जाता है।

दिल्ली, यूपी, बिहार और क्या अन्य राज्यों में खुलेंगे बैंक?

जी हां, कल 18 सितंबर 2026 को देश के बाकी सभी राज्यों में बैंक रोज की तरह खुले रहेंगे। यह छुट्टी National Holiday नहीं होती है, बल्कि ये छुट्टी केवल मेघालय के कुछ ही जिलों तक सीमित रहेगी। 

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और गोवा जैसे सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक शाखाएं अपने निर्धारित टाइम पर खुली रहेंगी और सभी बैंकिंग कामकाज रोज की तरह ही जारी रहेगी। 

Bank Holiday September 2026 List: सितंबर 2026 में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट 

क्या आप जानते हैं सितंबर महीने में अब बैंको की कब-कब छुट्टी RBI द्वारा जारी की गई है। यदि नहीं, तो नीचे दी गई टेबल को देखें। 

डेट 
दिन
छुट्टी का कारण / अवसर
प्रभावित राज्य / स्थान
18 सितंबर 2026
शुक्रवार
यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे
मेघालय
20 सितंबर 2026
रविवार
हफ्ते की छुट्टी 
पूरे देश में
21 सितंबर 2026
सोमवार
श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव / श्री नारायण गुरु समाधि
भुवनेश्वर और तिरुवनंतपुरम
22 सितंबर 2026
मंगलवार
करमा पूजा
रांची (झारखंड)
23 सितंबर 2026
बुधवार
महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन
जम्मू और श्रीनगर
25 सितंबर 2026
शुक्रवार
इंद्र जात्रा
गंगटोक (सिक्किम)
26 सितंबर 2026
शनिवार
चौथा शनिवार
पूरे देश में
27 सितंबर 2026
रविवार
हफ्ते की छुट्टी 
पूरे देश में

Unitarian Anniversary Day क्यों मनाया जाता है?

यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे हर साल 18 सितंबर को मेघालय में बनाया जाता है। यह एनिवर्सरी खासी-जैंतिया हिल्स क्षेत्र में मनाया जाता है। यह दिन लोकल यूनिटेरियन आस्था आंदोलन की शुरुआत की याद में मनाया जाता है। साथ ही, इस आंदोलन को हाजोम किसोर सिंह द्वारा 18 सितंबर 1887 में शुरू किया गया था। 

हाजोम किसोर सिंह ने 18 सितंबर 1887 को जवाई में अपने घर पर पहली यूनिटेरियन चर्च प्रार्थना सभा आयोजित की थी। फिर, उन्होनें स्थानीय लेवल पर इस पंथ को 'का नियम यूनिटेरियन' (Ka Niam Unitarian) कहा जाता है। यह विचारधारा एक ईश्वर में विश्वास के साथ-साथ पारंपरिक खासी संस्कृति, सामाजिक दायित्वों और नैतिक मूल्यों को प्राथमिकता देती है। 

बैंक बंद होने पर क्या चालू रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं? 

जी हां, अलग-अलग राज्य में बैंक बंद रहने के बाद भी लोगो बैंक से जुड़ी सेवाएं देने के लिए डिजिटल बैंकिंग सेवाएं खुली रहेगी। यह सेवाएं सभी के लिए 24x7 उपलब्ध रहेगी।

  • यूपीआई (UPI) सेवाएं: गूगल पे, फोनपे, पेटीएम आदि के जरिए फंड ट्रांसफर करने की प्रक्रिया चालू रहेगी।
  • नेट बैंकिंग व मोबाइल ऐप: खाते का बैलेंस चेक करने, बिल पेमेंट्स और आईएमपीएस (IMPS) ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन बैंकिंग का उपयोग कर सकते हैं।
  • एटीएम और सीडीएम (ATM & CDM): कैश निकालने के लिए एटीएम और नकद जमा करने के लिए कैश डिपॉजिट मशीनें (CDM) काम करती रहेंगी।

क्वश्न - कल 18 सितंबर 2026 किस राज्य में बैंक रहेंगे बंद?

आंसर - 18 सितंबर 2026 को केवल मेघालय में सभी बैंक बंद रहेंगे।

क्वश्न - किन कारण 18 सितंबर 2026 को केवल मेघालय में बैंक बंद किए जा रहे है?

आंसर - 18 सितंबर 2026 को केवल मेघालय में यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे के कारण बैंको को बंद किया गया है। 

यहां भी पढ़े: गुजरात के सीएम से तीसरी बार देश के पीएम बनने वाले मोदी की जीवनी, शिक्षा और राजनीतिक का सफर, देखें यहां

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Just Now

Result Updates