Delhi Mental Well-Being Policy 2026: दिल्ली सरकार कब से शुरू करेगी ये नीती?

दिल्ली सरकार 19 नवंबर 2026 से छात्रों और 29 साल तक के युवाओं और छात्रों के लिए नई 'मेंटल वेल-बीइंग पॉलिसी' लागू करने जा रही है, जिसके अंदर स्कूल स्टाफ का साइकोमेट्रिक टेस्ट और युवाओं को तनावमुक्त रखने के लिए विशेष हैंडबुक व काउंसलिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Nov 12, 2026, 15:19 IST
Delhi mental well-being policy children young people
Delhi mental well-being policy children young people

Delhi Mental Well-Being Policy 2026: आज के दौर में स्कूली बच्चों से लेकर कॉलेज के छात्रों और नौकरी की तलाश कर रहे छात्रों पर पढ़ाई, एग्जाम रिजल्ट और करियर का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी गंभीर सब्जेक्ट को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने एक ऐतिहासिक और बेहद संवेदनशील कदम उठाया है। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद (Ashish Sood) ने प्रस्तावित मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण नीति (Mental Well-Being Policy) की समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि सरकार आगामी 19 नवंबर 2026 को इसे औपचारिक रूप से लॉन्च करने जा रही है।

यह नीति केवल स्कूली बच्चों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसका दायरा 29 साल तक के युवाओं को कवर करेगा, जिसमें औपचारिक शिक्षा प्रणाली जैसे स्कूल और कॉलेज आदि से बाहर रहकर प्रतियोगी एग्जाम या रोजगार के तनाव से परेशान हो रहे युवा भी शामिल हैं। इस महत्वाकांक्षी नीति की शुरूआत 19 नवंबर को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम (Indira Gandhi Indoor Stadium) में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर (Sri Sri Ravi Shankar) की गरिमामयी उपस्थिति में किया जाएगा।

Delhi Mental Well-Being Policy 2026

दिल्ली सरकार की इस नई मानसिक स्वास्थ्य नीति के सभी प्रमुख बिंदुओं और विशेषताओं के बारे में जाने और देखने के लिए यहां नीचे दी गई टेबल क को देख सकते हैं। 

Related Stories

नीति इवेंट 
ऑफिशियल डिटेल्स
नीति का नाम
दिल्ली मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण नीति (Delhi Mental Well-Being Policy)
लॉन्च होने की डेट 
19 नवंबर 2026
लॉन्च स्थल और मुख्य अतिथि
इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली (आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर की उपस्थिति में)
लक्षित आयु वर्ग 
स्कूली छात्र, कॉलेज विद्यार्थी और 29 वर्ष तक के युवा (आउट-ऑफ-स्कूल युवा भी शामिल)
शामिल संस्थान
सीएम श्री (CM SHRI) स्कूल, सरकारी, सहायता प्राप्त व प्राइवेट स्कूल, उच्च शिक्षण संस्थान और दिव्यांग बच्चों के संस्थान
मुख्य प्रावधान 
टीचिंग, नॉन-टीचिंग और ट्रांसपोर्ट स्टाफ का साइकोमेट्रिक टेस्ट (Psychometric Assessment) तथा विशेष इमोशनल अवेयरनेस हैंडबुक
समीक्षाकर्ता मंत्री
आशीष सूद (शिक्षा मंत्री, दिल्ली सरकार)

इस नई नीति के प्रमुख स्तंभ और विशेषताएं 

शिक्षा मंत्री आशीष सूद के अनुसार, बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य की जिम्मेदारी केवल क्लास के टीचर की नहीं, बल्कि पूरे स्कूल और शैक्षणिक वातावरण की होनी चाहिए। इसी सोच के साथ नीति में निम्नलिखित ठोस कदम शामिल किए गए हैं:

1. स्कूल स्टाफ और ट्रांसपोर्ट कर्मियों का साइकोमेट्रिक आकलन 

बच्चों की सुरक्षा और भावनात्मक देखभाल सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। नीति के अंदर बच्चों के नियमित संपर्क में आने वाले सभी कर्मचारियों, जिसमें टीचर, गैर-टीचर कर्मचारी (Non-Teaching Staff) और स्कूल बस/ट्रांसपोर्ट कर्मी शामिल हैं, का साइकोमेट्रिक आकलन करने के प्रावधान रखे गए हैं। इससे यह सुनिश्चित होगा कि बच्चों के आसपास मौजूद हर वयस्क उनके प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार व्यवहार करे।

2. भावनात्मक जागरूकता के लिए विशेष हैंडबुक 

छात्रों और टीचर के बीच बातचीत को आसान बनाने के लिए एक्सपर्ट्स द्वारा विशेष हैंडबुक तैयार की गई हैं। इन हैंडबुक में:

  • संरचित क्वश्न 
  • व्यावहारिक अभ्यास 
  • संवादात्मक गतिविधियां 

आदि सब्जेक्ट्स और टॉपिक्स शामिल किए गए हैं। इनकी मदद से टीचर और पेरेंट्स बच्चों में छिपे तनाव या मानसिक परेशानी के संकेतों को समय रहते पहचान सकेंगे और संवेदनशील तरीके से उनकी मदद कर सकेंगे।

3. औपचारिक शिक्षा से बाहर के युवाओं को भी मिलेगा सहारा 

इस नीति की सबसे बड़ी खासियत इसका व्यापक दायरा है। इसमें न केवल सीएम श्री स्कूल, सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज और विशेष आवश्यकता वाले बच्चे (Children with Special Needs) शामिल हैं, बल्कि 29 साल की आयु तक के ऐसे युवा भी शामिल हैं, जो स्कूल या कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं या औपचारिक शिक्षा व्यवस्था से बाहर हैं। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, NEET, JEE आदि की तैयारी कर रहे युवाओं और नौकरीपेशा तनाव से गुजर रहे नौजवानों को भी राज्य के मानसिक स्वास्थ्य संसाधनों का सीधा लाभ मिल सकेगा।

"हमें बच्चों को केवल परीक्षाओं के लिए नहीं, बल्कि जीवन के लिए तैयार करना है" — शिक्षा मंत्री आशीष सूद

नीति की समीक्षा बैठक के दौरान शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने शिक्षा प्रणाली के दृष्टिकोण में बदलाव की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा:

"हमें शिक्षा को कक्षाओं, पाठ्यपुस्तकों और परीक्षा परिणामों से आगे बढ़कर देखना होगा। हर बच्चे को एक ऐसा वातावरण मिलना चाहिए जहां वह सुरक्षित महसूस करे, उसकी बात सुनी जाए और उसे समझा जाए। मानसिक स्वास्थ्य पर बातचीत तब शुरू नहीं होनी चाहिए जब बच्चा किसी बड़े संकट का सामना कर रहा हो। हम एक ऐसी संस्कृति बनाना चाहते हैं जहां अपनी भावनाओं के बारे में बात करना और मदद मांगना बिना किसी झिझक या सामाजिक डर (Stigma) के स्वाभाविक हो। हमारी जिम्मेदारी बच्चों को केवल परीक्षाओं के लिए नहीं, बल्कि पूरे जीवन के लिए तैयार करना है।"

यहां भी पढ़े: Delhi-NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में AQI 400 के करीब! क्या बंद रहेंगे स्कूल? जानिए GRAP-2, GRAP-3 और GRAP-4 का स्कूलों पर क्या होता है असर 

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.