Diwali Chhath Special Trains: दिवाली-छठ पर घर जाने वालों की बल्ले-बल्ले! स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, देखें रूट और टाइमिंग

Diwali Chhath Puja special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर रेलवे ने दो जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। रेलवे की ओर से लुधियाना-पुर्णिया और टाटानगर-लाभा स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है।

Nov 2, 2026, 12:46 IST
टाटानगर से लाभा के लिए भी मिलेगी डायरेक्ट ट्रेन
टाटानगर से लाभा के लिए भी मिलेगी डायरेक्ट ट्रेन

Diwali Chhath Special Trains: दिवाली और छठ पूजा जैसे त्योहार नजदीक आते ही दूसरे शहरों में नौकरी करने वाले हजारों लोग अपने घर लौटने की तैयारी में जुट जाते हैं। लेकिन इस दौरान ट्रेनों में इतनी भीड़ बढ़ जाती है कि कन्फर्म टिकट मिलना भी किसी चुनौती से कम नहीं होता। यात्रियों की इसी परेशानी को देखते हुए रेलवे ने राहत भरा कदम उठाया है। दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर दो जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया गया है। ये ट्रेनें पंजाब और झारखंड से बिहार के प्रमुख शहरों तक पहुंचने में यात्रियों की मदद करेंगी।

लुधियाना से पूर्णिया के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे की ओर से पहली ट्रेन संख्या 04660/04659 लुधियाना-पूर्णिया फेस्टिवल स्पेशल के रूप में चलाई जाएगी। यह ट्रेन पंजाब में रहने वाले बिहार के प्रवासियों के लिए काफी राहत लेकर आएगी।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 04660 लुधियाना से 5 और 9 नवंबर को दोपहर 12 बजे रवाना होगी। अगले दिन रात 9:30 बजे यह पूर्णिया पहुंचेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 04659 पूर्णिया से 6 और 10 नवंबर को रात 11:30 बजे प्रस्थान करेगी। इसका लुधियाना पहुंचने का समय तीसरे दिन सुबह 6:50 बजे निर्धारित किया गया है। 

Related Stories

किन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन 

बता दें कि इस ट्रेन में कुल 21 कोच होंगे। रास्ते में अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, खगड़िया, सहरसा और बनमनखी समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।

टाटानगर से लाभा के लिए भी मिलेगी डायरेक्ट ट्रेन

दूसरी स्पेशल ट्रेन संख्या 08181/08182 टाटानगर-लाभा के बीच संचालित होगी। इसका फायदा खासतौर पर झारखंड के औद्योगिक शहरों में काम करने वाले बिहार के लोगों को मिलेगा।

ट्रेन संख्या 08181 टाटानगर से प्रत्येक गुरुवार को 5 से 19 नवंबर के बीच कुल तीन फेरे लगाएगी। यह दोपहर 1 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:50 बजे लाभा पहुंचेगी।

वापसी की भी है सुविधा 

वापसी में ट्रेन संख्या 08182 प्रत्येक शुक्रवार को 6 से 20 नवंबर के बीच चलेगी। लाभा से सुबह 5:20 बजे निकलेगी और उसी दिन रात 11:50 बजे टाटानगर पहुंचेगी। 

यात्रियों की सुविधा के लिए, इस ट्रेन में स्लीपर, AC और जनरल कैटेगरी के कुल 20 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे। इसके प्रमुख स्टॉपेज मुरी, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, चित्तरंजन, जसीडीह, झाझा, किउल, न्यू बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया और कटिहार होंगे।

त्योहार पर घर पहुंचना होगा आसान

छठ पूजा के दौरान बिहार जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे में रेलवे की इन स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेगा। रेगुलर ट्रेनों पर भीड़ का दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी। खासकर उन लोगों के लिए यह सुविधा उपयोगी होगी, जिन्हें अब तक कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाया है।

नॉर्थ बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मिली हरी झंडी, किन राज्यों से होकर गुजरेगा यह कॉरिडोर, देखें यहां

Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.