Cyclone Murasu: चक्रवात 'मुरुसू' का असर, चेन्नई में भारी बारिश से स्कूल बंद और फ्लाइट्स हुई रद्द; देखें कहां हाई अलर्ट जारी

Last Updated: Nov 2, 2026, 12:11 IST

cyclonic storm murasu: बंगाल की खाड़ी से उठे गंभीर चक्रवाती तूफान 'मुरासु' (Cyclone Murasu) के प्रभाव के चलते दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते सुरक्षा के एहतियात के तौर पर चेन्नई और तिरुवल्लूर जिले में आज, 2 नवंबर 2026 को सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का ऑफिशियल नोटिस जारी कर दिया गया है। छात्र औऱ सभी लोग यहां से देखे सभी डिटेल्स।

cyclonic storm murasu 2026
cyclonic storm murasu 2026

Chennai Weather & School News: दक्षिण भारत के तटीय राज्यों में एक बार फिर से मौसम ने विकराल रूप ले लिया है। चक्रवाती तूफान 'मुरासु' (Cyclone Murasu) के प्रभाव के कारण तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा में भारी बारिश और तेज हवाओं को देखने को मिल रही है, जिसके कारण लोगो को  फ्लाइट्स लेने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, पूर्वोत्तर मानसून (Northeast Monsoon) और चक्रवात की दोहरी मार के चलते जनजीवन पर काफी बूरा प्रभावित हो रहा है।

बच्चों और युवाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन ने कड़े कदमों को उठाया हैं। आइए जानते हैं चक्रवात 'मुरासु' की स्थिति, चेन्नई में स्कूलों के छुट्टी और मौसम के ताजा अपडेट के बारे में डिटेल्स से यहां से जानें। 

Cyclone Murasu Impact: मुख्य प्रभावित क्षेत्र और प्रशासनिक स्थिति 

रिपोर्ट्स के अनुसार, ओडिशा में निचले इलाकों और भूस्खलन संभावित पहाड़ी क्षेत्रों से लोगो को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर, चेन्नई में भारी बारिश की आशंका के चलते आज, 2 नवंबर 2026 को स्कूल बंद रहेंगे। साथ ही, यहां नीचे दी गई टेबल से सभी फ्लाइट्स और स्कूल बंद होने की स्थिती को देखें। 

प्रभावित क्षेत्र / राज्य

चक्रवात 'मुरासु' का प्रभाव और स्थिति

प्रशासनिक कदम / उठाए गए उपाय

चेन्नई और तिरुवल्लूर (तमिलनाडु)

मूसलाधार बारिश और जलभराव की चेतावनी

जिला कलेक्टर एस. मतिथेलन के निर्देश पर 2 नवंबर 2026 को स्कूल-कॉलेज पूरी तरह बंद हैं।

आंध्र प्रदेश (तटीय जिले)

चक्रवात के लैंडफॉल का खतरा, तेज हवाएं

रेड अलर्ट जारी, निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की तैयारी

तेलंगाना

छह जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज/रेड अलर्ट

आपदा प्रबंधन टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया

ओडिशा

तटीय बेल्ट में मानसूनी हवाओं और चक्रवात का असर

मछुआरों के समुद्र में जाने पर रोक, तटीय निगरानी सख्त

परिवहन (चेन्नई)

भारी बारिश और कम विजिबिलिटी के कारण उड़ानें प्रभावित

कई फ्लाइट्स रद्द या डायवर्ट की गईं

चेन्नई और तिरुवल्लूर में स्कूल-कॉलेज बंद (Chennai School Holiday Today)

चक्रवाती तूफान 'मुरासु' और उत्तर-पूर्वी मानसून के कारण हो रही लगातार मूसलाधार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है:

  • जिला कलेक्टर का आदेश: चेन्नई जिला कलेक्टर एस. मतिथेलन (S. Malathi Helen) और तिरुवल्लूर प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए आज, 2 नवंबर 2026 को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों तथा कॉलेजों में छुट्टी जारी कर दी गई है।

  • छात्रों के लिए सुरक्षा निर्देश: बच्चों को भारी बारिश, जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं से बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है ताकि पेरेंट्स और छात्र सुरक्षित घर पर रहें।

चक्रवात 'मुरासु' का मार्ग और तटीय राज्यों में हाई अलर्ट

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवात 'मुरासु' दक्षिण-पश्चिम और उससे जुड़े पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गंभीर चक्रवाती तूफान (Severe Cyclonic Storm) के रूप में विकसित हो चुका है:

  • लैंडफॉल की संभावना: यह चक्रवात दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों (नेलूर और नरसापुर के बीच) के पास से गुजरने वाला है।
  • आंध्र प्रदेश और ओडिशा में चेतावनी: हाल ही में आए चक्रवात 'अरनाब' के प्रभाव के बाद 'मुरासु' के खतरे को देखते हुए आंध्र प्रदेश के पांच से अधिक जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
  • तेलंगाना में असर: हैदराबाद समेत तेलंगाना के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी के चलते ऑरेंज और रेड अलर्ट घोषित किए गए हैं।

तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में हाई अलर्ट घोषित

चक्रवात 'मुरासु' के उत्तर-पूर्वी और तटीय क्षेत्रों की ओर बढ़ने की आशंका के चलते मौसम विभाग ने कई राज्यों में गंभीर चेतावनी जारी की है:

  • आंध्र प्रदेश: तटीय इलाकों में समुद्र की लहरें उफान पर हैं। प्रशासन ने समुद्र में जाने वाले सभी प्रकार के नौकायन और मछली पकड़ने के कार्यों पर पूरी तरह रोक लगा दी है।
  • तेलंगाना: लगातार बारिश के अनुमान के बाद राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन तंत्र (Disaster Management) को पूरी तरह सतर्क कर दिया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
  • ओडिशा: तटीय जिलों में हवा की रफ्तार बढ़ने की संभावना है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने की तैयारी शुरू कर दी है।

विमान और परिवहन सेवाएं भी प्रभावित

खराब मौसम और तेज हवाओं के कारण यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ा है। यहां से जानें:- 

  • लगातार हो रही बारिश और कम विजिबिलिटी (Visibility) के चलते चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानों के संचालन में बाधा आई है। सुरक्षा कारणों से कुछ उड़ानों को रद्द करना पड़ा है या उनके समय में परिवर्तन किया गया है।
  • सड़कों पर पानी भरने के कारण बस और लोकल ट्रेन सेवाओं की गति भी धीमी हो गई है।
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 2, 2026, 12:11 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News