MP Subedar Steno, ASI Admit Card 2026: एमपी पुलिस सूबेदार स्टेनो, एएसआई एडमिट कार्ड जल्द, परीक्षा 3 नवंबर को
MPESB MP Subedar Steno, ASI Admit Card 2026: उम्मीदवार जिसने एमपीईएसबी सूबेदार स्टेनो, एएसआई भर्ती 2026 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। सूबेदार (मिनिस्टीरियल) स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (मिनिस्टीरियल) भर्ती परीक्षा का आयोजन 3 नवंबर 2026 को किया जाएगा।
MPESB MP Subedar Steno, ASI Admit Card 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB), भोपाल द्वारा सूबेदार स्टेनो और सहायक उप निरीक्षक (ASI - मिनिस्टीरियल) के कुल 655 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 3 नवंबर 2026 से आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा हॉल टिकट प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि जैसे लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे।
MP Police SI Admit Card 2026: एमपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड esb.mp.gov.in पर जारी, अभी करें डाउनलोड
MP Subedar Steno, ASI Admit Card 2026 Kab Aayega?
एमपी पुलिस सूबेदार स्टेनो और एएसआई (ASI) भर्ती 2026 के एडमिट कार्ड जल्द ही मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी किए जाएंगे। परीक्षा का आयोजन 3 नवंबर 2026 को किया जाना है, इसलिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले यानि 30 या 31 अक्टूबर तक जारी होने की उम्मीद है। एक बार जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने लॉगिन डिटेल्स (एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और माता के नाम के पहले 2 अक्षर + आपके आधार नंबर के आखिरी 4 अंक) की मदद से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
एमपी सूबेदार स्टेनो, ASI मिनिस्टीरियल परीक्षा 2026 की शिफ्ट और समय
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा आयोजित 'सूबेदार और सहायक उप-निरीक्षक सीधी भर्ती चयन परीक्षा-2026' की शुरुआत 3 नवंबर 2026 (मंगलवार) से होगी। यह परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की पाली और शेड्यूल का विवरण नीचे दिया गया है:
| विवरण | प्रथम पाली | द्वितीय पाली |
| अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग समय | प्रातः 08:00 से 09:00 बजे तक | दोपहर 01:00 से 02:00 बजे तक |
| महत्वपूर्ण निर्देश पढ़ने का समय | प्रातः 09:50 से 10:00 बजे तक (10 मिनट) | दोपहर 02:50 से 03:00 बजे तक (10 मिनट) |
| उत्तर अंकित करने/परीक्षा का समय | प्रातः 10:00 से 12:00 बजे तक (2 घंटे) | दोपहर 03:00 से 05:00 बजे तक (2 घंटे) |
MPESB Subedar Steno, ASI Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना एमपी सूबेदार स्टेनो, ASI एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आप MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
-
फिर ENG/HN भाषा का चयन करें।
-
होमपेज पर Latest Updates सेक्शन में Test Admit Card - Subedar (Ministerial) Stenographer, Assistant Sub Inspector (Ministerial) Recruitment Test -2026 लिंक पर क्लिक करें।
-
अब एक लॉगिन विंडो ओपन होगा, वहां Application No, Date of Birth सहित अन्य जानकारी भरें और SEARCH पर क्लिक करें।
-
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
-
इसे डाउनलोड करें और परीक्षा में प्रवेश के लिए प्रिंट निकाल लें।
MPESB सूबेदार स्टेनो, एएसआई हॉल टिकट 2026 पर उल्लिखित विवरण
-
उम्मीदवार का नाम
-
रोल नंबर
-
आवेदन संख्या
-
उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
-
परीक्षा तिथि और पाली
-
परीक्षा केंद्र का नाम और पता
-
उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.