Rajasthan Mahila Supervisor Result 2026 Date: बड़ी खबर! राजस्थान महिला पर्यवेक्षक का रिजल्ट जल्द, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट्स
Rajasthan Women Supervisor Result 2026: RSSB द्वारा महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। 24 जुलाई 2026 को आयोजित लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर महिला पर्यवेक्षक मेरिट लिस्ट की PDF डाउनलोड कर सकेंगे।
Rajasthan Women Supervisor Result 2026: राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा के नतीजों का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के चेयरमैन आलोक राज ने सोशल मीडिया (X) पर ट्वीट कर जानकारी है कि वूमेन सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा का परिणाम इसी दिवाली से पहले जारी किया जा सकता है।
एक बार जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपना राजस्थान वूमेन सुपरवाइजर रिजल्ट 2026 को RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकेंगे। रिजल्ट मेरिट लिस्ट रूप में अपलोड किया जाएगा, जिसमें अगले राउंड के लिए चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर सहित अन्य डिटेल दी होगी।
कब आएगा महिला सुपरवाइजर रिजल्ट 2026?
राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा 2026 के परिणाम जल्द घोषित होने की संभावना है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के चेयरमैन आलोक राज के अनुसार, वुमेन सुपरवाइजर परीक्षा का रिजल्ट दिवाली से पहले ही जारी करने की कोशिश की जा रही है। उम्मीदवार रिजल्ट से संबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट या RSSB के चेयरमैन आलोक राज के सोशल मीडिया (X) अकाउंट पर विजिट करते रहें।
वूमेन सुपरवाइजर परीक्षा का रिजल्ट भी दिवाली से पहले ही निकालने का प्रयास होगा।
— Alok Raj (@alokrajRSSB) October 23, 2026
RSSB Women Supervisor Result कैसे चेक करें?
राजस्थान महिला पर्यवेक्षक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार, परिणाम जारी होने के बाद नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपनी मेरिट लिस्ट देख सकेंगे।
-
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर "Results" सेक्शन पर क्लिक करें।
-
Supervisor (Women) Result 2026" वाले लिंक का चयन करें।
-
रिजल्ट की PDF फाइल डाउनलोड करें।
-
अपने रोल नंबर (Roll Number) को सर्च करके अपना चयन स्टेटस चेक करें।
राजस्थान महिला पर्यवेक्षक रिजल्ट 2026 के बाद क्या?
राजस्थान महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) की प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेज़, जाति प्रमाण पत्र और मूल निवास प्रमाण पत्र तैयार रखने होंगे। दस्तावेज़ सत्यापन के बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, जिसके आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को महिला एवं बाल विकास विभाग में महिला पर्यवेक्षक के पद पर अंतिम नियुक्ति दी जाएगी।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.