CSK से बाहर हो सकते हैं 14.2 करोड़ में खरीदे गए ये खिलाड़ी, मिनी ऑक्शन से पहले हो सकता है बड़ा फैसला 

Last Updated: Nov 2, 2026, 11:25 IST

चेन्नई सुपर किंग्स, आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले बड़े बदलाव की तैयारी है। पिछले सीजन में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं करने वाले कुछ खिलाड़ियों पर गाज गिर सकती है। चलिए देखते है क्या है अपडेट।

IPL 2027: मिनी ऑक्शन से पहले बड़ा फैसला!
IPL 2027: मिनी ऑक्शन से पहले बड़ा फैसला!

आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले आईपीएल टीमें अपनी लिस्ट रिटेंशन फाइनल करने में लगी हुई है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) भी टीम में बड़े बदलाव करने की तैयारी में जुट गई है। पिछले सीजन में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं करने वाले कुछ खिलाड़ियों पर गाज गिर सकती है। खास बात यह है कि टीम उन खिलाड़ियों को भी रिलीज करने पर विचार कर रही है, जिन पर पिछले ऑक्शन में करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा 20 साल के युवा ऑलराउंडर प्रशांत वीर की है। उन्हें चेन्नई ने 14.2 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन उनका प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि मैनेजमेंट क्या फैसला लेता है। 

प्रशांत वीर पर गिर सकती है गाज  

चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले ऑक्शन में उत्तर प्रदेश के प्रशांत वीर पर बड़ा दांव लगाया था। बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करने वाले इस ऑलराउंडर से टीम को बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों में योगदान की उम्मीद थी। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, वह अपने प्रदर्शन से मैनेजमेंट को प्रभावित नहीं कर सके।

कैसा रहा था पिछले सीजन प्रशांत का प्रदर्शन 

प्रशांत वीर ने छह मुकाबलों की पांच पारियों में केवल 90 रन बनाए। इस दौरान वह एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए। उनका सर्वाधिक स्कोर 43 रन रहा, जो उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ बनाया था। ऐसे में 14.2 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद टीम को उनसे जिस प्रदर्शन की उम्मीद थी, वह देखने को नहीं मिला। 

कार्तिक शर्मा को मिल सकता है एक और मौका

प्रशांत वीर के अलावा कार्तिक शर्मा के नाम पर भी चर्चा हो रही है। राजस्थान के इस 20 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज को भी चेन्नई ने 14.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, उनका प्रदर्शन प्रशांत से बेहतर रहा।

कार्तिक ने 11 मैचों में 32.77 की औसत से 295 रन बनाए। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 71 रन रहा, जो उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ बनाया था। मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी के लिहाज से उनके आंकड़े संतोषजनक हैं। इसलिए टीम उन्हें अगले सीजन के लिए बरकरार रख सकती है।

कम पैसे प्रशांत वीर को खरीद सकती है CSK

प्रशांत वीर को रिलीज करने के पीछे चेन्नई की एक खास रणनीति भी हो सकती है। माना जा रहा है कि फ्रेंचाइजी उन्हें पूरी तरह छोड़ना नहीं चाहती, बल्कि मिनी ऑक्शन में कम कीमत पर दोबारा खरीदने की कोशिश कर सकती है।

फिलहाल CSK के पर्स में 2.4 करोड़ रुपये हैं। सैलरी कैप में 5 करोड़ रुपये की सालाना बढ़ोतरी के बाद यह राशि 7.4 करोड़ रुपये हो जाएगी। इसके अलावा कुछ खिलाड़ियों को रिलीज करके टीम अपनी खरीदारी की क्षमता बढ़ाना चाहती है।

कब होगा अंतिम फैसला 

फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि अभी रिटेंशन और रिलीज को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। टीमों को 15 नवंबर तक अपनी लिस्ट घोषित करनी है, जबकि मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित होगा।

टीम इंडिया की ODI टीम में हुई इस खिलाड़ी की एंट्री, कौन हुआ बाहर, देखें अपडेटेड स्क्वाड

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Nov 2, 2026, 11:25 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News