बिजली का बिल हर महीने बजट बिगाड़ देता है, ऐसे में यदि घर की छत ही बिजली बनाने लगे तो कैसा रहेगा? यही कारण है कि देश में रूफटॉप सोलर की मांग तेजी से बढ़ रही है। खासकर कम बिजली खपत वाले घरों के लिए 1 kW का सोलर सिस्टम एक किफायती विकल्प हो सकता है।
ऐसे में अच्छी बात यह है कि केंद्र सरकार की PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana के तहत पात्र परिवारों को सोलर सिस्टम लगवाने पर सब्सिडी भी मिलती है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि 1 kW का सोलर लगवाने में कुल कितना खर्च आएगा और सब्सिडी के बाद जेब से कितने रुपये देने होंगे? चलिए इसके बारे में विस्तार से जानने की कोशिश करते है।
1 kW Solar Panel लगवाने में कितना खर्च?
बाजार में 1 kW ऑन-ग्रिड रूफटॉप सोलर सिस्टम की कीमत आम तौर पर करीब 55000 से 80 हजार तक हो सकती है। इसमें सोलर पैनल, इन्वर्टर, स्ट्रक्चर, वायरिंग और इंस्टॉलेशन जैसे खर्च शामिल हो सकते हैं।
हालांकि, कीमत हर जगह एक जैसा नहीं होता है। पैनल की तकनीक, कंपनी, इन्वर्टर की क्षमता, इंस्टॉलेशन की स्थिति और स्थानीय बाजार के हिसाब से कीमत कम या ज्यादा हो सकती है।
सरकार कितनी सब्सिडी देती है?
पीएम सूर्य घर योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को 1kW तक के रूफटॉप सोलर सिस्टम पर 30000 रुपये की केंद्रीय वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
यानी यदि किसी 1 kW सिस्टम की कीमत 60 हजार है, तो पात्र उपभोक्ता को केंद्रीय सब्सिडी मिलने के बाद प्रभावी लागत करीब 30000 रह सकती है।
सब्सिडी के बाद कितने रुपये देने होंगे?
यदि 1kW सिस्टम की कीमत 55 हजार से 80000 रुपये के बीच है, तो 30000 रुपये की केंद्रीय सब्सिडी के बाद अनुमानित खर्च करीब 25 हजार से 50000 रुपये रह सकता है।
ध्यान रहे कि यह केवल अनुमान है। वास्तविक कीमत अधिकृत वेंडर के कोटेशन और स्थानीय परिस्थितियों पर निर्भर करेगी।
1kW सोलर से कितनी बिजली बनेगी?
एक 1kW सोलर सिस्टम सामान्य परिस्थितियों में रोजाना लगभग 4 से 5 यूनिट बिजली पैदा कर सकता है। हालांकि वास्तविक प्रोडक्सन मौसम, धूप की स्थिति, पैनल की दिशा, छाया और सिस्टम की क्षमता पर निर्भर करता है।
इस आधार पर 1kW सिस्टम महीने में लगभग 120 से 150 यूनिट तक बिजली पैदा कर सकता है। कम बिजली खपत वाले घरों में इससे बिजली के बिल को काफी हद तक कम करने में मदद मिल सकती है।
सोलर लगवाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
सोलर सिस्टम खरीदते समय केवल कीमत पर ध्यान देना सही नहीं है। पैनल की कंपनी और मॉडल, इन्वर्टर, वारंटी, माउंटिंग स्ट्रक्चर वायरिंग, इंस्टॉलेशन जैसे खर्च पर ध्यान देना जरूरी है। साथ ही सरकारी सब्सिडी का लाभ लेने के लिए योजना के तहत निर्धारित प्रक्रिया और अधिकृत वेंडर की शर्तों को समझना जरूरी है।
कुल मिलाकर, 1KW सोलर सिस्टम लगवाने की शुरुआती लागत करीब 55000 से 80000 रुपये हो सकती है। 30000 रुपये की केंद्रीय सब्सिडी मिलने पर पात्र परिवारों के लिए प्रभावी खर्च करीब 25 हजार रुपये से 50 हजार तक रह सकता है।
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? घर के लिए कौन-सा रहेगा बेहतर
FAQs
सवाल: 1 kW Solar Panel लगाने में कितना खर्च आता है?
जवाब: लगभग 55000 से 80 हजार रुपये तक खर्च हो सकता है।
सवाल: 1 kW Solar पर कितनी सब्सिडी मिलती है?
जवाब: पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को केंद्रीय योजना के तहत 30000 रुपये की सब्सिडी मिलती है।
सवाल: 1kW सोलर सिस्टम महीने में कितने यूनिट बिजली पैदा कर सकता है?
जवाब: 1kW सोलर सिस्टम महीने में लगभग 120 से 150 यूनिट तक बिजली पैदा कर सकता है।
