Jago Grahak Jago Reel Making Challenge 2026: आज के डिजिटल दौर में खरीदारी से लेकर ऑनलाइन सेवाओं तक, उपभोक्ताओं के सामने कई तरह की चुनौतियां आती हैं। कभी किसी प्रोडक्ट की सही जानकारी नहीं मिलती, तो कभी रेस्टोरेंट में मनमाने सर्विस चार्ज वसूले जाते हैं। ऐसे में अपने कंज्यूमर राइट्स के प्रति जागरूक होना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से भारत सरकार ने नागरिकों के लिए एक खास मौका पेश किया है। उपभोक्ता मामले विभाग और MyGov मिलकर ‘Jago Grahak Jago Reel Making Challenge 2026’ आयोजित कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता के जरिए आप अपनी Creativity दिखाने के साथ-साथ लोगों को उनके उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक भी कर सकते हैं। खास बात यह है कि प्रतियोगिता के 10 विजेताओं को 10,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा।
क्या है रील मेकिंग चैलेंज 2026?
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य Short Video और रील्स के माध्यम से आम लोगों को उपभोक्ता अधिकारों, जिम्मेदारियों और शिकायत निवारण से जुड़ी जरूरी जानकारियां देना है।
प्रतिभागियों को ऐसे वीडियो बनाने होंगे, जो देखने में आकर्षक होने के साथ-साथ लोगों को जरूरी जानकारी भी दें। इसके माध्यम से उपभोक्ता जागरूकता से जुड़ी सरकारी पहल और संस्थाओं के बारे में भी जानकारी साझा की जा सकती है।
Related Stories
इन 8 टॉपिक पर बना सकते हैं रील
प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के लिए निम्नलिखित सब्जेक्ट्स में से किसी एक पर रील तैयार करनी होगी।
1. राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन
2. ई-जागृति
3. पैकेज्ड वस्तुएँ
4. रेस्तरां सेवा शुल्क
5. डार्क पैटर्न
6. आईएसआई मार्क और उत्पाद सुरक्षा
7. सोने की हॉलमार्किंग
8. बिल लेने का महत्व
इन विषयों के जरिए आप उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों, सुरक्षित खरीदारी और शिकायत दर्ज कराने के तरीकों के बारे में बता सकते हैं।
रील बनाने के लिए जरूरी तकनीकी पैमाना
प्रतियोगिता में वीडियो जमा करने से पहले निर्धारित टेक्निकल गाइडलाइन्स का ध्यान रखना जरूरी है।
File Format: MP4
वीडियो की अवधि: 15 से 30 सेकंड
Resolution: 1080 × 1920 Pixels
वीडियो फॉर्मेट: HD Vertical
10 विजेताओं को मिलेंगे 10-10 हजार रुपये
इस प्रतियोगिता में कुल 10 विजेताओं का चयन किया जाएगा। प्रत्येक विजेता को 10,000 रुपये की नकद राशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। यानी अपनी Creativity और जागरूकता के संदेश के जरिए आप 10,000 रुपये जीतने का मौका पा सकते हैं।
कहां पढ़ें नियम और शर्तें?
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से पहले प्रतिभागियों को इसके सभी नियम और शर्तें ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है। इसके लिए MyGov पर उपलब्ध डिटेल्स देख सकते हैं।
