उत्तर प्रदेश के किस जिले में हुआ था भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अंतिम अधिवेशन, जानें

भारत की आजादी से पहले उत्तर प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कुल 9 अधिवेशन हुए हैं। इनमें अंतिम अधिवेश की अध्यक्षता आचार्य जे. बी. कृपलानी ने की थी।

Sep 17, 2026, 20:02 IST
कांग्रेस अधिवेशन
कांग्रेस अधिवेशन

उत्तर प्रदेश देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। यहां की विविध संंस्कृति, अनूठी परंपराएं और इतिहास इसे अन्य राज्यों से अलग बनाते हैं। इतिहास में यहां देश की आजादी से पहले हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के  महत्त्वपूर्ण अधिवेशन भी शामिल हैं।

राष्ट्रीय कांग्रेस का 54वां अधिवेशन उत्तर प्रदेश में आयोजित किया गया था। यह आजादी से पहला कांग्रेस का अंतिम अधिवेशन था, जिसकी अध्यक्षता आचार्य जे.बी.कृपलानी ने की थी। किस जिले में हुआ था यह आयोजन, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।  

किस जिले में हुआ था कांग्रेस का अंतिम अधिवेशन

उत्तर प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) का अंतिम आजादी से पहले अधिवेशन मेरठ जिले में आयोजित हुआ था। यह कांग्रेस का 54वां अधिवेशन था, जो भारत की आजादी से ठीक पहले नवंबर 1946 में आयोजित किया गया था। 

क्या थीं अधिवेशन की विशेषताएं

-अधिवेशन का आयोजन मेरठ के विक्टोरिया पार्क में किया गया था, जिसकी तारीख 23 से 24 नवंबर 1946 थी। 

-इसके अध्यक्ष आचार्य जे. बी. कृपलानी थे।

-आजादी मिलने से पहले आयोजित होने वाला यह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अंतिम अधिवेशन था।

मेरठ अधिवेशन का ऐतिहासिक महत्त्व

-इस अधिवेशन के समय भारत में जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में 'अंतरिम सरकार' का गठन हो चुका था और देश आजादी की देहलीज पर खड़ा था।

-अधिवेशन के दौरान भारत के भावी संविधान और आजादी के बाद देश की प्रशासनिक व्यवस्था के ढांचे को लेकर गंभीर विचार-विमर्श हुआ था।

-मेरठ वही भूमि है, जहां से 10 मई 1857 को अंग्रेजों के खिलाफ भारत की पहली क्रांति की शुरुआत हुई थी। इसलिए, आजादी के मुहाने पर खड़े देश के लिए मेरठ में इस ऐतिहासिक अधिवेशन का आयोजन एक प्रतीकात्मक और भावनात्मक संदेश था।

उत्तर प्रदेश में आयोजित सभी 9 कांग्रेस अधिवेशन

उत्तर प्रदेश में आजादी से पहले कांग्रेस के कुल 9 अधिवेशन आयोजित किए गए थे:

क्रम
वर्ष
शहर
अध्यक्ष
1
1888
इलाहाबाद (प्रयागराज)
जॉर्ज यूल (प्रथम अंग्रेज अध्यक्ष)
2
1892
इलाहाबाद (प्रयागराज)
व्योमेश चंद्र बनर्जी
3
1899
लखनऊ
रमेश चंद्र दत्त
4
1905
वाराणसी
गोपाल कृष्ण गोखले
5
1910
इलाहाबाद (प्रयागराज)
सर विलियम वेडरबर्न
6
1916
लखनऊ
अंबिका चरण मजूमदार
7
1925
कानपुर
सरोजिनी नायडू 
8
1936
लखनऊ
जवाहरलाल नेहरू
9
1946
मेरठ
आचार्य जे. बी. कृपलानी (अंतिम अधिवेशन
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Just Now

Result Updates