PM Kisan Yojana: देश के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये दिए जाते हैं। सरकार यह राशि 2,000-2,000 रुपये की तीन किस्तों में डायरेक्ट किसानों के बैंक खातों में भेजती है। अब तक योजना की 24 किस्तें जारी हो चुकी हैं और किसानों को 25वीं किस्त का इंतजार है।
लेकिन कई बार ऐसा होता है कि सरकार की ओर से किस्त जारी होने के बावजूद किसानों के खाते में पैसा नहीं पहुंचता। यदि आप भी किसान हैं और आपके खाते में 2,000 रुपये नहीं आए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हो सकता है कि आपके डॉक्यूमेंट में कोई कमी हो या बैंक खाते से जुड़ी समस्या हो। अच्छी बात यह है कि आप घर बैठे मोबाइल से इसका पता लगा सकते हैं।
किन वजहों से अटक सकती है किस्त?
पीएम किसान योजना की किस्त रुकने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जैसे किसान की e-KYC पूरी नहीं होना, बैंक खाते का आधार से लिंक नहीं होना या जमीन के रिकॉर्ड में गड़बड़ी होना। इसके अलावा लाभार्थी सूची में नाम नहीं होने पर भी किस्त का पैसा नहीं मिलता है।
Related Stories
मोबाइल से ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
यदि आपके खाते में पैसा नहीं आया है, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
-होमपेज पर Farmers Corner सेक्शन खोलें।
-यहां Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें।
-अपना Registration Number दर्ज करें।
-कैप्चा कोड भरकर जरूरी OTP वेरिफिकेशन पूरा करें।
-इसके बाद स्क्रीन पर आपकी किस्त और भुगतान से जुड़ी डिटेल्स दिखाई देगी।
लाभार्थी लिस्ट में भी चेक करें नाम
किसान वेबसाइट पर Beneficiary List विकल्प के जरिए अपना नाम भी देख सकते हैं। इसके लिए राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करना होगा।
पैसा नहीं मिला तो कहां करें शिकायत?
बता दें कि, यदि सभी डॉक्युमेंट्स सही हैं और फिर भी खाते में किस्त नहीं आई है, तो पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद Helpdesk - Query Form के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
