गुजरात के सीएम से तीसरी बार देश के पीएम बनने वाले मोदी की जीवनी, शिक्षा और राजनीतिक का सफर, देखें यहां

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर 2026 को अपना 76वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। वडनगर में जन्मे पीएम मोदी ने चाय बेचने से लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री और लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने तक का ऐतिहासिक सफर तय किया है। आइए जानते है उनके जन्मदिन के अवसर पर पूरे देश में BJP द्वारा क्या-क्या कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 

Sep 16, 2026, 19:35 IST
PM Modi Birthday Special 2026
PM Modi Birthday Special 2026

PM Modi 76th Birthday Special: भारत के 14वें प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी 17 सितंबर 2026 को अपना 76वां जन्मदिन मनाएंगे। स्वतंत्र भारत में जन्म लेने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री के रूप में, उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर लगातार तीसरी बार देश की बागडोर संभालने तक की ऐतिहासिक दूरी तय की है। 

नरेंद्र मोदी का जीवन कड़े संघर्षों, अटूट समर्पण और जनसेवा का अद्वितीय उदाहरण है। PM के चाय बेचने वाले एक साधारण बालक से लेकर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में काबिल होने तक की जीवन यात्रा हर भारतीय के लिए प्रेरणा का एक स्रोत है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रारंभिक सदस्य रहे मोदी बाद में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए, जहां संगठनात्मक कौशल, नेतृत्व और मेहनत को देखते हुए उनके जल्द ही एक अलग पहचान मिली। मोदी ने पढ़ाई में राजनीति विज्ञान में डिग्री प्राप्त की है, जिसने शासन और सार्वजनिक नीति में उनकी गहरी रुचि बनी रही है।

Indian PM Early Life & Education: जन्म, शुरुआती जीवन और शिक्षा 

नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के मेहसाणा जिले के वडनगर में एक साधारण परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम दामोदरदास मूलचंद मोदी और माता का नाम हीराबा (हीराबेन) मोदी था। अपने भाइयों के साथ वह वडनगर रेलवे स्टेशन पर अपने पिता की चाय की दुकान में काम करते थे।

  • प्रारंभिक शिक्षा: नरेंद्र मोदी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई वडनगर के स्थानीय स्कूल से पूरी की थी। वह बचपन से ही वाद-विवाद और अभिनय में विशेष रुचि रखने वाले बच्चे हुआ करते थे।
  • उच्च शिक्षा: नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग से राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएशन (Bachelor of Arts) की डिग्री प्राप्त की थी। इसके बाद उन्होंने गुजरात विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में ही मास्टर (Master of Arts) की डिग्री हासिल की थी। 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से राजनीति में प्रवेश

किशोर अवस्था से ही नरेंद्र मोदी समाज सेवा को लेकर काफी जिज्ञासा में रहते थे। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रभावित होकर देश भर का भ्रमण किया है। इसके बाद वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े और 1970 के दशक में पूर्णकालिक प्रचारक बन गए थे।

साल 1987 में वे एक औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए। साथ ही, उनकी असाधारण सांगठनिक क्षमता और रणनीतिक कौशल को देखते हुए 1995 में उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय सचिव और बाद में राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया था। 

PM Modi Birthday Special: 76वें जन्मदिन पर 'सेवा पखवाड़ा' का आयोजन 

कल यानी 17 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री अपने जीवन के 76वें साल का जन्मदिन मनाएंगे। साथ ही, इस साल 2026 में उनके जन्मदिन के अवसर पर देश भर में Bharatiya Janata Party द्वारा 'सेवा पखवाड़ा' और 'स्वच्छता ही सेवा' के दो प्रमुख अभियान का भव्य आयोजन किया जा रहा है। सभी के लिए ये 'सेवा पखवाड़ा' कल यानी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। साथ ही, पीएम के बर्ड के अवसर पर देश भर में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच और समाज कल्याण से जुड़ी अलग-अलग जनसेवा गतिविधियों को आयोजित किया जा रहा है। 

राजनीतिक करियर: गुजरात के मुख्यमंत्री से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक का सफर

बचपन में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ने वाले नरेंद्र मोदी 1970 के दशक में संघ के पूर्णकालिक प्रचारक बने थे। यदि आप नरेंद्र मोदी के राजनीतिक सफर के बारे में जानना चाहते है, तो नीचे दी गई टेबल को देखें। 

समयकाल
पोस्ट / भूमिका
प्रमुख मील के पत्थर व ऐतिहासिक फैसले
2001 – 2014
गुजरात के मुख्यमंत्री (4 कार्यकाल)
'गुजरात मॉडल' का विकास, वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलनों की शुरुआत और त्वरित इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण किया गया। 
2014 – 2019
भारत के 14वें प्रधानमंत्री 
पूर्ण बहुमत की सरकार, मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान, डिजिटल इंडिया और जीएसटी लागू।
2019 – 2024
भारत के प्रधानमंत्री (दूसरा कार्यकाल)
303 सीटों के साथ ऐतिहासिक जीत, अनुच्छेद 370 का खात्मा, राम मंदिर का निर्माण, और मुफ्त राशन की योजना। 
2024 – वर्तमान
भारत के प्रधानमंत्री (तीसरा कार्यकाल)
पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद लगातार 3 बार प्रधानमंत्री पोस्ट की शपथ लेने वाले दूसरे भारतीय नेता।

PM Modi Birthday 2026: पीएम मोदी से जुड़े अनोखे और दिलचस्प तथ्य

प्रधानमंत्री मोदी अपने कड़े अनुशासन और दिन में 18-20 घंटे काम करने की दिनचर्या के लिए लोगो के बीच काफी ज्यादा मशहुर हैं। वे त्यौहारों पर भी अक्सर सीमा पर तैनात देश के सैनिकों के बीच समय बिताते हैं।

  1. पहले पीएम जिनका जन्म आजादी के बाद हुआ: नरेंद्र मोदी भारत के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं, जिनका जन्म 15 अगस्त 1947 के बाद 17 सितंबर 1950 में हुआ था। 
  2. संबोधन व संवाद का अनोखा तरीका: वे आम जनता से सीधे जुड़ने के लिए सोशल मीडिया के साथ-साथ रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' (Mann Ki Baat) और छात्रों के लिए 'परीक्षा पे चर्चा' (Pariksha Pe Charcha) जैसे कार्यक्रमों का आयोजन करते रहते हैं।
  3. सर्वोच्च वैश्विक सम्मान: उन्हें अमेरिका के 'लीजन ऑफ मेरिट', संयुक्त राष्ट्र के 'चैंपियंस ऑफ द अर्थ' और रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू' समेत दुनिया के 20 से अधिक देशों से सर्वोच्च सम्मान मिल चुका है।

क्वश्न - क्या हमारे देश के PM Modi लेखक और कवि भी है? 

आंसर - जी हां, हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजनीती के साथ-साथ लेखक और कवी की भी भूमिका निभाते हैं। उन्होनें गुजराती और हिंदी भाषा में कई पुस्तकें जैसे 'कर्मयोग', 'ज्योतिपुंज' और 'एग्जाम वॉरियर्स' आदि लिखी हैं। 

क्वश्न - क्या पीएम मोदी स्कूली छात्रों के लिए कोई कार्यक्रम आयोजित करते है? 

आंसर - जी हां, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्कूली छात्रों और लोगो के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित करते हैं। वह लोगो से सीधे जुड़ने के लिए सोशल मीडिया के साथ-साथ रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' (Mann Ki Baat) और छात्रों के लिए 'परीक्षा पे चर्चा' (Pariksha Pe Charcha) जैसे कार्यक्रमों का आयोजन करते रहते हैं।

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Just Now

Result Updates