कौन बनेगा करोड़पति भारत के चर्चित टीवी शो में से एक है। यहां सामान्य जानकारी के दम पर प्रतिभागी करोड़ों रुपये की राशि जीतते हैं। इस कड़ी में केबीसी सीजन 17 में 7 करोड़ रुपये का सवाल प्रतिभागी आदित्य से पूछा गया था। यह सवाल ताज महल से जुड़ा था, जिसका जवाब आदित्य नहीं दे सके थे और उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया था। क्या था यह सवाल और क्या था इसका जवाब, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
यह था 7 करोड़ का सवाल
कौन बनेगा करोड़पति (KBC) सीजन 17 के एक एपिसोड में अमिताभ बच्चन द्वारा पूछा गया यह 7 करोड़ रुपये का सवाल प्रसिद्ध जापानी वुडब्लॉक प्रिंट कलाकार हिरोशी योशिदा से जुड़ा था।
सवालः 1930 के दशक में किस जापानी कलाकार ने भारत का दौरा किया था और ताजमहल, सांची स्तूप व एलोरा की गुफाओं को दर्शाती एक प्रसिद्ध सीरिज बनाई थी?
प्रतिभागी आदित्य को इसका जवाब नहीं पता था। ऐसे में उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया और जाने से पहले विकल्प D यानि हिरोशी नाकाजिमा चुना, लेकिन यह उनका गलत जवाब था। क्योंकि, इसका सही जवाब ऑप्शन C हिरोशी योशिदा था। इस शो में आदित्य 1 करोड़ रुपये और एक कार जीतकर गए थे।
Related Stories
हिरोशी योशिदा और उनकी प्रसिद्ध 'इंडिया सीरीज' का इतिहास
आधुनिक जापानी प्रिंट कला आंदोलन के कलाकार हिरोशी योशिदा ने साल 1930–1931 में भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया की यात्रा की थी। इस दौरान उन्होंने दिल्ली, आगरा, जयपुर, अजमेर, उदयपुर, वाराणसी, सांची, एलोरा और दार्जिलिंग सहित कई ऐतिहासिक स्थलों को घूमा था। अपनी भारत यात्रा के स्केच और अनुभवों के आधार पर उन्होंने साल 1931–1932 में 'इंडिया एंड साउथ-ईस्ट एशिया' नामक वुडब्लॉक प्रिंट्स की एक विश्वप्रसिद्ध सीरिज तैयार की थी।
