Pension Rule Change: जरूरी खबर! 1 दिसंबर से पहले निपटा लें ये काम, नहीं तो अटक सकती है आपकी पेंशन

साल 2026 के लिए Digital Life Certificate (DLC) यानी जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर है। इसलिए जिन पेंशनधारकों ने अभी तक यह काम नहीं किया है, उन्हें बिना देरी किए सर्टिफिकेट जमा कर देना चाहिए। 

Nov 27, 2026, 13:19 IST
किसे कब जमा करना है लाइफ सर्टिफिकेट?
किसे कब जमा करना है लाइफ सर्टिफिकेट?

Pension Jeevan Pramaan Update: यदि आप भी सरकारी पेंशन लेते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। साल 2026 के लिए Digital Life Certificate (DLC) यानी जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर है। ऐसे में पेंशनधारकों के पास अब यह जरूरी काम पूरा करने के लिए बहुत कम समय बचा है। तय समय तक सर्टिफिकेट जमा नहीं करने पर पेंशन के भुगतान में देरी हो सकती है या नियमों के अनुसार इसे अस्थायी रूप से रोका जा सकता है।

हालांकि, अब इस काम के लिए बैंक या पेंशन ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। पेंशनधारक अपने स्मार्टफोन से Face Authentication की मदद से घर बैठे ही डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं।

किसे कब जमा करना है लाइफ सर्टिफिकेट?

केंद्र सरकार के पेंशनधारकों को हर साल अपनी पेंशन जारी रखने के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य होता है। साल 2026 में इसके लिए उम्र के हिसाब से अलग-अलग तारीखें तय की गई थीं।

80 साल या उससे अधिक उम्र के पेंशनधारक: 1 अक्टूबर से प्रक्रिया शुरू

अन्य पेंशनधारक: 1 नवंबर से प्रक्रिया शुरू

लास्ट डेट: 30 नवंबर 2026

इसलिए जिन पेंशनधारकों ने अभी तक यह काम नहीं किया है, उन्हें बिना देरी किए सर्टिफिकेट जमा कर देना चाहिए।

Related Stories

क्या होता है जीवन प्रमाण?

जीवन प्रमाण (Jeevan Pramaan) सरकार की डिजिटल सुविधा है, जिसके जरिए पेंशनधारक आधार आधारित बायोमेट्रिक पहचान के माध्यम से अपना Digital Life Certificate बनवा सकते हैं। Face Authentication सफल होने के बाद सर्टिफिकेट ऑनलाइन तैयार हो जाता है और संबंधित बैंक या पेंशन देने वाली संस्था तक इलेक्ट्रॉनिक तरीके से पहुंच जाता है।

मोबाइल से ऐसे बनाएं Digital Life Certificate

इसके लिए स्मार्टफोन में आधिकारिक Jeevan Pramaan Face App और AadhaarFaceRD ऐप डाउनलोड करना होगा।

-सबसे पहले दोनों ऐप डाउनलोड करके Jeevan Pramaan Face App खोलें।

-जरूरी ऑपरेटर डिटेल भरकर शुरुआती Face Authentication पूरा करें।

-अब पेंशनधारक का आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें।

-PPO नंबर, बैंक अकाउंट और पेंशन अथॉरिटी से जुड़ी डिटेल्स भरें।

-सभी डिटेल्स देखने के बाद कैमरे के सामने अपना फेस रखें।

-स्क्रीन पर दिए निर्देशों का पालन करें और जरूरत पड़ने पर पलकें झपकाएं।

पहचान सफल होने पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट तैयार हो जाएगा। इसके बाद SMS के जरिए Jeevan Pramaan ID मिलेगी, जिसकी मदद से सर्टिफिकेट डाउनलोड किया जा सकता है।

ध्यान रखें: प्रक्रिया शुरू करने से पहले आधार नंबर, मोबाइल नंबर, PPO नंबर और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी अपने पास रखें। यह सुविधा तभी मान्य होगी, जब आपकी पेंशन देने वाली संस्था डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट स्वीकार करती हो।

Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.