Gold Rate Today 27 नवंबर 2026: आज सोने का भाव 27 नवंबर को क्या है, जानें अपने शहर में 24, 22, 18 कैरेट की कीमत

Last Updated: Nov 27, 2026, 07:37 IST

Gold Rate Today, Gold Price Today in India, आज सोने का भाव क्या है 27 November 2026: सोने की कीमतें लगातार बदल रही हैं। बीते कुछ दिनों से पीली धातु की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सोने चांदी के भाव के उतार चढ़ाव पर नजर बनाए रखना जरूरी है। आइये जानते हैं 27 नवंबर को सोने का भाव क्या है?

Gold Price Today in India, आज सोने का भाव क्या है 27 November 2026
Gold Price Today in India, आज सोने का भाव क्या है 27 November 2026

Gold Price Today in India, आज सोने का भाव क्या है 27 November 2026: सोने की कीमतें लगातार बदल रही हैं। बीते कुछ दिनों से पीली धातु की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सोने चांदी के भाव के उतार चढ़ाव पर नजर बनाए रखना जरूरी है। आइये जानते हैं 27 नवंबर को सोने का भाव क्या है?

गुरुवार को तेजी के बाद आज शुक्रवार को बाजार खुलने से पहले सोने के वायदा भाव में मामूली गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का भाव 0.09 फीसदी यानी 111 रुपये टूटकर 1,22,161 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पिछले कारोबारी दिन सोना 1,22,272 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

Gold Rate Today: अपने शहर में सोने का ताजा भाव जानें

अलग-अलग बाजारों और स्रोतों के अनुसार सोने की कीमतों में अंतर देखने को मिल रहा है। ऐसे में सोने के गहने खरीदने से पहले अपने शहर के सर्राफा बाजार में ताजा रेट जरूर पता कर लें। इंडिया बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,22,641 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,12,339 रुपये, 18 कैरेट 91,981 रुपये और 14 कैरेट सोना 71,745 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

वहीं, बुलियंस डॉट को डॉट इन के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत 1,22,790 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में सोने का भाव 3,567.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। 

दूसरी ओर, दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत बढ़कर सभी टैक्स सहित 1,27,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,24,950 रुपये, 22 कैरेट का 1,14,550 रुपये और 18 कैरेट सोने का दाम 93,750 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर  24 कैरेट सोना/ 22 कैरेट सोना/ 18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली ₹124950/ ₹114550/ ₹93750
मुंबई ₹124800/ ₹114400/ ₹93600
कोलकाता ₹124800/ ₹114400/ ₹93600
चेन्नई ₹125890/ ₹115400/ ₹94450
पटना ₹124850/ ₹114450/ ₹93650
लखनऊ ₹124950/ ₹114550/ ₹93750

 

Kuldeep Raghav
Kuldeep Raghav

Senior Manager - Editorial

Kuldeep Raghav is a seasoned Multimedia Journalist, award-winning author and content strategist with over 15 years of experience across print, digital and video journalism. A Biotechnology graduate with a Postgraduate qualification in Journalism, he brings over nine years of experience in content development, video production and anchoring at Times Now Navbharat, along with over five years in print journalism at Amar Ujala.

He has authored more than 10,000 bylined articles, conducted numerous interviews, written three bestselling books and several audiobooks and has been a guest speaker at Many literary festivals. A recipient of the Prestigious "Hindustani Academy Award", his expertise spans editorial strategy, AI-driven content innovation, digital media, YouTube, team leadership and multimedia storytelling. He currently leads Jagran Josh - Hindi.

... Read More
First Published: Nov 27, 2026, 07:37 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News