Stock Market Today BSE NSE Sensex Nifty 50 Update: शेयर बाजार में शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को कारोबार की शुरुआत दबाव के साथ हुई। ग्लोबल मार्केट से मिले मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू बाजार के प्रमुख इंडेक्स Sensex और Nifty 50 गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। हालांकि, एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिली, जिससे निवेशकों को कुछ राहत मिली। बाजार में शुरुआती गिरावट के बावजूद मेटल सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है, जबकि IT शेयरों पर दबाव बना हुआ है। चलिए देखते है मार्केट का क्या है हाल।
10 बजे कैसा रहा शेयर बाजार का हाल?
शुक्रवार सुबह 10 बजे तक BSE Sensex 261.76 अंक यानी 0.31% की गिरावट के साथ 84,066.83 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, NSE Nifty 50 में 39.70 अंक यानी 0.15% की कमजोरी दर्ज की गई और यह 25,844.80 पर पहुंच गया।
इससे पहले GIFT Nifty ने भी बाजार की कमजोर शुरुआत के संकेत दिए थे। सुबह 6:39 बजे GIFT Nifty करीब 25,995 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 37 अंक से ज्यादा नीचे था।
Related Stories
आज क्या है सोने का भाव देखें यहां
कौन से सेक्टर में तेजी, कहां गिरावट?
सेक्टर के लिहाज से शुक्रवार को मेटल शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। Nifty Metal इंडेक्स करीब 1.7% चढ़ गया। वहीं, IT सेक्टर में बिकवाली का दबाव रहा और Nifty IT इंडेक्स करीब 1.5% गिर गया।
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत
एशियाई बाजारों ने शुक्रवार को बढ़त के साथ शुरुआत की। हालिया AI आधारित बिकवाली के बाद वैश्विक शेयर बाजारों में धीरे-धीरे रिकवरी की कोशिश दिख रही है। वहीं, अमेरिका की ओर से टैरिफ से जुड़ी नई घोषणाओं के बावजूद निवेशकों ने फिलहाल सतर्क रुख अपनाया है।
पिछले कारोबारी दिन Sensex का प्रदर्शन
गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। BSE Sensex 390.31 अंक यानी 0.46% चढ़कर 84,328.59 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 84,551.74 का उच्चतम और 83,754.66 का न्यूनतम स्तर छुआ था।
दिनभर उतार-चढ़ाव के बावजूद बाजार ने अपनी बढ़त बनाए रखी और आखिरकार हरे निशान पर बंद हुआ।
