UP Bank Holiday List November 2026: दिवाली से लेकर गुरु नानक जयंती तक; देखें RBI की पूरी लिस्ट

November 2026 UP Bank Holidays: RBI द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, उत्तर प्रदेश में नवंबर 2026 के दौरान अलग-अलग प्रमुख त्योहारों, दूसरे और चौथे शनिवार तथा रविवार के कारण कई दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी। दीपावली/गोवर्धन पूजा (9 नवंबर), भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती (11 नवंबर), और गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा (24 नवंबर) जैसेत्योहारो पर बंद रहने वाली डेट्स की पूरी लिस्ट यहां देखें।   

Nov 2, 2026, 17:54 IST
Uttar Pradesh Bank Holidays November 2026
Uttar Pradesh Bank Holidays November 2026

Uttar Pradesh Bank Holidays November 2026: साल के 11वें महीने यानी नवंबर में त्योंहारों की उमंग के साथ-साथ वित्तीय कार्यों की योजना बनाना भी बेहद जरूरी हो जाता है। उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगो के लिए बैंक से जुड़े किसी काम जैसे चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट बनवाने या बैंक शाखा जाकर कोई अन्य लेनदेन करने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए यह जानना आवश्यक है कि नवंबर 2026 में कौन-कौन से दिन बैंक बंद रहेंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा लिस्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय कार्यालयों जैसे कानपुर और लखनऊ आदि के अंदर आने वाली बैंक ब्रांच में दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, गुरु नानक जयंती तथा साप्ताहिक छुट्टियों जैसे रविवार, दूसरे एवं चौथे शनिवार आदि के चलते कई दिन छुट्टी रहेगी।

उत्तर प्रदेश बैंक छुट्टी टेबल: नवंबर 2026 (UP Bank Holiday Calendar Table)

यूपी में रहने वाले लोग नीचे दी गई टेबल में उत्तर प्रदेश में नवंबर 2026 के दौरान होने वाली बैंक छुट्टी की पूरी डिटेल्स जानने के लिए यहां देख सकते हैं। 

Related Stories

डेट
डे 
छुट्टी का कारण / अवसर
बैंक स्थिति 
01 नवंबर 2026
रविवार
साप्ताहिक अवकाश
बंद रहेंगे
08 नवंबर 2026
रविवार
साप्ताहिक अवकाश / दीपावली (Diwali)
बंद रहेंगे
09 नवंबर 2026
सोमवार
दिवाली / लक्ष्मी पूजा / गोवर्धन पूजा / विश्वकर्मा दिवस
बंद रहेंगे
11 नवंबर 2026
बुधवार
भाई दूज / भ्रातृद्वितीया / चित्रगुप्त जयंती
बंद रहेंगे
14 नवंबर 2026
शनिवार
दूसरा शनिवार (Second Saturday)
बंद रहेंगे
15 नवंबर 2026
रविवार
साप्ताहिक अवकाश
बंद रहेंगे
22 नवंबर 2026
रविवार
साप्ताहिक अवकाश
बंद रहेंगे
24 नवंबर 2026
मंगलवार
गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा
बंद रहेंगे
28 नवंबर 2026
शनिवार
चौथा शनिवार (Fourth Saturday)
बंद रहेंगे
29 नवंबर 2026
रविवार
साप्ताहिक अवकाश
बंद रहेंगे

उत्तर प्रदेश में प्रमुख त्योहारों और अवसरों पर बैंकों की छुट्टियां

1. दीपावली एवं गोवर्धन पूजा (09 नवंबर 2026)

दीपावली उत्सव और गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर (सोमवार) को उत्तर प्रदेश भर की सभी सार्वजनिक व निजी क्षेत्र की बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

2. भाई दूज एवं चित्रगुप्त जयंती (11 नवंबर 2026)

भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक 'भाई दूज' और कलम-दवात के पूजक 'चित्रगुप्त जयंती' पर 11 नवंबर (बुधवार) को उत्तर प्रदेश में बैंक अवकाश रहेगा।

3. गुरु नानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा (24 नवंबर 2026)

सिख धर्म के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा के पवित्र अवसर पर 24 नवंबर (मंगलवार) को राज्यभर में बैंकों में अवकाश घोषित किया गया है।

यहां भी पढ़े: DU Assistant Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में 215 असिस्टेंट पोस्ट पर भर्ती, 19 नवंबर तक करें रजिस्ट्रेशन

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.