उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच योगी सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शुक्रवार को जारी आदेश के तहत 28 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में नोएडा, गाजियाबाद, वाराणसी और प्रयागराज समेत कई अहम शहरों की पुलिस व्यवस्था में बदलाव हुआ है।
लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद की जिम्मेदारी
यहां सबसे ज्यादा चर्चा नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के तबादले को लेकर हो रही है। तबादला लिस्ट के तहत, नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद भेजा गया है। वहीं, गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़ को गौतमबुद्धनगर (नोएडा) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
चुनाव से पहले किए गए इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
Related Stories
वाराणसी कमिश्नरेट के 45 निरीक्षकों का भी तबादला
इसके अलावा वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में तैनात 45 निरीक्षकों का भी गैर जनपद स्थानांतरण किया गया है। पुलिस स्थापना बोर्ड की मंजूरी के बाद पुलिस महानिदेशक मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में सभी निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश के अनुसार, वाराणसी से स्थानांतरित निरीक्षकों को प्रयागराज, लखनऊ, गोरखपुर, गौतमबुद्धनगर और आगरा भेजा गया है।
अपडेट जारी है. . .
