यूपी में महिलाओं के खाते में आएंगे 20-20 हजार रुपये क्या? चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव! जानें क्या है तैयारी

UP Assembly Elections 2027 BJP Plan: यूपी में होने वाले आगामी विधानसभा 2027 चुनाव को देखते हुए सत्ताधरी बीजेपी बड़ी तैयारी मे दिखाई दे रही है। ऐसा माना जा रहा है कि सरकार राज्य की पात्र महिलाओं के खाते में 20 -20 हजार रुपये भेज सकती है। जिसे एक बड़े चुनावी दाव के रूप में देखा जा रहा है। 

Nov 25, 2026, 14:00 IST
बिहार और MP की तर्ज पर यूपी में तैयारी
बिहार और MP की तर्ज पर यूपी में तैयारी

UP Vidhansabha Chunav 2027 BJP Plan: उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) महिलाओं को लेकर एक बड़ी योजना पर काम कर रही है। पार्टी की कोशिश महिला वोटर्स को अपने पक्ष में मजबूत करने की है। इसी कड़ी में सरकार  राज्य की महिलाओं के बैंक खातों में 20-20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेजने का प्रस्ताव चर्चा में है। हालांकि, अभी इस योजना को लेकर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

सूत्रों के मुताबिक, इस योजना के लिए करीब 40 हजार करोड़ रुपये के बजट की जरूरत पड़ सकती है। प्रस्ताव के तहत महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की दो किस्तों में कुल 20 हजार रुपये दिए जाने की चर्चा है।

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि योजना का लाभ BPL परिवारों की महिला मुखिया को मिलेगा या स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जुड़ी महिलाओं को। बताया जा रहा है कि इस प्रस्ताव पर बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की मंजूरी का इंतजार है। सहमति मिलने पर आगामी विधानसभा के शीतकालीन सत्र में इसके लिए बजट का प्रावधान किया जा सकता है।

बिहार और MP की तर्ज पर यूपी में तैयारी

दरअसल, बिहार, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में महिलाओं को आर्थिक सहायता देने वाली योजनाएं चुनावी राजनीति में अहम भूमिका निभा चुकी हैं। ऐसे में बीजेपी उत्तर प्रदेश में भी इसी तरह की योजना के जरिए महिला वोटर्स को साधने की रणनीति बना सकती है।

Related Stories

5 दिसंबर तक चौपाल लगाने का टारगेट

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सोमवार को केंद्रीय नेताओं और प्रदेश बीजेपी के नेताओं के बीच अहम संगठनात्मक बैठक हुई। इस वर्चुअल बैठक में सांसदों, विधायकों और एमएलसी को जनता के बीच पहुंचने के निर्देश दिए गए।

पार्टी ने सभी सांसदों को अपने लोकसभा क्षेत्र में 5 दिसंबर तक 10 चौपालें लगाने का टारगेट दिया है। वहीं, विधायकों को अपने विधानसभा क्षेत्र में 50 चौपाल करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

समाजवादी पार्टी ने जारी की पहली लिस्ट

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी भी 2027 के चुनाव को लेकर सक्रिय हो गई है। पार्टी ने हाल ही में अपने पांच उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। ऐसे में यूपी चुनाव से पहले बीजेपी की यह तैयारी काफी अहम मानी जा रही है।

Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.