भारत के इस राज्य में हुआ ऐलान ! सरकारी परीक्षा में नहीं लगेगी आवेदन फीस, उम्र सीमा में भी छूट

भारत के एक राज्य में हाल ही में ऐलान हुआ कि किसी भी सरकारी परीक्षा में आवेदन शुल्क नहीं लगेगा। साथ ही, आवेदकों को उम्र सीमा में भी छूट मिलेगी। कौन-सा है यह राज्य और क्या हुई है घोषणा, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें। 

Nov 18, 2026, 12:58 IST
युवा
युवा

भारत में यदि किसी सरकारी परीक्षा में आवेदन करना होता है, तो उसके लिए आवेदन शुल्क लगता है। हालांकि, हाल ही में भारत एक राज्य में ऐलान किया गया है कि आवेदकों को किसी भी सरकारी परीक्षा में आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। साथ ही, अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में भी 2 साल की छूट मिलेगी। सरकार के इस फैसले से राज्य के लाखों अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा। कौन-सा है यह राज्य और क्या है पूरी घोषणा, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें। 

किस राज्य में नहीं लगेगा परीक्षा आवेदन शुल्क 

भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में किसी भी सरकारी परीक्षा में आवेदन शुल्क नहीं लगेगा। इसे लेकर राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी द्वारा घोषणा की गई है। साथ ही, राज्य सरकार ने आवेदकों को 2 साल की उम्र सीमा में भी छूट देने की बात कही है। 

Related Stories

युवाओं को मिलेगी वित्तीय सहायता 

पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि साल 2027 से राज्य में आयोजित होने वाली सरकारी परीक्षाओं में युवाओं को उम्र सीमा में 2 साल की छूट मिलेगी। साथ ही, राज्य सरकार की प्रस्तावित ‘भरोसा योजना’ के तहत स्नातक और गैर-स्नातक छात्रों को वित्तीय सहायता भी दी जाएगी। 

कब माफ होगा आवेदन शुल्क 

अब सवाल है कि राज्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कब से आवेदन शुल्क माफ होगा? आपको बता दें कि राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि ‘यह ऐलान हमारे संकल्प पत्र में है। उपयुक्त समय पर हम आवेदन शुल्क माफ कर देंगे।’ 

राजनीतिक हिंसा में मरने वालों के परिवार के सदस्य को नौकरी

राज्य सरकार द्वारा इससे पहले राज्य में राजनीतिक हिंसा में मरने वाले लोगों के परिवार के एक सदस्य को भी नौकरी देने की बात कही गई है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जरूरत पड़ने पर सरकार ऐसे परिवारों की तलाश के लिए विज्ञापन भी जारी कर सकती है। सरकार के इस फैसले को लेकर राज्य के मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल के साथ जिलाधिकारियों की वर्चुअल बैठक भी हुई है। हालांकि, अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन नहीं आया है। 

Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.