पावर बटन में क्यो हाती है पूरी लाइन और कटा गोला? जानें जवाब
आपने पवर बटन के साइन को देखा होगा, जिसमें हमें एक आधी लाइन और कटा गोला देखने को मिलता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि आखिर यह साइन क्यों होता है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
हर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, फिर चाहे वह स्मार्टफोन हो, लैपटॉप हो, टीवी का रिमोट हो या वॉशिंग मशीन, हर किसी पर एक गोले के ऊपर आधी कटी हुई लाइन वाला पावर बटन का चिह्न बना होता है। यह चिन्ह केवल एक सामान्य डिजाइन नहीं है, बल्कि इसके पीछे कंप्यूटर विज्ञान और बाइनरी कोड का रोचक इतिहास छिपा है। जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
बाइनरी कोड (0 और 1) से है नाता
पावर बटन का यह चिह्न कंप्यूटर के बाइनरी सिस्टम के दो अंकों '1' और '0' को आपस में मिलाकर बनाया गया हैः
-डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक भाषा में '1' का अर्थ 'चालू' (ON) से होता है।
-वहीं '0' का अर्थ 'बंद' से होता है।
जब किसी एक ही बटन से डिवाइस को चालू और बंद दोनों किया जाता है, तो '1' और '0' को एक साथ जोड़कर यह यूनिवर्सल चिह्न तैयार किया गया जाता है।
चार अलग-अलग पावर चिह्नों का मतलब
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर उनके काम के आधार पर कुल चार प्रकार के पावर चिह्नों का उपयोग किया जाता है:
| चिन्ह का रूप | तकनीकी नाम | मतलब और उपयोग |
| केवल खड़ी लाइन ( | ) | Power ON | इसका मतलब है कि बटन दबाने पर डिवाइस पूरी तरह चालू (ON) हो जाएगाः जैसे भारी मशीनरी के हरे बटन पर। |
| केवल गोला ( ○ ) | Power OFF | इसका मतलब है कि यह बटन डिवाइस से बिजली की आपूर्ति को पूरी तरह बंद कर देगा। |
| अधूरे गोले को काटती रेखा ( ⏻ ) | Standby / Power | यह सबसे आम चिह्न है। इसका मतलब है स्टैंडबाय मोड यानी डिवाइस पूरी तरह बंद नहीं होता, बल्कि कम बिजली की खपत के साथ तुरंत चालू होने के लिए तैयार रहता हैः जैसे टीवी रिमोट या लैपटॉप। |
| पूरे गोले के अंदर रेखा ( ⏼ ) | Power On/Off | जब गोला ऊपर से खुला न होकर पूरी तरह बंद हो और उसके अंदर लाइन हो, तो इसका मतलब है कि एक ही बटन दबाने पर डिवाइस पूरी तरह चालू (1) और पूरी तरह बंद (0) होगा। |
क्या है इतिहास और उपयोग क्यों शुरू हुआ?
1940 और 1950 के दशक में जब इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और स्विचों का व्यापार बढ़ने लगा, तो अलग-अलग देशों में भाषाओं की समस्या सामने आई। अंग्रेजी बोलने वाले देशों में स्विच पर ON / OFF लिखा होता था, जो गैर-अंग्रेजी भाषी देशों के उपयोगकर्ताओं के लिए समझना कठिन था।
इस समस्या को हल करने के लिए इंटरनेशनल इलेक्ट्रोटेक्निकल कमीशन (IEC) ने 1973 में बाइनरी अंकों (1 और 0) पर आधारित इन प्रतीकों को अंतरराष्ट्रीय मानक के रूप में अपनाया, ताकि दुनिया के किसी भी कोने में कोई भी व्यक्ति बिना किसी भाषा को पढ़े डिवाइस को चला सके।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.