मिस यूनिवर्स बनने से चूकीं भारत की काजिया लिज मेजो, जानें कहां से की है पढ़ाई

मिस यूनिवर्स (Miss Universe) 2026 की 75वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली काजिया लिज मेजो ने अपने आत्मविश्वास, बुद्धिमत्ता और शालीनता से वैश्विक मंच पर देश का नाम रोशन किया। हालांकि वह खिताब जीतने से चूक गईं। इस लेख में हम जानेंगे कि उन्होंने कहां से अपनी पढ़ाई पूरी की है।

Nov 25, 2026, 14:08 IST
काजिया लिज मेजो
काजिया लिज मेजो

Miss Universe 2026 की 75वीं प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली काजिया लिज मेजो(Kaziah Liz Mejo) ने दुनिया के बड़े मंच पर अपने बुद्धिमत्ता और शालीनता से भारत का नाम रोशन किया है। हालांकि, वह यह खिताब जीतने से चूक गई हैं। लेकिन, अपने बैकग्राउंड और शिक्षा को लेकर पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। क्या आप जानते हैं कि उन्होंने अपनी शिक्षा कहां से पूरी की है ? यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।  

कौन हैं काजिया लिज मेजो? 

काजिया लिज मेजो मूल रूप से केरल की रहने वाली हैं। मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले वह अपनी पढ़ाई और क्रिएटिव स्किल्स के लिए जानी जाती रही हैं। राष्ट्रीय स्तर पर Miss Universe India का ताज जीतने के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता के विभिन्न स्टेप्स विशेषकर इंटरव्यू और कम्युनिकेशन राउंड में उनके सधे हुए विचारों की काफी सराहना हुई।

Related Stories

कहां से पढ़ी-लिखी हैं काजिया लिज मेजो

काजिया लिज मेजो की पहचान केवल एक मॉडल के रूप में नहीं, बल्कि एक सुशिक्षित और मेधावी छात्रा के रूप में भी रही है:

-उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा अबू धाबी से पूरी की। साथ ही, उन्होंने केरल के प्रतिष्ठित संस्थानों से भी शिक्षा प्राप्त की है, जहां वह पढ़ाई के साथ-साथ वाद-विवाद, भाषण और सांस्कृतिक गतिविधियों में एक्टिव रहीं।

-स्कूली शिक्षा के बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए बंगलुरु और केरल के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने Communication Skills, सामाजिक कार्यों और फैशन-मॉडलिंग में अपनी पहचान बनानी शुरू की। वह वर्तमान में कानून की पढ़ाई कर रही हैं। 

-अपनी उच्च शिक्षा और अलग-अलग सांस्कृतिक परिवेश के कारण काजिया अंग्रेजी, मलयालम और हिंदी भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखती हैं, जिसका फायदा उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने में मिला।

Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.