क्यों गिर रहा है सोना-चांदी का दाम, क्या है आपके शहर में नया रेट

सोना-चांदी के दामों में बीते कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। क्या है इसके पीछे की वजह, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

Nov 3, 2026, 17:12 IST
सोना-चांदी रेट
सोना-चांदी रेट

बीते कुछ दिनों से सोना-चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। देश के अलग-अलग बाजारों में सोना-चांदी के दामों में थोड़ा बहुत अंतर देखने को मिल रहा है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि आखिर सोना-चांदी के दामों में इतना उतार-चढ़ाव क्यों हो रहा है। क्या है पूरा मामला और आपके शहर में क्या है दाम, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।  

अमेरिकी सेंट्रल बैंक के फैसले के बाद बदले रेट

अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेड रिजर्व बैंक के फैसले के बाद सोने और चांदी की कीमतों में अधिक उतार-चढ़ाव आया है। अब ग्लोबल मार्केट में सोना 4050 डॉलर और चांदी 43 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।

Related Stories

भारत में क्या हुआ है रेट 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 1.43 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के दाम 1700 रुपये गिरकर 1.92 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक आ गई है। विशेषज्ञों की मानें, तो सोना और चांदी के रेट में अभी बदलाव देखने को मिल सकता है। फेड रिजर्व के बाद अमेरिकी जीडीपी, पीसीआई और बेरोजगारी भत्ते के आंकड़े सोना और चांदी के दामों में बदलाव ला सकते हैं।

इन बैंकों का भी दुनिया के बाजारों पर पड़ता है असर 

यूरोपिनय सेंट्रल बैंक और बैंक ऑफ जापान ब्याज दरों पर बड़ा फैसला ले सकते हैं। ये बैंक ऐसे हैं, जो कि भारत समेत दुनिया भर के मार्केट पर असर डाल सकते हैं।

आपके शहर में चांदी का नया रेट 

भारत के प्रमुख शहरों में चांदी का रेट इस प्रकार हैः

शहर
कीमत(रुपये प्रति किलोग्राम में)
नई दिल्ली
191,210
मुंबई
191,310
पटना
191,210
जयपुर
191,290
कानपुर
191,360
लखनऊ
191,360
भोपाल
191,510
इंदौर
191,510
चंडीगढ़
190,930
रायपुर
190,850


आपके शहर में क्या है गोल्ड रेट 

भारत के अलग-अलग शहरों में गोल्ड का अलग-अलग रेट है, जो कि इस प्रकार हैः

शहर
सोना/10 ग्राम (24K)
सोना/10 ग्राम (22K)
सोना/10 ग्राम (18K)
नई दिल्ली
143,070
131,148
107,303
मुंबई
143,190
131,258
107,393
पटना
143,120
131,193
107,340
जयपुर
143,170
131,239
107,378
कानपुर
143,230
131,294
107,423
लखनऊ
143,230
131,294
107,423
भोपाल
143,340
131,395
107,505
इंदौर
143,340
131,395
107,505
चंडीगढ़
143,140
131,212
107,355
रायपुर
143,080
131,157
107,310
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.