AIIMS 4th CRE Group B, C Recruitment 2025: एम्स ग्रुप बी, सी के विभिन्न पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन सहित डिटेल जानें
AIIMS 4th CRE Group B, C Recruitment 2025: एम्स में ग्रुप B और ग्रुप C के पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। संबंधित भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 2 दिसंबर, 2025 तक ओपन रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन सहित विवरण आगे लेख में जानें।
AIIMS 4th CRE Group B, C Recruitment 2025: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के ग्रुप B और ग्रुप C के पदों पर आवेदन मांगे हैं। संबंधित भर्ती प्रक्रिया के जरिए तकनीकी सहायक, क्लर्क, तकनीशियन, इंजीनियर, नर्स, सामाजिक कार्यकर्ता, स्टोरकीपर, फार्मासिस्ट सहित विभिन्न पदों को भरा जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 2 दिसंबर, 2025 तक जारी रहेगी। जिससे उम्मीदवार अलग-अलग समूहों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) 22-24 दिसंबर 2025 से किया जाएगा। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।
AIIMS 4th CRE Group B, C Recruitment 2025: आवेदन लिंक
संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन सीबीटी परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 नवंबर से शुरू हो चुकी है। जिसकी अंतिम तिथि 2 दिसंबर, निर्धारित की गई है। अभी अप्लाई करने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें:
| एम्स ग्रुप B और ग्रुप C भर्ती 2025 |
AIIMS Recruitment 2025: महत्वपूर्ण विवरण
एम्स में ग्रुप बी और सी के तहत तकनीकी सहायक, क्लर्क, तकनीशियन, इंजीनियर, नर्स, सामाजिक कार्यकर्ता, स्टोरकीपर, फार्मासिस्ट सहित पदों को भरा जाएगा। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे टेबल में दिया गया विवरण देखें:
| भर्ती संस्थान | अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) |
| पद का नाम | ग्रुप B और ग्रुप C |
| पदों की संख्या | 1383 |
| नोटिफिकेशन | जारी |
| आवेदन करने की तिथि | 14 नवंबर से 02 दिसंबर, 2025 |
| नौकरी का स्थान | अखिल भारतीय |
| ऑफिशियल वेबसाइट | aiimsexams.ac.in |
AIIMS Recruitment 2025: ग्रुप बी, सी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के ग्रुप B और ग्रुप C के लिए निकाले गए पदों के लिए आवेदन शुल्क का विवरण उम्मीदवार नीचे टेबल में देख सकते हैं:
| वर्ग | आवेदन शुल्क |
| सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस | रु. 3000/- |
| एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी | रु. 2400/- |
AIIMS Recruitment 2025: विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया
संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:
-
लिखित परीक्षा
-
कौशल परीक्षा (पद की आवश्यकता के अनुसार)
-
दस्तावेज सत्यापन
-
मेडिकल टेस्ट
AIIMS Recruitment 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए अपना ऑनलाइ आवेदन पूरा कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, AIIMS 4th CRE Group B, C Recruitment 2025 पर क्लिक करें।
स्टेप 3 एप्लीकेशन फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
स्टेप 4 एप्लीकेशन फीस भरें और प्रिंट करें।
स्टेप 5 प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Check:
IPPB Recruitment 2025
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.