Bihar Librarian Recruitment 2026: बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा की आवेदन तिथि बढ़ी, अब 31 अक्टूबर तक करें Apply
Bihar Librarian Recruitment 2026: बीएसईबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा के आवेदन का नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2026 थी और अब तिथि को बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है।
Bihar Librarian Recruitment 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने दिनांक 28 सितंबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा के आवेदन का नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था और अब आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 01 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुके हैं। बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन संबंधी नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन फॉर्म रद्द किए जा सकते हैं।
Bihar Librarian Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन डायरेक्ट लिंक
बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए लिंक से भी आवेदन कर सकते हैं। टेक्निकल ग्लिच से बचने के लिए अपने लॉग इन डॉक्यूमेंट्स पहले से तैयार रखें।
| बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा ऑनलाइन आवेदन लिंक |
Bihar LET Notification 2026 - हाइलाइट्स
बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा बीएसईबी द्वारा आयोजित की जाने वाली एक पात्रता परीक्षा है। बिहार के सरकारी स्कूलों में लाइब्रेरियन के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु इस परीक्षा को पास करना अनिवार्य होता है। बाकी हाइलाइट्स के लिए नीचे टेबल दी गई है।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) |
| परीक्षा का नाम | बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा |
| नोटिफिकेशन | |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 01 अक्टूबर 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 31 अक्टूबर 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | biharboardonline.bihar.gov.in |
Bihar Librarian Vacancy 2026 Eligibility Criteria
बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा का आवेदन फॉर्म करने के लिए पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है। उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से 45 प्रतिशत अंकों के साथ लाइब्रेरी साइंस, बैचलर इन लाइब्रेरी या बैचलर इन लाइब्रेरी साइंस की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। आवेदन फीस कैटेगरी वाइज 760 से 960 रुपये के बीच है।
Bihar Librarian Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरने हेतु उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
सबसे पहले बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर जाएं और रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
-
Bihar Librarian Recruitment 2026 पर क्लिक करें।
-
Click here to Apply Online पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म भरें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें।
-
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें।
-
सबमिट पर क्लिक करें।
-
ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
Bihar LET Exam Pattern 2026
बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाती है। इसमें 150 बहुविकल्पीय प्रश्न आते हैं, जो कुल 150 अंकों के होते हैं। एग्जाम कुल 2 घंटे 30 मिनट के लिए होती है, जिसमें कोई नेगेटिव मार्किंग शामिल नहीं है। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में है।
| विषय | प्रश्न/अंक |
| लाइब्रेरी साइंस | 100 |
| जनरल नॉलेज | 50 |
| कुल | 150 |
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.