This is an archived article last updated on Aug 5, 2025. The information may be outdated.

Bihar Police Forest Range Officer Admit Card 2025: इस तिथि को जारी होंगे बिहार पुलिस वन अधिकारी एडमिट कार्ड, देखें ऑफिशियल नोटिस PDF

Last Updated: Aug 5, 2025, 09:21 IST

Bihar Police Forest Range Officer Admit Card 2025: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने वन क्षेत्र पदाधिकारी (FAO) परीक्षा 2025 के लिए ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तारीख बता दी है। उम्मीदवार 8 अगस्त से bpssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 24 अगस्त 2025 को पटना में दो शिफ्ट में होगी।

Bihar Police Forest Range Officer Admit Card 2025: इस तिथि को जारी होंगे बिहार पुलिस वन अधिकारी एडमिट कार्ड, देखें ऑफिशियल नोटिस PDF
Bihar Police Forest Range Officer Admit Card 2025: इस तिथि को जारी होंगे बिहार पुलिस वन अधिकारी एडमिट कार्ड, देखें ऑफिशियल नोटिस PDF

Bihar Police Forest Range Officer Admit Card 2025: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने वन क्षेत्र पदाधिकारी (Forest Range Officer - FAO) परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि का आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार, उम्मीदवार 8 अगस्त 2025 से आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।

यह लिखित परीक्षा 24 अगस्त 2025 को पटना में दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी जैसे रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र, पहचान पत्र और परीक्षा के नियम एडमिट कार्ड के साथ उपलब्ध होंगे। आयोग ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे समय से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा केंद्र पर इसे अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Official Bihar Police Forest Range Officer Exam Notice PDF

यहां क्लिक करें

Bihar Police Forest Officer Admit Card 2025- बिहार पुलिस वन अधिकारी एडमिट कार्ड हाइलाइट्स 

बीपीएसएससी वन क्षेत्र अधिकारी की लिखित परीक्षा रविवार, 24 अगस्त 2025 को पटना में दो शिफ्टों में होगी। उम्मीदवारों को समय पर पहुंचना जरूरी है, क्योंकि देर से आने वालों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। बीपीएसएससी वन रेंज अधिकारी में कुल 24 पद भरे जाएंगे, जिनका चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और शारीरिक दक्षता परीक्षा के जरिए होगा। नीचे दी गई तालिका में बिहार पुलिस वन अधिकारी भर्ती परीक्षा की मुख्य बातें देखी जा सकती हैं।

विवरण

जानकारी

संगठन

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC)

विभाग का नाम

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग

पद का नाम

वन रेंज अधिकारी

एडमिट कार्ड तिथि

8 अगस्त 2025

परीक्षा तिथि 

24 अगस्त 2025

विज्ञापन संख्या

02/2025

रिक्तियां

24

आवेदन का तरीका

ऑनलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

bpssc.bihar.gov.in

Bihar Police Forest Range Officer Bharti 2025: शिफ्ट और रिपोर्टिंग का समय क्या है?

परीक्षा 24 अगस्त 2025 (रविवार) को दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे शुरू होगी, इसलिए उम्मीदवारों को 8:30 बजे तक पहुंचना जरूरी है। दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे शुरू होगी, इसके लिए रिपोर्टिंग का समय 12:30 बजे है। पहली शिफ्ट के उम्मीदवार 9:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट के उम्मीदवार 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में जा सकते हैं। उसके बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।

बिहार पुलिस वन रेंज अधिकारी एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?

बिहार पुलिस वन रेंज अधिकारी (Forest Range Officer) की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 8 अगस्त 2025 से आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर उपलब्ध होंगे। यह परीक्षा 24 अगस्त 2025 को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण यहां देखें:

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: bpssc.bihar.gov.in

  • "Forest Department" टैब पर क्लिक करें।

  • "FRO Admit Card 2025" लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना लॉगिन विवरण (जैसे पंजीकरण आईडी, जन्म तिथि आदि) भरें।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Aug 5, 2025, 09:21 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News