BPSC 71st Result 2025 OUT: बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स रिजल्ट घोषित, 14261 अभ्यर्थी हुए पास

Last Updated: Nov 19, 2025, 15:46 IST

BPSC 71st Prelims Result 2025 OUT: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) 2025 की प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जारी कर दिया है। रिज़ल्ट को पीडीएफ फाइल के रूप में अपलोड किया गया है। बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 में सफल उम्मीदवार अब मेन्स परीक्षा के लिए पात्र होंगे। 71वीं प्रारंभिक परीक्षा का रिज़ल्ट देखने के आसान स्टेप्स नीचे दिए गए हैं। इस परीक्षा में 14261 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं।

BPSC 71st Prelims Result 2025 PDF
BPSC 71st Prelims Result 2025 PDF

BPSC 71st Result 2025: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) 2025 के प्रीलिम्स का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। प्रीलिम्स पास करने वाले उम्मीदवार अब अगले चरण, यानी BPSC मेंस परीक्षा में शामिल होंगे। सभी अभ्यर्थी अपना रिजल्ट bpsc.bihar.gov.in से पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और नाम दिए गए हैं। यह प्रीलिम्स परीक्षा 13 सितंबर 2025 को आयोजित हुई थी। इस भर्ती के लिए 4,71,012 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 3,16,762 ने परीक्षा दी। इनमें से कुल 14,261 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं।

71st BPSC Prelims Result 2025 OUT

BPSC Prelims Result 2025 OUT

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा 13 सितंबर 2025 को राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित हुई थी। इस परीक्षा के लिए 4,71,012 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। अब जिन उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतज़ार था, वे bpsc.bihar.gov.in पर जाकर BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट 2025 और कट-ऑफ अंक PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिसका शेड्यूल जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

bpsc

BPSC 71st Result 2025 LIVE UPDATE

BPSC 71st Prelims Result- हाइलाइट्स

बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए कुल 4,71,012 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। नीचे दी गई तालिका में आप बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

आयोग का नाम

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)

परीक्षा का नाम

बीपीएससी 71वीं CCE 2025

पदों के नाम

सब डिविजनल ऑफिसर/सीनियर डेप्युटी कलेक्टर, डीएसपी, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट, सुपरिंटेंडेंट, सब रजिस्ट्रार, सब इलेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट डायरेक्टर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, शुगरकेन ऑफिसर और अन्य पद

परीक्षा तिथि

13 सितंबर 2025

प्रीलिम्स रिजल्ट जारी होने की तिथि

18 नवंबर 2025 

आधिकारिक वेबसाइट

bpsc.bihar.gov.in

BPSC 71st CCE Result 2025: बीपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट कैसे चेक करें?

BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 देखने के लिए आप नीचे दिए स्टेप्स का पालन करें।

  • BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • होमपेज पर नीचे स्क्रॉल करें और “Result” सेक्शन खोलें।

  • इसके बाद “LIST OF PROVISIONALLY QUALIFIED CANDIDATES for 71st Combined Competitive Preliminary Examination” लिंक पर क्लिक करें।

  • अब BPSC प्रीलिम्स रिजल्ट की PDF डाउनलोड करें।

  • PDF खुलने पर Ctrl+F का उपयोग करके अपना रोल नंबर खोजकर रिजल्ट चेक करें।

BPSC Prelims Result 2025 PDF Download Link- Active

BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 का PDF डाउनलोड लिंक bpsc.bihar.gov.in पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार वेबसाइट के होमपेज से सीधे अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। इस परिणाम PDF में अंतिम उत्तर कुंजी (Final Answer Key) और सभी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए BPSC प्रारंभिक परीक्षा कट-ऑफ 2025 भी शामिल है।

BPSC 71st Result 2025 (CCE) PDF

यहां क्लिक करें

BPSC 71st Result 2025 (FAO) PDF

यहां क्लिक करें

 

BPSC 71st Cut Off 2025: बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स कट ऑफ 

बिबीपीएससी 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (BPSC 71st Exam) के परिणाम के साथ ही बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने श्रेणीवार बीपीएससी 71वीं कट ऑफ 2025 भी जारी कर दी है। कट ऑफ के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार ही चरण प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे।

71st BPSC Prelims Result 2025 के बाद आगे क्या?

जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा परिणाम की पीडीएफ में शामिल हैं, उन्हें प्रारंभिक परीक्षा में पास माना जाएगा और BPSC मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। मुख्य परीक्षा के बाद साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।

मुख्य परीक्षा में कुल 4 पेपर होंगे—

  • पेपर 1: सामान्य हिंदी

  • पेपर 2 और 3: सामान्य अध्ययन

  • पेपर 4: वैकल्पिक विषय

हर पेपर की समयावधि 3 घंटे तय की गई है।

BPSC ने 71वीं प्रीलिम्स परीक्षा की आधिकारिक उत्तर कुंजी 19 सितंबर 2025 को जारी कर दी है, जिससे उम्मीदवार अपनी परफॉर्मेंस का आकलन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट से जुड़े नवीनतम अपडेट के लिए वे नियमित रूप से BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करते रहें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Nov 19, 2025, 11:52 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News