[PDF लिंक] BPSC Result 2025 OUT: बीपीएससी Prelims 71st रिजल्ट bpsc.bihar.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें कट ऑफ, Merit List

Last Updated: Nov 19, 2025, 15:48 IST

BPSC 71st Result 2025 OUT: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 18 नवंबर 2025 को 71वीं प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) 2025 का रिज़ल्ट और कट-ऑफ अंक आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना बीपीएससी रिज़ल्ट 2025 ऑनलाइन देख सकते हैं। आयोग ने रिज़ल्ट के साथ प्रीलिम्स की फाइनल आंसर की, रोल नंबर सूची, कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट भी जारी की है, जिन्हें नीचे दिए गए सीधे लिंक से पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड किया जा सकता है। इस वर्ष बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा में कुल 13,368 उम्मीदवार सफल घोषित हुए हैं, जबकि वित्तीय प्रशासनिक अधिकारी (FAO) पद के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में 893 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया है। इस प्रकार कुल 14,261 उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स चरण पास कर लिया है और अब वे मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए पात्र हैं।

BPSC Prelims 71st Result 2025 जारी हो गया है।
BPSC Prelims 71st Result 2025 जारी हो गया है।

BPSC 71st CCE Prelims Result 2025, Sarkari Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 18 नवंबर 2025 को 71वीं प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) 2025 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए करीब 4.71 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था और सभी परिणाम का इंतजार कर रहे थे। अब बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 का PDF और कट-ऑफ वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नीचे दिए गए लिंक से कट-ऑफ मेरिट लिस्ट और रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

यहां देखें: BPSC 71st Cut off 2025 OUT: GEN, OBC, SC, ST, EWS के लिए बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स परीक्षा कट ऑफ

71st BPSC Result 2025 OUT

बीपीएससी एकीकृत 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट तथा कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ अंक, मेरिट लिस्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। जारी की गई रिजल्ट PDF में उम्मीदवारों के प्राप्त अंक और कट-ऑफ से संबंधित सभी जानकारी दी गई है। प्रीलिम्स में सफल अभ्यर्थियों को अब मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। कुल 4,71,012 अभ्यर्थियों ने बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 3,16,762 अभ्यर्थियों ने 13 सितंबर को आयोजित परीक्षा में भाग लिया। यह परीक्षा राज्यभर के 37 जिलों में बने 912 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

रिजल्ट के अनुसार—

  • 13,368 अभ्यर्थी एकीकृत 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा में सफल हुए हैं।

  • 893 अभ्यर्थी वित्तीय प्रशासनिक अधिकारी (FAO) की प्रारंभिक परीक्षा में पास हुए हैं।

यानी कुल मिलाकर 14,261 उम्मीदवार अब अगले चरण, यानी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।

bpsc=71st

BPSC 71st Prelims Result 2025 - बीपीएससी 71वीं रिजल्ट हाइलाइट्स

आयोग ने 71वीं प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट 18 नवंबर को जारी कर दिया है। प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा में उपस्थित होंगे। बीपीएससी रिजल्ट 2025 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

विवरणजानकारी
संगठन का नाम बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC)
परीक्षा का नाम BPSC 71वीं CCE 2025
BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 2025 तिथि 13 सितंबर 2025
BPSC 71वीं रिजल्ट 2025 तिथि 18 नवंबर 2025
BPSC 71वीं मुख्य परीक्षा तिथि बाद में सूचित की जाएगी
कुल आवेदक 471,012
उपस्थित उम्मीदवार 316,762
पास उम्मीदवारों की संख्या 14,261
चयन प्रक्रिया प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार
आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in

 

BPSC 71st CCE Prelims Result 2025 PDF Download Link

जिन उम्मीदवारों ने 13 सितंबर 2025 को BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर देख सकते हैं। रिजल्ट PDF फॉर्मेट में कट-ऑफ के साथ उपलब्ध है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हमने नीचे BPSC रिजल्ट तक सीधे पहुँचने का लिंक भी दिया है।

BPSC 71st Result 2025 (CCE) PDF

यहां क्लिक करें

BPSC 71st Result 2025 (FAO) PDF

यहां क्लिक करें

BPSC 71st Prelims Cut Off 2025 OUT

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं परीक्षा परिणाम के साथ ही 18 नवंबर 2025 को कट-ऑफ अंक की PDF भी जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों के अंक कट-ऑफ के बराबर या उससे अधिक हैं, वे मुख्य परीक्षा देंगे।

71st BPSC Result 2025 Out at bpsc.bih.nic.in, Prelims Result PDF and Cut Off Marks_4.1

BPSC 71st Prelims Result 2025 पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें?

बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम (PDF) देखने के लिए नीचे दिए गए सीधे और सरल चरणों का पालन करें:

  • बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, 'Results' सेक्शन देखें और "71st Combined (Preliminary) Competitive Examination – Result" लिंक पर क्लिक करें।
  • योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर वाली परिणाम की PDF फाइल आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • PDF में, अपना रोल नंबर (Roll Number) खोजने के लिए Ctrl + F (खोजें) का उपयोग करें।
  • यदि आपका रोल नंबर सूची में है, तो आपको मुख्य परीक्षा के लिए चुना गया है। भविष्य के संदर्भ के लिए यह PDF डाउनलोड करें और सहेज लें।

BPSC Prelims Result 2025 के बाद आगे क्या?

  • मुख्य परीक्षा (BPSC Mains) में शामिल होना
  • मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी होगा
  • इंटरव्यू/पर्सनालिटी टेस्ट के लिए चयन
  • अंतिम मेरिट लिस्ट जारी
  • दस्तावेज़ सत्यापन
  • नियुक्ति और पद आवंटन

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Nov 19, 2025, 10:40 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News