UPPRPB UP Police Bharti 2026: योगी सरकार का बड़ा ऐलान! यूपी पुलिस भर्ती के लिए आयु सीमा में मिलेगी 3 वर्ष की छूट
UP Police Bharti 2026: योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट का ऐलान किया है। जो उम्मीदवार आयु सीमा के कारण आवेदन नहीं कर पाए थे, वे अब आवेदन करने के पात्र हैं। आगे लेख में पढ़ें सभी जरूरी डिटेल।
UP Police Bharti 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसमें कांस्टेबल सिविल पुलिस और समकक्ष पदों के लिए कुल 32,679 रिक्त पदों को भरा जा रहा है। इसमें आयु सीमा के कारण जो उम्मीदवार पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके लिए योगी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। उम्मीदवार ध्यान दें योगी सरकार की ओर से जारी किए गए ट्वीट के अनुसार, यूपी पुलिस भर्ती 2025 में सभी श्रेणीयों के उम्मीदवारों को अब आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जा रही है।
इसमें उम्मीदवारों को यूपी पुलिस व जेल विभाग की सीधी भर्ती में आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट मिलने जा रही है। सीएम योगी ने कहा है कि “राज्य के युवाओं का कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।” यह निर्देश प्रदेश के लाखों युवाओं के सपने और मेहनत को देखते हुए लिया गया है।
UP Police Age Limit 2026: पहले आयु सीमा क्या थी?
इस वर्ष आयु में छूट सभी श्रेणियों पर समान रूप से लागू होती है। पहले, आयु सीमा के कारण कई उम्मीदवार आवेदन नहीं कर पाते थे। अब 18 से 25 वर्ष की आयु के पुरुष उम्मीदवार और 18 से 28 वर्ष की आयु की महिला उम्मीदवार पात्र हैं और इस आयु सीमा में 3 वर्ष की अतिरिक्त अवधि जोड़ी गई है।
UPPRPB UP Police Bharti 2026: शैक्षणिक योग्यता
यूपी सरकार की ओर से भी ट्ववीट कर दिया गया है। बोर्ड की ओर से यूपी पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन का लिंक एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि संबंधित भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 जनवरी, 2026 तक जारी रहेगी। 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र रहेंगे।

UP Police Bharti 2026: रिक्त पदों का विवरण
यूपी पुलिस भर्ती 2026 में कुल 32,679 रिक्त पदों को भरा जाना है। जिसमें 30,291 रिक्त पुरुष उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। वहीं महिलाओं के लिए आरक्षित पदों की संख्या 2,388 है। सबसे अधिक रिक्त पद कांस्टेबल पीएसी के लिए हैं, जो कि 15,131 हैं। अन्य पदों का विवरण नीचे टेबल में देखें
| पद का नाम | रिक्त पदों की संख्या |
| कांस्टेबल सिविल पुलिस | 10,469 |
| विशेष सुरक्षा बल | 1, 341 |
| महिला बटालियन | 2,282 |
| घुडसवार पुलिस | 71 |
| जेल वार्डर पुरुष | 3,279 |
| जेल वार्डर महिला | 106 |
Check: यूपी पुलिस भर्ती 2026 नोटिस
यूपी पुलिस भर्ती 2026 वेतन क्या है?
संबंधित भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, शारीरिक मानक परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार, 21,700 रुपये से 69,100 रुपये का वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।
Rajasthan Forest Guard Vacancy 2026
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.