BPSC 71st Cut off 2025 OUT: GEN, OBC, SC, ST, EWS के लिए बीपीएससी 71वीं Prelims परीक्षा कट ऑफ जारी, यहां देखें PDF

Last Updated: Nov 20, 2025, 09:10 IST

BPSC 71st Prelims Cut OFF 2025 OUT: BPSC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम और BPSC 71वीं कट-ऑफ 2025 जारी कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवार अब इस लेख में दिए गए लिंक से कैटेगरी-वाइज BPSC कट-ऑफ PDF आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC 71st Prelims Cut OFF 2025 OUT
BPSC 71st Prelims Cut OFF 2025 OUT

BPSC 71st Cut off 2025 OUT: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 18 नवंबर 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर BPSC 71वीं प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का कट-ऑफ जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी कट-ऑफ में GEN, OBC, SC, ST और EWS सभी कैटेगरी के न्यूनतम योग्यता अंक शामिल हैं।इस वर्ष 71वीं प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 14,261 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। सफल अभ्यर्थियों को अब मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। उम्मीदवार अपनी कैटेगरी के अनुसार कट-ऑफ अंक PDF फाइल में देख सकते हैं और भविष्य के लिए डाउनलोड भी कर सकते हैं।

कट-ऑफ के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार अगले चरण, यानी मुख्य परीक्षा (Mains) में शामिल होने के योग्य होंगे।

इस वर्ष 13 सितंबर 2025 को 71वीं प्रीलिम्स परीक्षा 37 जिलों के 912 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बीपीएससी 71वीं परीक्षा के लिए लगभग 4.71 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 3,16,762 उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए। आयोग ने उम्मीदवारों को अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार मेरिट और चयन प्रक्रिया के लिए आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई है।

71st BPSC Prelims Result 2025 PDF

BPSC Prelims CUT Off 2025:  कैटेगरी वाइज बीपीएससी 71वीं कटऑफ लिस्ट

बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स परीक्षा 2025 के लिए कट-ऑफ अंक विभिन्न कैटेगरी और लिंग के अनुसार जारी किए गए हैं। सामान्य वर्ग (GEN) के लिए कट-ऑफ 88 अंक रहा, जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए यह 78 अंक तय किया गया। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) का कट-ऑफ 82.33 और EWS महिला के लिए 73.33 अंक रहा। अनुसूचित जाति (SC) के लिए 72 और SC महिला के लिए 60.33 अंक निर्धारित किए गए। अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों का कट-ऑफ 71.33 और ST महिला के लिए 65.67 अंक रहा। पिछड़ा वर्ग (BC) के लिए 84 और BC महिला के लिए 73.67 अंक, अति पिछड़ा वर्ग (EBC) और उसकी महिला उम्मीदवारों के लिए 71.33 अंक रखे गए। इसके अलावा, BCL श्रेणी का कट-ऑफ 71.67 और स्वतंत्रता सेनानी के पोते (Freedom Fighter Grandchild) के लिए 66 अंक घोषित किए गए। विकलांगता वर्गों में दृष्टिहीन (VI) के लिए 59.33, श्रवण दोष (DD) के लिए 48, शारीरिक रूप से अक्षम (OH) के लिए 68.33 और मल्टी डिसएबिलिटी (MD) के लिए 48.33 अंक निर्धारित किए गए। उम्मीदवार नीचे दी तालिका में कैटेगरी वाइज बीपीएससी 71वीं कट ऑफ देख सकते हैं।

Category / श्रेणी

Cut-Off अंक

Unreserved (अनारक्षित)

88

Unreserved Female (अनारक्षित महिला)

78

EWS (ईडब्ल्यूएस)

82.33

EWS Female (ईडब्ल्यूएस महिला)

73.33

SC (एससी)

72

SC Female (एससी महिला)

60.33

ST (एसटी)

71.33

ST Female (एसटी महिला)

65.67

EBC (ईबीसी)

71.33

EBC Female (ईबीसी महिला)

71.33

BC (बीसी)

84

BC Female (बीसी महिला)

73.67

BCL (बीसीएल)

71.67

VI (दृष्टिहीन)

59.33

DD (श्रवण दोष)

48

OH (शारीरिक रूप से अक्षम)

68.33

MD (मल्टी डिसएबिलिटी)

48.33

Freedom Fighter Grandchild (पूर्व-स्वतंत्रता सेनानी ग्रैंडचाइल्ड)

66


Also, check: IBPS RRB Exam Date

71st BPSC Result 2025 Out at bpsc.bih.nic.in, 14261 Candidates Qualified_4.1

  • Beta
Beta feature

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Nov 20, 2025, 09:10 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News