BSSC Office Attendant Result 2026: बिहार ऑफिस अटेंडेंट फाइनल रिजल्ट bssc.bihar.gov.in पर जारी, इस लिंक से डाउनलोड करें PDF

Last Updated: Aug 2, 2026, 23:04 IST

BSSC Office Attendant Result 2026: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने 238 पदों के लिए बिहार साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग ऑफिस अटेंडेंट का फाइनल रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

BSSC Office Attendant Result 2026
BSSC Office Attendant Result 2026

BSSC Office Attendant Result 2026: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर बिहार साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग ऑफिस अटेंडेंट परीक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। 26 मई 2026 को आयोजित हुई इस मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट की PDF में चयनित उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और कैटेगरी शामिल हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से BSSC ऑफिस अटेंडेंट के कुल 238 रिक्त पदों को भरना चाहता है।

BSSC Office Attendant Result 2026 डाउनलोड लिंक 

बिहार डीएसटी ऑफिस अटेंडेंट का फाइनल रिजल्ट 2026 बीएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार  मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट में उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर निहित है। फाइनल रिजल्ट प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। बिहार ऑफिस अटेंडेंट फाइनल रिजल्ट डाउनलोड करने का लिंक नीचे टेबल में दिया गया है। 

बिहार ऑफिस अटेंडेंट फाइनल रिजल्ट 2026 

      क्लिक करें

Bihar DST Office Attendant Result 2026 - हाइलाइट्स 

बिहार डीएसटी ऑफिस अटेंडेंट के रिक्त पदों पर भर्ती विज्ञापन संख्या परीक्षा 02/2022 के तहत की जाएगी। इसकी प्रारंभिक परीक्षा 11 मई 2026 को आयोजित की गई थी और जिसका रिजल्ट 4 दिसंबर 2025 को घोषित जारी किया गया था। मुख्य परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 14 और 15 जुलाई, 2026 को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया था। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 238 रिक्त पदों को भरा जाना है। बाकी डिटेल्स आप टेबल से प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण  

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC)

परीक्षा का नाम  

बिहार डीएसटी ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2026

विज्ञापन संख्या 

02/2022

रिक्त पदों की संख्या  

238

पद का नाम  

ऑफिस अटेंडेंट

विभाग का नाम  

विज्ञान, प्रौद्योगिकी और तकनीकी शिक्षा विभाग (DST) 

फाइनल रिजल्ट जारी होने की तिथि  

1 अगस्त 2026

चयन प्रक्रिया 

लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन 

ऑफिशियल वेबसाइट 

bssc.bihar.gov.in

BSSC Office Attendant Result 2026 कैसे करें? 

बिहार ऑफिस अटेंडेंट फाइनल रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले बीएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और लेटेस्ट नोटिफिकेशन सेक्शन पर क्लिक करें।

  • “Important Notice regarding the publication of the Final Result for the post of Office Attendant under Advertisement No. 02/2022 published by the Department of Science, Technology and Technical Education” पर क्लिक करें। 

  • मेरिट लिस्ट आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। 

  • मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर लें। 

  • Ctrl+F का उपयोग करके अपना रोल नंबर या नाम डालकर सर्च करें। 

  • रिजल्ट की एक कॉपी भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।    

ये भी पढ़ें: UPSC CMS Paper Analysis 2026: कैसा रहा यूपीएससी मेडिकल सर्विस का एग्जाम? एक्सपर्ट्स से जानें डिफिकल्टी लेवल और पूरा विश्लेषण

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Aug 2, 2026, 23:04 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News