This is an archived article last updated on Feb 28, 2023. The information may be outdated.

IAS Success Story: PSU की छोड़ी नौकरी, दूसरे प्रयास में 2nd रैंक के साथ IAS टॉपर बनी जागृति अवस्थी

Last Updated: Feb 28, 2023, 11:31 IST

IAS Success Story: मूल रूप से उत्तरप्रदेश के मेरठ की रहने वाली जागृति अवस्थी ने पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इसके बाद सरकारी उपक्रम भेल में काम किया। दो साल काम करने के बाद उन्होंने नौकरी छोड़ सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की। उन्होंने दूसरे प्रयास में दूसरी रैंक के साथ परीक्षा में टॉप किया।

आईएएस जागृति अवस्थी
आईएएस जागृति अवस्थी

IAS Success Story: संघ लोक सेवा आयोग(यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा प्रतिष्ठित सेवा है, जिसके लिए हर साल देश के अलग-अलग हिस्सों ले लाखों युवा तैयारी करते हैं। इस परीक्षा में विभिन्न पृष्ठभूमि से युवा बैठते हैं। कुछ युवा पढ़ाई के बाद परीक्षा की तैयारी करते हैं, जबकि कुछ युवा नौकरी छोड़ने के बाद तैयारी करते हैं। हालांकि, यदि नौकरी अच्छे पैकेज वाली हो, तब प्रेशर और बढ़ जाता है।आज हम आपके साथ जागृति अवस्थी की कहानी साझा कर रहे हैं, जिन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और इसके बाद एस सरकारी उपक्रम भेल में नौकरी भी की, लेकिन मन में आईएएस का सपना होने का करण उन्होंने सरकारी उपक्रम की नौकरी छोड़ दी और दो साल की तैयारी की बाद दूसरी रैंक में आईएएस टॉपर बन गई। 

 

जागृति का परिचय

जागृति मूल रूप से उत्तरप्रदेश के मेरठ की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी होने के बाद भोपाल स्थित मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान(एमएनआईटी) से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में दाखिला लिया। यहां से उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की।

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jagrati Awasthi (@jagrati_awasthi14)

 

गेट की परीक्षा पास कर हासिल की नौकरी 

जागृति ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद जनरल एप्टीट्यूडट टेस्ट इन इंजीनियरिंग(गेट) की परीक्षा दी। उन्होंने परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए भारत हेवी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड(भेल) में नौकरी हासिल की। 

 

दो साल बाद छोड़ी नौकरी 

जागृति को सरकारी उपक्रम में अच्छे पैकेज पर नौकरी मिल गई थी। हालांकि, इसके बाद भी उनका नौकरी में मन नहीं लगा, क्योंकि उनके मन में आईएएस बनने का सपना था। ऐसे में उन्होंने दो साल नौकरी करने के बाद नौकरी छोड़ने का फैसला लिया। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jagrati Awasthi (@jagrati_awasthi14)

 

 

ऑनलाइन कोचिंग में दाखिला 

जागृति ने इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ने के बाद दिल्ली में एक कोचिंग संस्थान में दाखिला लिया। लेकिन, साल 2020 में कोविड आने की वजह से उन्हें भोपाल लौटना पड़ा। यहां उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से अपनी तैयारी करना शुरू की।

 

पहले प्रयास में हो गई थी फेल 

जागृति अवस्थी ने अपना पहला प्रयास किया और अपने पहले प्रयास में उन्हें असफलता का मुंह देखना पड़ा। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और दूसरे प्रयास के लिए जुट गई। 

 

दूसरे प्रयास में दूसरी रैंक के साथ बनी आईएएस 

जागृति अवस्थी ने अपने दूसरे प्रयास में अपनी कमियों पर काम किया। इस बार उन्होंने पहले के मुकाबले अधिक मेहनत की और रिविजन पर भी जोर दिया। ऐसे में उन्होंने दूसरे प्रयास में न सिर्फ परीक्षा को पास किया, बल्कि  दूसरी रैंक के साथ वह आईएएस टॉपर भी बन गई। 



यूपीएससी की अन्य सक्सेस स्टोरी पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

 

पढ़ेंः Success Story: प्रीलिम्स में 5 बार फेल, छठे प्रयास में 46 रैंक के साथ IFoS बनी राम्या

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Feb 28, 2023, 11:29 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News