This is an archived article last updated on Sep 11, 2018. The information may be outdated.

नाबार्ड में डेवलपमेंट असिस्टेंट बनने का सुनहरा अवसर, आवेदन 12 सिंतबर तक

Last Updated: Sep 11, 2018, 10:24 IST

नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (नाबार्ड) ने डेवलपमेंट असिस्टेंट के रिक्त 62 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार 12 सितंबर 2018 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं.

NABARD Development Assistant Posts
NABARD Development Assistant Posts

नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (नाबार्ड) ने डेवलपमेंट असिस्टेंट के रिक्त 62 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार 12 सितंबर 2018 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथियां:

• आवेदन की प्रक्रिया आरंभ होने की तिथि: 27 अगस्त 2018

• आवेदन की अंतिम तिथि: 12 सितंबर 2018

पदों का विवरण:

डेवलपमेंट असिस्टेंट: 62 पद

योग्यता मानदंड:

शैक्षिक योग्यता:

  • एक मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से कुल मिलाकर 50% अंकों (अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए सिर्फ पास) के साथ किसी भी विषय में ग्रेजुएट होनी चाहिए.
  • उम्मीदवार जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहे हैं वहां की स्थानीय भाषा को पढने,लिखने और बोलने में सक्षम होना चाहिए.
  • पदों से सम्बंधित विस्तृत शैक्षणिक योग्यता की जानकारी के लिए अधिसूचना के लिंक को देखें.

चयन प्रक्रिया:

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन होने वाले प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगी.

आयु सीमा

18 से 35 साल के बीच, उम्र सीमा में मिलने वाले छूट के लिए अधिसूचना के लिंक को देखें.

वेतनमान:

बेसिक पे 14,650 / - प्रति माह (दो अग्रिम वेतन वृद्धि सहित), पे स्केल 13150 -750 -15400 - 900 -19000 -1200-26200 -1300-28800-1480-33240 -1750 -34 9 0 9 (20 वर्ष) और अन्य भत्ते.

प्रारंभिक मासिक वेतन लगभग 31,000 / रूपये प्रति माह होगी.

 

आवेदन कैसे करें:

योग्य उम्मीदवार नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलेपमेंट (नाबार्ड) के अधिकारिक वेबसाइट https://www.nabard.org/  के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 12 सितंबर 2018 है.

विस्तृत अधिसूचना

---

सितंबर 2018 में निकली सभी महत्वपूर्ण सरकारी नौकरियां

Manish Kumar
Manish Kumar

Assistant Manager - Editorial

Manish Kumar, an education Journalist and content professional with 15+ years of experience in Education and Career Development domain in digital and print media. He has previously worked with All India Radio (External Service Division), State Times and others. A Science Graduate (Hons in Physics) with PGJMC in Journalism and Mass Communication. At Jagranjosh, he used to create high-quality, engaging educational content for Education and Career sections including News/Notifications/Current Affairs/Preparation etc. He can be reached at manish.kumarcnt@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 11, 2018, 10:24 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News