Rajasthan SET Expected Cut Off 2026: राजस्थान SET अनुमानित कट ऑफ मार्क्स

Last Updated: Sep 13, 2026, 15:52 IST

Rajasthan SET Expected Cut Off 2026: राजस्थान SET में 35 विषय शामिल हैं। न्युनतम योग्यता अंकों प्राप्त करने वाले उम्मीदवार परीक्षा में क्वालिफाई माने जाएंगे। उम्मीदवार इस साल के अनुमानित कट ऑफ मार्क्स आगे लेख में जान सकते हैं। 

Rajasthan SET Expected Cut Off 2026: राजस्थान SET अनुमानित कट ऑफ मार्क्स
Rajasthan SET Expected Cut Off 2026: राजस्थान SET अनुमानित कट ऑफ मार्क्स

Rajasthan SET Expected Cut Off 2026: राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET) 2026 की परीक्षा 13 सितंबर, 2026 को आयोजित की गई। परीक्षा के बाद उम्मीदवार अनुमानित कट ऑफ मार्क्स जानने चाहते हैं। हालांकि, आधिकारिक कट ऑफ मार्क्स परिणामोंं के साथ ही जारी की जाती है। लेकिन उम्मीदवार परीक्षा का स्तर, पिछले पैटर्न के आधार पर संभावित कट ऑफ का अनुमान लगाया जा सकता है। 

Rajasthan SET Expected Cut Off 2026: न्युनतम क्वालिफाईंग मार्क्स 

राजस्थान SET में न्युनतम पास प्रतिशत हासिल करना ही पर्याप्त नहीं माना जाता। बल्कि सामान्य और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए दोनों पेपर में कुल मिलाकर कम से कम 40% , जबकि ओबीसी, एनसीएल, एससी, एसटी, पीडबल्यूडी और थर्ड जेंडर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 35 प्रतिशत अंक जरूरी है। 

Rajasthan SET Cut Off 2026: अनुमानित कट ऑफ मार्क्स 

राजस्थान SET परीक्षा के संभावित स्तर और प्रतियोगिता को ध्यान में रखते हुए अनुमानित कट ऑफ निम्नलिखित हो सकती है:

वर्ग 

अनुमानित कट ऑफ 

जनरल 

190-210 अंक 

EWS

180-200 अंक 

OBC-NCL

175-195 अंक

एससी 

165-185 अंक 

एसटी 

160-180 अंक 

PwD

150-175 अंक

Also Check: Rajasthan SET Exam Analysis 2026

नोट: ऊपर दी गई कट ऑफ केवल अनुमानित है, आधिकारिक कट ऑफ अलग - अलग विषयों के अनुसार जारी की जाएगी।

Rajasthan SET Cut Off 2026: कट ऑफ को प्रभावित करने वाले कारक

राजस्थान SET 2026 की कट ऑफ कई महत्वपूर्ण कारकों पर निर्भर करती है। कट ऑफ केवल किसी एक उम्मीदवार के प्राप्त अंकों से तय नहीं होती, बल्कि परीक्षा का स्तर, अभ्यर्थियों की संख्या और विषयवार प्रदर्शन जैसे कई पहलू इसमें महत्वपूर्ण होते हैं। कट ऑफ को प्रभावित करने वाले कारक निम्नलिखित हैं:

परीक्षा का कठिनाई स्तर - यदि राजस्थान SET 2026 का प्रश्नपत्र पिछले वर्षों की तुलना में कठिन रहा, तो कट ऑफ कम रहने की संभावना हो सकती है। वहीं आसान पेपर होने पर अधिक उम्मीदवार अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं, जिससे कट ऑफ बढ़ सकती है।

उम्मीदवारों की संख्या - परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या भी कट ऑफ को प्रभावित करती है। 

विषयवार प्रदर्शन - राजस्थान SET में अलग-अलग विषयों के लिए प्रतिस्पर्धा का स्तर अलग हो सकता है।

वर्ग के अनुसार कट ऑफ -  आरक्षित वर्गों के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार कट ऑफ में अंतर देखने को मिलता है।

Rajasthan SET Cut Off 2026: ऑफिशियल कट ऑफ कब जारी की जाएगी?

राजस्थान SET 2026 की ऑफिशियल कट ऑफ परिणामों के साथ कोटा यूनिवर्सिटी द्वारा जारी की जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट और राजस्थान के भर्ती पोर्टल पर लेटेस्ट अपडेट देखते रहने की सलाह दी जाती है।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Sep 13, 2026, 15:52 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News