UP Board Class 10 Hindi Exam 2026: प्रश्न पत्र, आंसर की और छात्रों की प्रतिक्रिया यहां देखें

Last Updated: Feb 19, 2026, 11:18 IST

यह लेख UP Board Class 10 Hindi Exam 2026 (18 फरवरी 2026) पर आधारित है, जिसमें हिंदी प्रश्न पत्र PDF, Answer Key, छात्रों की प्रतिक्रियाएं और पेपर एनालिसिस की पूरी जानकारी दी गई है। इस आर्टिकल के माध्यम से छात्र परीक्षा के कठिनाई स्तर को समझ सकते हैं और अपने प्रदर्शन का सही आकलन कर सकते हैं।

Download UP Board Class 10 Hindi Question Paper 2026 PDF with Answer Key
Download UP Board Class 10 Hindi Question Paper 2026 PDF with Answer Key

UP Board Class 10 Hindi Exam 2026: उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल (कक्षा 10) की परीक्षाएं आज, 18 फरवरी 2026 से हिंदी भाषा के पेपर के साथ हर्षोल्लास के साथ शुरू हो गई हैं । यह परीक्षा सुबह की पहली पाली में 8:30 AM से 11:45 AM के बीच आयोजित की गई । परीक्षा के लिए निर्धारित समय 3 घंटे 15 मिनट था, जिसमें से 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए दिए गए थे । अब जबकि परीक्षा संपन्न हो चुकी है, छात्र इस लेख से आज के प्रश्न पत्र की PDF और विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गई Answer Key देख सकते हैं। इसके साथ ही हम यहाँ छात्रों द्वारा परीक्षा को लेकर दी गई प्रारंभिक प्रतिक्रियाओं, शिक्षकों के विश्लेषण और पेपर के कुल कठिनाई स्तर (आसान, मध्यम या कठिन) की विस्तृत जानकारी भी साझा कर रहे हैं, जिससे छात्रों को अपने प्रदर्शन का सही आकलन करने में मदद मिल सके।

UP Board 10th Hindi Exam 2026: मुख्य विवरण

Check UP Board 10th Date Sheet 2026

पेपर विश्लेषण (Paper Analysis): छात्रों के खिले चेहरे

परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले छात्रों के बीच उत्साह का माहौल देखा गया। आज के हिंदी पेपर का विस्तृत विश्लेषण नीचे दिया गया है:

  • अत्यधिक सरल पेपर: अधिकांश छात्रों ने अपनी प्रतिक्रिया में बताया कि हिंदी का पेपर "बहुत आसान" था और वे समय से पहले ही इसे हल करने में सफल रहे।

  • निर्धारित पाठ्यक्रम से प्रश्न: शिक्षकों और छात्रों दोनों ने पुष्टि की है कि प्रश्न पत्र पूरी तरह से निर्धारित सिलेबस और पाठ्यपुस्तकों पर आधारित था । सिलेबस से बाहर का कोई भी प्रश्न नहीं पूछा गया था।

  • छात्रों की ख़ुशी: 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के अपने पहले ही पेपर के अच्छे होने से छात्र बेहद खुश और आत्मविश्वास से भरे नजर आए।

  • संतुलित प्रश्न: वस्तुनिष्ठ (MCQs) और वर्णनात्मक दोनों ही खंडों में प्रश्नों का स्तर सामान्य था, जिससे औसत छात्र भी अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं

UP Board Class 10 Hindi Question Paper Structure

आज का प्रश्न पत्र दो मुख्य भागों में विभाजित था:

खण्ड 'अ': बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)

  • इस खंड में कुल 20 बहुविकल्पीय प्रश्न थे, जिनमें से प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का था।

  • इन प्रश्नों के उत्तर O.M.R शीट पर नीले अथवा काले बॉल पॉइंट पेन से देने थे।

  • प्रमुख प्रश्न 'दूसरा सप्तक' का प्रकाशन , 'अजातशत्रु' के नाटककार , और 'करुण रस' के स्थायी भाव जैसे विषयों से थे

खण्ड 'ब': वर्णनात्मक प्रश्न (Descriptive)

  • यह खंड 50 अंकों का था, जिसमें विस्तृत उत्तर लिखने थे

  • इसमें गद्यांशों का संदर्भ सहित व्याख्या , संस्कृत गद्यांश का अनुवाद , और जीवन परिचय जैसे महत्वपूर्ण प्रश्न शामिल थे।

  • निबंध लेखन के लिए 'पर्यावरण प्रदूषण' और 'विज्ञान: अभिशाप या वरदान' जैसे लोकप्रिय विषय दिए गए थे

UP Board Class 10 Hindi Question Paper 2026 PDF Download

जो छात्र UP Board Class 10 Hindi Exam 2026 में शामिल हुए हैं और अब परीक्षा के पूरे प्रश्न पत्र को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करना चाहते हैं, उनके लिए यह सेक्शन बेहद उपयोगी है। नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से छात्र आज की परीक्षा का सेट-वाइज़ हिंदी प्रश्न पत्र आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। यह प्रश्न पत्र परीक्षा के बाद छात्रों द्वारा साझा किए गए वास्तविक प्रश्नों पर आधारित है, जिससे परीक्षा के स्तर और पैटर्न को समझने में मदद मिलती है।

UP Board Class 10 Hindi Exam 2026 हिंदी प्रश्न पत्र PDF डाउनलोड 

UP Board Class 10 Hindi Answer Key 2026

UP Board Class 10 Hindi Answer Key 2026 छात्रों को परीक्षा में दिए गए अपने उत्तरों का मिलान करने और संभावित अंक का अनुमान लगाने में सहायता करती है। यह उत्तर कुंजी विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गई है, जिसमें वस्तुनिष्ठ और लघु उत्तरीय प्रश्नों के सटीक उत्तर शामिल किए गए हैं। Answer Key की मदद से छात्र रिजल्ट जारी होने से पहले अपने उत्तरों का सही आकलन कर सकते हैं।

खण्ड - 'अ' (बहुविकल्पीय प्रश्न)

प्रश्न संख्या उत्तर विवरण
1 (C)

'नीड़ का निर्माण फिर' के लेखक हरिवंशराय बच्चन हैं।

2 (D)

'समय के पाँव' रचना की विधा संस्मरण है।

3 (B)

कन्हैयालाल मिश्र 'प्रभाकर' की रचना दीप जले शंख बजे है।

4 (B)

'राजा भोज का सपना' कहानी के लेखक राजा शिवप्रसाद 'सितारे हिन्द' हैं।

5 (A)

'चतुरसेन शास्त्री' द्वारा लिखा गया उपन्यास हृदय की प्यास है।

6 (C)

'रीतिबद्ध' काव्यधारा के कवि मतिराम हैं।

7 (A)

'छत्रसाल दशक' के रचयिता भूषण हैं।

8 (D)

'नवजागरण काल' भारतेन्दु युग को कहा जाता है।

9 (B)

भावविलास 'देव' की रचना है।

10 (C)

महादेवी वर्मा की काव्य-रचना नीरजा है।

11 (C)

'करुण रस' का स्थायीभाव शोक है।

12 (C)

उपमेय में उपमान की संभावना को उत्प्रेक्षा अलंकार कहते हैं।

13 (B)

'सोरठा' छन्द के दूसरे और चौथे चरण में 13 मात्राएं होती हैं।

14 (A)

'षडानन' में द्विगु समास है।

15 (C)

'इन्द्र' का पर्यायवाची सुरपति है।

16 (B)

'अज्ञान' में  उपसर्ग है।

17 (A)

'युष्मद' का सप्तमी विभक्ति, एकवचन का रूप त्वयि है।

18 (B)

रचना के आधार पर वाक्य के 3 भेद होते हैं।

19 (D)

'वह खेलेगा' वाक्य का भाववाच्य उसके द्वारा खेला जायगा होगा।

20 (A)

क्रियाविशेषण अविकारी पद के 4 भेद हैं। 

खण्ड - 'ब' (वर्णनात्मक प्रश्न)

प्रश्न 1: गद्यांश पर आधारित प्रश्न

गद्यांश: "विश्वासपात्र मित्र से बड़ी भारी रक्षा रहती है..."

  •  (i) सन्दर्भ: प्रस्तुत गद्यांश हमारी पाठ्यपुस्तक के 'मित्रता' नामक पाठ से लिया गया है, जिसके लेखक आचार्य रामचन्द्र शुक्ल हैं। 

  •  (ii) व्याख्या (औषधि): विश्वासपात्र मित्र को औषधि इसलिए कहा गया है क्योंकि जिस प्रकार एक अच्छी दवा शरीर के रोगों को दूर करती है, उसी प्रकार एक सच्चा मित्र हमारे मानसिक दोषों, बुराइयों और त्रुटियों को दूर कर हमें सन्मार्ग पर ले जाता है।

  •  (iii) रेखांकित अंश की व्याख्या: लेखक का कथन है कि यदि किसी व्यक्ति को सच्चा और विश्वासपात्र मित्र मिल जाए, तो उसे समझना चाहिए कि उसे संसार का सबसे बड़ा खजाना मिल गया है, क्योंकि ऐसा मित्र रक्षक के समान होता है। 

प्रश्न 2: पद्यांश पर आधारित प्रश्न

पद्यांश: "रानी मैं जानी अजानी महा, पबि पाहन हूँ ते कठोर हियो है..."

  •  (i) सन्दर्भ: प्रस्तुत पद्यांश गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित 'कवितावली' (वन पथ पर) से उद्धृत है। 

  •  (ii) रेखांकित अंश की व्याख्या: सखियाँ कहती हैं कि राजा (दशरथ) ने भी उचित-अनुचित का विचार नहीं किया और केवल अपनी पत्नी (कैकेयी) के कहने पर इन्हें वनवास दे दिया। 

  •  (iii) 'ऐसी मनोहर मूरति ए': यह पंक्ति श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता के लिए प्रयुक्त हुई है, जिनकी सुंदरता को देखकर ग्रामीण स्त्रियाँ विस्मित हैं। 

प्रश्न 3: संस्कृत गद्यांश का अनुवाद

गद्यांश: "मानव-जीवनस्य संस्करणं संस्कृतिः..."

  •  सन्दर्भ: यह गद्यांश हमारी पाठ्यपुस्तक के 'भारतीय संस्कृतिः' पाठ से लिया गया है। 

  • हिन्दी अनुवाद: मानव जीवन को संवारना (शुद्ध करना) ही संस्कृति है। हमारे पूर्वजों ने मानव जीवन को संवारने के लिए महान प्रयत्न किए। उन्होंने हमारे जीवन को संवारने के लिए जिन आचारों और विचारों को दिखाया, वह सब हमारी संस्कृति है। 

प्रश्न 4: संस्कृत श्लोक का अनुवाद

श्लोक: "धान्यानामुत्तमं किंस्विद् धनानां स्यात् किमुत्तमम्..."

  •  सन्दर्भ: यह श्लोक 'जीवन-सूत्राणि' पाठ से लिया गया है। 

  • हिन्दी अनुवाद: अन्नों (धान्यों) में उत्तम क्या है? धनों में उत्तम क्या है? लाभों में उत्तम क्या है और सुखों में सबसे उत्तम क्या है? 

UP Board Class 10 Hindi Exam 2026 हिंदी Answer Key डाउनलोड (लिंक शीघ्र उपलब्ध होगा) 

नोट: यह अस्थायी उत्तर कुंजी है। बोर्ड द्वारा जारी की जाने वाली आधिकारिक उत्तर कुंजी आने के बाद अंतिम मूल्यांकन उसी के आधार पर मान्य होगा।

UP Board Class 10 Syllabus 2026

UP Board Class 10 Model Papers 2026

First Published: Feb 19, 2026, 11:18 IST

Get here latest School, CBSE and Govt Jobs notification and articles in English and Hindi for Sarkari Naukari, Sarkari Result and Exam Preparation. Empower your learning journey with Jagran Josh App - Your trusted guide for exams, career, and knowledge! Download Now

Trending

Latest Education News