This is an archived article last updated on Jul 11, 2025. The information may be outdated.

UP DElEd Result 2025 OUT: यूपी डीएलएड 2nd, 4th सेमेस्टर रिजल्ट btcexam.in पर घोषित, Download करें मार्कशीट PDF

Last Updated: Jul 11, 2025, 16:21 IST

UP DElEd Result 2025 OUT: उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण ने डीएलएड के दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने ये परीक्षाएं दी थीं, वे अपना रिजल्ट 2025 देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइटें — btcexam.in और updeled.gov.in — पर जा सकते हैं। रिजल्ट और मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना लॉगिन डिटेल भरना होगा।

UP DElEd Result 2025 OUT: द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा का रिजल्ट btcexam.in या updeled.gov.in पर जारी कर दिया गया है।
UP DElEd Result 2025 OUT: द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा का रिजल्ट btcexam.in या updeled.gov.in पर जारी कर दिया गया है।

UP DElEd Result 2025 OUT: उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण ने यूपी डीएलएड दूसरे और चौथे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम 2025 जारी कर दिए हैं। छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट — btcexam.in या updeled.gov.in — पर जा सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन डिटेल्स दर्ज करने होंगे। ये परीक्षाएं 3 अप्रैल से 9 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित हुई थीं। परीक्षा में शामिल छात्र नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं और मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

UP DElEd Result 2025 Direct Link

यूपी डीएलएड रिजल्ट 2025 का लिंक अब दूसरे और चौथे सेमेस्टर के लिए सक्रिय कर दिया गया है। छात्र अपना परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट [btcexam.in] या [updeled.gov.in] पर विज़िट कर सकते हैं। मार्कशीट देखने और डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि का उपयोग कर लॉग इन करना होगा (up deled gov in result login)। लॉगिन करते समय, रोल नंबर को यूज़रनेम और जन्मतिथि (DD-MM-YYYY प्रारूप) को पासवर्ड के रूप में दर्ज करें। परिणाम को भविष्य में उपयोग के लिए डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

updeled.gov.in 2nd Semester Result Link

यहां क्लिक करें

updeled.gov.in 4th Semester Result Link

यहां क्लिक करें

updeled.gov.in result: यूपी डीएलएड रिजल्ट, बड़ी संख्या में प्रशिक्षु फेल

यूपी डीएलएड 2023 बैच के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में 36% प्रशिक्षु फेल हो गए हैं। कुल 1,60,405 में से 1,60,159 ने परीक्षा दी, जिनमें से 1,02,408 पास हुए और 57,691 फेल हो गए। 246 अनुपस्थित रहे, 44 का रिजल्ट अधूरा है, 13 का रिजल्ट रोका गया है और 3 नकल करते पकड़े गए।

2022 बैच:
चतुर्थ सेमेस्टर में 57,415 पंजीकृत थे, 45,528 (79%) पास और 11,814 (20.58%) फेल हुए। 31 अनुपस्थित, 34 का परिणाम अधूरा, 6 का रिजल्ट रोका गया और 2 नकल करते पकड़े गए। द्वितीय सेमेस्टर में 22,275 में से 11,209 (52%) पास और 10,319 (46.32%) फेल हुए। 693 अनुपस्थित रहे।

2021 बैच:
चतुर्थ सेमेस्टर में 17,341 में से केवल 8,123 (47%) पास हुए जबकि 9,026 (52%) फेल हुए। द्वितीय सेमेस्टर में 10,490 में से 6,013 (58%) पास और बाकी 42% फेल हो गए।

UP DElEd Exam Result 2025: कब हुई थी यूपी डीएलएड 2nd, 4th सेमेस्टर परीक्षा

उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण द्वारा डीएलएड दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा 3 से 5 अप्रैल तक और चौथे सेमेस्टर की परीक्षा 7 से 9 अप्रैल तक आयोजित की गई थी।
दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा के लिए 1,60,405 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,60,159 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, चौथे सेमेस्टर की परीक्षा के लिए 57,415 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिनमें से 57,348 छात्र उपस्थित रहे।

UP DElEd 2nd, 4th Result 2025: यूपी डीएलएड रिजल्ट हाइलाइट्स

यूपी डीएलएड 2nd सेमेस्टर की परीक्षा 3 से 5 अप्रैल 2025 तक और यूपी डीएलएड 4th सेमेस्टर की परीक्षा 7 से 9 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थी। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट btcexam.in पर ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षा में शामिल सभी छात्र अपना परिणाम देखने के लिए रोल नंबर और नामांकन संख्या का उपयोग कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। यूपी डीएलएड परीक्षा परिणाम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका जरूर देखें।

विवरण

जानकारी

परीक्षा का नाम

यूपी डीएलएड (UP DElEd)

सेमेस्टर

2nd और 4th सेमेस्टर

परीक्षा तिथि

3–5 अप्रैल (2nd सेमेस्टर), 7–9 अप्रैल (4th सेमेस्टर)

रिजल्ट तिथि

9 जुलाई 2025

रिजल्ट मोड

ऑनलाइन

राज्य

उत्तर प्रदेश

आधिकारिक वेबसाइट

updeled.gov.in/btcexam.in

UP DElEd Result 2025 2nd Semester Download Kaise Kare?

छात्र यूपी डीएलएड रिजल्ट 2025 दूसरे सेमेस्टर को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट btcexam.in या updeled.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “UP DElEd 2nd Semester Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर या पंजीकरण संख्या जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • विवरण सबमिट करते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • परिणाम की मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

UP DElEd Result 2025 4th Semester कैसे चेक करें?

UP DElEd (BTC) 2025 का 4th Semester Result घोषित किया गया है। इसके बाद परिणाम btcexam.in या updeled.gov.in पर उपलब्ध है। मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. अपने मोबाइल या कंप्यूटर से btcexam.in या updeled.gov.in खोलें ।
  2. होमपेज पर दिख रहे “UP DElEd 2nd/4th Semester Result 2025” लिंक पर क्लिक करें
  3. रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या जन्मतिथि (DD‑MM‑YYYY) भरें
  4. “Submit” या “View Result” दबाएं।
  5. आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी।
  6. इसे PDF में डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकालें

UP DElEd Marksheet 2025: ये जानकारियां होंगी शामिल

उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने UP DElEd Result 2025 की मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर उसमें दी गई महत्वपूर्ण जानकारियों को देख सकते हैं। UP DElEd Marksheet 2025 में निम्नलिखित विवरण शामिल होंगे:

  • छात्र का नाम

  • रजिस्ट्रेशन नंबर

  • कोर्स का नाम

  • कुल अंक

  • प्राप्त अंक

  • विषय/पाठ्यक्रम कोड

  • विषय/पाठ्यक्रम का नाम

  • रिजल्ट की स्थिति (पास/फेल)

  • अधिकतम अंक

  • कुल प्राप्तांक

  • रिजल्ट घोषित करने की तिथि

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सभी विवरण ध्यान से जांचें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में संबंधित प्राधिकरण से संपर्क करें।

btcexam.in result: यूपी डीएलएड कोर्स (UP D.El.Ed) क्या है?

यूपी डीएलएड (UP D.El.Ed), जिसे पहले BTC (Basic Training Certificate) के नाम से जाना जाता था, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एक शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम है। यह कोर्स उन अभ्यर्थियों के लिए है जो प्राथमिक (Primary) और उच्च प्राथमिक (Upper Primary) विद्यालयों में शिक्षक बनना चाहते हैं।

श्रेणीविवरण
कोर्स का नाम Diploma in Elementary Education (D.El.Ed)(पूर्व नाम: BTC – Basic Training Certificate)
उद्देश्य कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए अच्छे और सक्षम शिक्षक तैयार करना। 
कोर्स अवधि 2 वर्ष (4 सेमेस्टर)
मान्यता NCTE द्वारा मान्यता प्राप्त; संचालक: परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज (btcexam.in)
योग्यता Graduate (ग्रेजुएट) (किसी भी विषय में), सामान्य वर्ग: 50% अंक; आरक्षित वर्ग को छूट
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन आवेदन (btcexam.in); मेरिट के आधार पर प्रवेश, कोई परीक्षा नहीं
रिजल्ट btcexam.in पर ऑनलाइन जारी; रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर से देखें
कोर्स के बाद अवसर UP Super TET, CTET आदि की पात्रता; प्राथमिक शिक्षक के रूप में सरकारी/निजी नौकरी
Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jul 11, 2025, 16:21 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News