UP Pharmacist Exam 2026: यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट परीक्षा की शिफ्ट का समय, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी गाइडलाइन्स देखें यहां
UP Pharmacist Exam 2026: यूपीएसएसएससी द्वारा यूपी फार्मासिस्ट (आयुर्वेदिक) की मुख्य परीक्षा 2026 दिनांक 20 सितंबर 2026 को ऑफलाइन मोड में यूपी राज्य के अलग-अलग निर्धारित एग्जाम सेंटर पर आयोजित की जानी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एग्जाम गाइडलाइंस के लिए हमारा यह लेख पढ़ सकते हैं।
UPSSSC Pharmacist Exam 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा यूपी फार्मासिस्ट (आयुर्वेदिक) की मुख्य परीक्षा 2026 दिनांक 20 सितंबर 2026 को ऑफलाइन मोड में यूपी राज्य के अलग-अलग निर्धारित एग्जाम सेंटर पर आयोजित की जानी है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से विज्ञापन संख्या 01-एग्जाम/2024 के तहत फार्मासिस्ट के 1002 रिक्त पदों को भरना चाहता है। पदों के सलेक्शन में शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, मेडिकल और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है।
UPSSSC Pharmacist Exam Shift Timing 2026
यूपी फार्मासिस्ट की परीक्षा सिंगल शिफ्ट में आयोजित की जानी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एडमिट कार्ड में अपना नाम, रोल नंबर, एग्जाम सेंटर का नाम और परीक्षा की शिफ्ट को टाइम को ध्यान से देखें। बाकी डिटेल्स के लिए आप नीचे टेबल देख सकते हैं।
| परीक्षा का नाम | परीक्षा की टाइमिंग | रिपोर्टिंग टाइम | परीक्षा की अवधि |
| यूपी फार्मासिस्ट एग्जाम 2026 | दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक | दोपहर 2.00 बजे तक | 2 घंटे (120 मिनट) |
UPSSSC Pharmacist Exam 2026: Check Shift Timings, Reporting Time and Exam Day Guidelines
UP Pharmacist Exam 2026 - हाइलाइट्स
यूपी फार्मासिस्ट (आयुर्वेदिक) की मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड 16 सितंबर 2026 को जारी किया गया था। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एग्जाम से जुड़ी गाइडलाइंस को ध्यान से पढ़ें और परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय पर पहुंचे। अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में है।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
| पद का नाम | यूपी फार्मासिस्ट (आयुर्वेदिक) |
| रिक्त पदों की संख्या | 1002 |
| सलेक्शन के चरण | शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, मेडिकल और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन |
| लिखित परीक्षा की तिथि | 20 सितंबर 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | upsssc.gov.in |
UPSSSC Pharmacist Exam 2026 Guidelines
यूपी फार्मासिस्ट (आयुर्वेदिक) की मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एग्जाम से जुड़ी गाइडलाइंस को फॉलो करना अनिवार्य है।
-
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट आयुर्वेदिक एडमिट कार्ड 2026 की एक हार्ड कॉपी लेकर जानी होगी। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
-
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सत्यापन के लिए एक वैध फोटो आईडी प्रूफ लाना होगा।
-
बिना किसी देरी के प्रवेश और सुरक्षा जांच प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।
-
शिफ्ट के समय, रिपोर्टिंग समय और अन्य विवरण जानने के लिए उम्मीदवारों को एक बार अपना एडमिट कार्ड जरूर देखना चाहिए।
-
उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल के अंदर अनुशासन बनाए रखना होगा और कक्ष निरीक्षकों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा।
-
उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन या हेडफोन, टैबलेट या लैपटॉप, अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, किताबें, नोट्स या पेन ड्राइव या अन्य स्टोरेज डिवाइस ले जाना मना है।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.