UPSC CMS 2026 Expected Cutoff: यूपीएससी सीएमएस अनुमानित कट-ऑफ देखें यहां

Last Updated: Aug 3, 2026, 01:16 IST

UPSC CMS 2026 Expected Cutoff: यूपीएससी सीएमएस परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद कट-ऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने तक नीचे लेख में अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट देख सकते हैं और परीक्षा में सफल होने के चांस का अनुमान लगा सकते हैं।

UPSC CMS 2026 Expected Cutoff
UPSC CMS 2026 Expected Cutoff

UPSC CMS 2026 Expected Cutoff:  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) रिजल्ट जारी करने के बाद यूपीएससी सीएमएस परीक्षा की फाइनल कट-ऑफ रिलीज करेगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर रिजल्ट की PDF के साथ फाइनल कट-ऑफ देख सकेंगे। यूपीएससी सीएमएस की परीक्षा आज यानी 2 अगस्त 2026 को दो शिफ्ट (सुबह और शाम) में आयोजित की गई थी। 

उम्मीदवार को यूपीएससी सीएमएस भर्ती के अगले चरण में जाने के लिए न्यूनतम क्वीलीफाइंग मार्क्स प्राप्त करने होंगे। हालांकि, न्यूनतम क्वीलीफाइंग मार्क्स सलेक्शन की गारंटी नहीं देते हैं। सलेक्शन के लिए आयोग द्वारा तय किए गए कट-ऑफ अंकों से अधिक अंक प्राप्त करने होंगे। क्वीलीफाइंग मार्क्स आयोग के विवेक के अनुसार, अलग-अलग होते हैं।

UPSC CMS 2026 Expected Cutoff 

जो उम्मीदवार 2 अगस्त 2026 को आयोजित यूपीएससी सीएमएस की परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे इस लेख में कैटेगरी वाइज संभावित कट-ऑफ अंक देख सकते हैं। कट-ऑफ न्यूनतम क्वीलीफाइंग मार्क्स हैं, जो चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए आवश्यक हैं। यह हर साल परीक्षा के पैटर्न, रिक्तियों की संख्या, डिफिकल्टी लेवल और परीक्षा में उम्मीदवारों के ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर अलग-अलग होते हैं। आप कैटेगरी वाइज संभावित कट-ऑफ के लिए नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं। 

कैटेगरी - 1 

कैटेगरी 

यूपीएससी सीएमएस परीक्षा अनुमानित कट-ऑफ (500 में से)

यूपीएससी सीएमएस परीक्षा के लिए फाइनल कट-ऑफ (600 में से)

जनरल

270-280

350-360

ईडबल्यूएस

245-255

325-335

ओबीसी 

265-275

310-320

एससी 

230-240

290-300

एसटी 

200-210

280-290

कैटेगरी - 2 

कैटेगरी 

यूपीएससी सीएमएस परीक्षा अनुमानित कट-ऑफ (500 में से)

यूपीएससी सीएमएस परीक्षा के लिए फाइनल कट-ऑफ (600 में से)

जनरल

270-280

345-355

ईडबल्यूएस

245-255

315-325

ओबीसी 

265-275

300-310

एससी 

230-240

300-310

एसटी 

200-210

270-280

UPSC CMS 2026 Previous Year Cutoff Marks

यूपीएससी सीएमएस परीक्षा के पिछले साल की कट-ऑफ अंक आमतौर पर कॉम्पिटिशन के लेवल और सलेक्शन के लिए जरूरी स्कोर के बारे में आइडिया देती है। आप नीचे दी गई टेबल के जरिए पिछले साल की कट-ऑफ देख सकते हैं। 

UPSC CMS Cutoff 2025 - कैटेगरी - 1 

परीक्षा 

जनरल

ओबीसी 

एससी 

एसटी 

ईडब्ल्यूएस

पीडब्ल्यूबीडी -1

पीडब्ल्यूबीडी -4 व 5

लिखित परीक्षा 

290.24

278.20

243.30

222.49

251.18

126.25

71.04

फाइनल रिजल्ट 

380.20

372.54

325.84

310.08

358.29

236.57

138.65

 UPSC CMS Cutoff 2025 - कैटेगरी - 2

परीक्षा 

जनरल

ओबीसी 

एससी 

एसटी 

ईडब्ल्यूएस

पीडब्ल्यूबीडी -1

लिखित परीक्षा 

290.24

278.20

243.30

222.49

251.18

126.25

फाइनल रिजल्ट 

368.45

354.53

312.53

288.34

341.12

195.92

UPSC CMS 2026 Cutoff को प्रभावित करने वाले फैक्टर्स 

जैसा कि ऊपर बताया गया है कि यूपीएससी सीएमएस परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद कट-ऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी। यूपीएससी सीएमएस कट-ऑफ कई फैक्टर्स के आधार पर निर्धारित की जाती है। नीचे कुछ फैक्टर्स के बारे में विस्तार से बताया गया है। 

परीक्षा का डिफिकल्टी लेवल - यूपीएससी सीएमएस कट-ऑफ लिस्ट परीक्षा के डिफिकल्टी लेवल पर निर्भर करती है। प्रश्न पत्र जितना कठिन होगा, कट-ऑफ उतनी ही कम होगी, और प्रश्न पत्र जितना आसान होगा, कट-ऑफ उतनी ही ज्यादा होगी। 

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या - अगर परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की संख्या अधिक होती है, तो इसका मतलब होगा कि कट-ऑफ उतनी ही ज्यादा होगी और उम्मीदवारों की संख्या कम होने से कट-ऑफ भी कम होगी।

रिक्तियों की संख्या - रिक्तियों की संख्या हमेशा कट-ऑफ लिस्ट को प्रभावित करती है।  रिक्तियों की संख्या कम होने से कट-ऑफ हाई जाती है और रिक्तियों की संख्या ज्यादा होने से कट-ऑफ कम हो जाती है। 

उम्मीदवारों का एग्जाम में प्रदर्शन - उम्मीदवारों का ओवरऑल प्रदर्शन भी कट-ऑफ अंकों को प्रभावित करता है। यदि बड़ी संख्या में उम्मीदवार परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो कट-ऑफ अंक भी अधिक होंगे। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Aug 3, 2026, 01:16 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News