बुमराह बने भारतीय क्रिकेट इतिहास में ऐसा कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज़, विशेष क्लब में हुए शामिल
दिग्गज जसप्रीत बुमराह अपने क्रिकेट करियर में एक नया कीर्तिमान हासिल करते हुए टेस्ट, ODI और T20I तीनों फॉर्मेट में कम से कम 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज़ बन गए। उन्होंने यह माइलस्टोन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक T20I मैच में हासिल किया. इसके साथ ही वह ऐसा करने वाले दुनिया के पांचवें गेंदबाज बन गए है.
टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कटक में खेले गए पहले T20I में अपना 100वां टी20 इंटरनेशनल विकेट पूरा करके एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके साथ ही वह टेस्ट, ODI और T20I तीनों फॉर्मेट में कम से कम 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज़ बन गए। साथ ही वह ऐसा करने वाले दुनिया के पांचवें गेंदबाज बन गए है. भारतीय टीम ने मैच में 101 रनों की धमाकेदार जीत दर्ज की, जहाँ हार्दिक पंड्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब अपने नाम किया.
फॉर्मेट-वाइज बुमराह का प्रदर्शन:
-
टेस्ट: 50+ मैचों में 230+ से अधिक विकेट; भारत के नंबर-1 विदेशी और घरेलू पेसर के रूप में खुद को साबित किया है।
-
ODI: 100 से कम मैचों में करीब 145+ विकेट; नई गेंद से लगातार शुरुआती ब्रेकथ्रू।
-
T20I: लगभग 80 मुकाबलों में 100+ विकेट, सीमित मैचों के बावजूद बेहतरीन स्ट्राइक रेट।
ये रिकॉर्ड क्यों है खास?
बुमराह की यह उपलब्धि उनकी घातक गेंदबाज़ी का सबूत है। वह टेस्ट में लंबे स्पेल, सीम-स्विंग, रिवर्स-स्विंग और कंट्रोल से खुद को स्थापित किया है। वहीं ODI में नई गेंद पर विकेट और डेथ ओवर में सटीक यॉर्कर के लिए प्रसिद्ध है।
भारत के प्रमुख 100-विकेट माइलस्टोन्स:
भारत के क्रिकेट इतिहास में ज्यादातर बड़े गेंदबाज़ी रिकॉर्ड स्पिनरों के नाम रहे हैं, लेकिन यह माइलस्टोन दिखाता है कि अब भारतीय फास्ट बॉलिंग दुनिया में टॉप लेवल पर है।
| रिकॉर्ड | भारतीय गेंदबाज़ | फॉर्मेट | नोट |
| पहले भारतीय जिन्होंने 100 टेस्ट विकेट लिए | विंगू मांकड़ | टेस्ट | 23वें टेस्ट में उपलब्धि |
| पहले भारतीय जिन्होंने 100 ODI विकेट लिए | कपिल देव | ODI | 77वें ODI में उपलब्धि |
| पहले भारतीय जिन्होंने 100 T20I विकेट लिए | अर्शदीप सिंह | T20I | 64वें मैच में उपलब्धि |
| तीनों फॉर्मेट में 100+ विकेट लेने वाले पहले भारतीय | जसप्रीत बुमराह | टेस्ट/ODI/T20I | दिसंबर 2025, कटक में हासिल |
दुनिया में यह कारनामा करने वाले 5वें गेंदबाज:
जसप्रीत बुमराह दुनिया के केवल पाँचवें और भारत के पहले गेंदबाज़ बने हैं जिन्होंने टेस्ट, ODI और T20I-तीनों इंटरनेशनल फॉर्मेट में 100 से ज़्यादा विकेट पूरे किए। इससे पहले मलिंगा, शाकिब, साउदी और शाहीन यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
| खिलाड़ी | देश | टेस्ट विकेट | ODI विकेट | T20I विकेट |
| लसिथ मलिंगा | श्रीलंका | 101 | 338 | 107 |
| शाकिब अल हसन | बांग्लादेश | 246 | 317 | 149 |
| टिम साउदी | न्यूज़ीलैंड | 391 | 221 | 164 |
| शाहीन शाह अफरीदी | पाकिस्तान | 121 | 135 | 126 |
| जसप्रीत बुमराह | भारत | 234 | 149 | 101 |
जसप्रीत बुमराह विश्व क्रिकेट में अपनी शानदार गेंदबाजी के लिए विशेष रूप से डेथओवर के लिए प्रसिद्ध है, उनका यह कारनामा उनकी क्षमता का दर्शाता है. इन आँकड़ों से साफ होता है कि तीनों फॉर्मेट में इतने लंबे समय तक फिटनेस, रिदम और इम्पैक्ट बनाए रखना किसी भी तेज गेंदबाज़ के लिए बेहद कठिन है।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.