This is an archived article last updated on Jan 22, 2025. The information may be outdated.

IPL 2025: IPL नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले 10 खिलाड़ी कौन हैं?

Last Updated: Jan 22, 2025, 13:59 IST

IPL 2025: हर आईपीएल ऑक्शन में किसी न किसी खिलाड़ी की सबसे ऊँची बोली लगती है. पिछले कुछ सीजन में विदेशी खिलाड़ियों का बोलबाला रहा है. आईपीएल ऑक्शन के इतिहास की बात करें तो किसी न किसी खिलाड़ी पर पैसों की बारिश हुई है. इस आर्टिकल में हम आईपीएल नीलामी के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ियों की बात करने जा रहे है. बता दें कि आईपीएल के 2025 सीजन के लिए सबसे बड़ी बोली ऋषभ पंत की लगी थी जिन्हें लखनऊ की टीम ने 27 करोड़ में ख़रीदा.

आईपीएल नीलामी इतिहास के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी
आईपीएल नीलामी इतिहास के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी

IPL 2025: आईपीएल के 2025 सीजन के लिए खिलाड़ियों की मेगा नीलामी में टीमों ने सर्वाधिक पैसे खर्च किये. बता दें कि हर आईपीएल ऑक्शन में किसी न किसी खिलाड़ी की सबसे ऊँची बोली लगती है. पिछले कुछ सीजन में विदेशी खिलाड़ियों का बोलबाला रहा है. 

आईपीएल की हर टीम विदेशी प्लेयर्स को खरीदने के लिए अपने पर्स पर ज्यादा भार देती दिखी. आईपीएल ऑक्शन के इतिहास की बात करें तो किसी न किसी खिलाड़ी पर पैसों की बारिश हुई है. 

आईपीएल 2023 के ऑक्शन की बात करें तो उस सीजन भी कई विदेशी खिलाड़ियों की महंगी बोली लगी है और उम्मीद की जा रही है कि इस बार पिछले रिकॉर्ड भी टूट सकते है. इस आर्टिकल में हम आईपीएल नीलामी के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ियों की बात करने जा रहे है.        

यह भी देखें: IPL 2025 Captains Name: किस टीम की कमान किसके हाथ, देखें सभी टीमों के कप्तान और कोच की लिस्ट यहां

ऋषभ पंत बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी:

ऋषभ पंत ने आईपीएल नीलामी में इतिहास रच दिया. पंत आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
ने 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस वाले पंत को 27.0 करोड़ रुपये में खरीदा.

आईपीएल इतिहास के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी:

इस लिस्ट में ज्यादातर भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा रहा है साथ ही विदेशी खिलाड़ी भी खूब पैसा बटोरें है. टॉप 2 की बात करें तो इसमें दो भारतीय ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर शामिल है. इसके अलावा सभी विदेशी खिलाड़ियों की सबसे महंगी बोली लगी है. आईपीएल इतिहास के 10 सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट नीचे दी गयी है-  

                                                                                आईपीएल इतिहास के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी

खिलाड़ी का नाम

कीमत (₹ करोड़)

टीम

संस्करण (IPL)

ऋषभ पंत

₹27.00 करोड़

लखनऊ सुपर जायंट्स

आईपीएल 2025

श्रेयस अय्यर

₹26.75 करोड़

पंजाब किंग्स

आईपीएल 2025

मिचेल स्टार्क

₹24.75 करोड़

कोलकाता नाइट राइडर्स

आईपीएल 2024

वेंकटेश अय्यर

₹23.75 करोड़

कोलकाता नाइट राइडर्स

आईपीएल 2025

पैट कमिंस

₹20.50 करोड़

सनराइजर्स हैदराबाद

आईपीएल 2024

सैम करन

₹18.50 करोड़

पंजाब किंग्स

आईपीएल 2023

अर्शदीप सिंह

₹18.00 करोड़

पंजाब किंग्स

आईपीएल 2025

युजवेंद्र चहल

₹18.00 करोड़

पंजाब किंग्स

आईपीएल 2025

कैमरन ग्रीन

₹17.50 करोड़

मुंबई इंडियंस

आईपीएल 2023

बेन स्टोक्स

₹16.25 करोड़

चेन्नई सुपर किंग्स

आईपीएल 2023

पिछली आईपीएल नीलामियों के सबसे महंगे खिलाड़ी:

साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी थे उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने $1.5 मिलियनमें ख़रीदा था. उसके बाद साल 2009 में केविन पीटरसन को आरसीबी और एंड्रयू फ्लिंटॉफ को सीएसके ने  $1.55 मिलियन में ख़रीदा था.

पिछली आईपीएल नीलामियों के सबसे महंगे खिलाड़ी
साल खिलाड़ी कीमत
2008 एमएस धोनी (CSK) $1.5 मिलियन
2009 केविन पीटरसन (RCB),  एंड्रयू फ्लिंटॉफ (CSK) $1.55 मिलियन
2010 शेन बॉन्ड (KKR), कीरोन पोलार्ड (MI) $750,000
2011 गौतम गंभीर (KKR) $2.4 मिलियन
2012 रवीन्द्र जड़ेजा (CSK) $2 मिलियन
2013 ग्लेन मैक्सवेल (MI) $1 मिलियन
2014 युवराज सिंह (RCB) 14 करोड़
2015 युवराज सिंह (DC) 16 करोड़
2016 शेन वॉटसन (RCB) 9.5 करोड़
2017 बेन स्टोक्स (RPS) 14.5 करोड़
2018 बेन स्टोक्स (RR) 12.5 करोड़
2019 जयदेव उनादकट (RR),  वी चक्रवर्ती (PBKS)  8.4 करोड़
2020 पैट कमिंस (KKR) 15.5 करोड़
2021 क्रिस मॉरिस (RR) 16.25 करोड़
2022 ईशान किशन (MI) 15.25 करोड़
2023 सैम कुरेन (PBKS) 18.5 करोड़
2024 मिचेल स्टार्क (KKR) 24.75 करोड़
2025 ऋषभ पंत (LSG) 27.00 करोड़

आईपीएल  नीलामी के  सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी:

आईपीएल नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट यहां नीचे दी गयी है-

नीलामी वर्ष खिलाड़ी कीमत
2008 एम एस धोनी 1.5 मिलियन
2010 मोहम्मद कैफ 250,000
2011 गौतम गंभीर 2.4 मिलियन
2012 रवीन्द्र जड़ेजा 2 मिलियन
2013 जयदेव उनादकट 525,000 डॉलर
2014 युवराज सिंह 14 करोड़
2015 युवराज सिंह 16 करोड़
2016 पवन नेगी 8.5 करोड़
2017 कर्ण शर्मा 3.2 करोड़
2018 जयदेव उनादकट 11.5 करोड़
2019 वरुण चक्रवर्ती/जयदेव
उनादकट
8.4 करोड़
2020 पीयूष चावला 6.75 करोड़
2021 कृष्णप्पा गौतम 9.25 करोड़
2022 ईशान किशन 15.25 करोड़
2023 मयंक अग्रवाल 8.25 करोड़
2024 हर्षल पटेल 11.75 करोड़
2025 ऋषभ पंत (LSG) 27.00 करोड़
Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jan 22, 2025, 13:59 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News