IPL 2024 Auction: मॉक ऑक्शन में स्टार्क टॉप पर, नीलामी में 333 में से 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस वाले खिलाड़ी कौन है?
आईपीएल 2024 की नीलामी के लिए खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन का विंडो अब क्लोज़ हो चुका है. आईपीएल 2024 मिनी ऑक्शन के लिये 333 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने इस बार रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने रिलीज कर दिया था. आईपीएल 2024 से पहले कुल 77 खिलाड़ियों का स्लॉट खाली है जिसे 19 दिसंबर को होने वाली नीलामी में भरा जायेगा.
आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 की नीलामी के लिए खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन का विंडो अब क्लोज़ हो चुका है. आईपीएल 2024 मिनी ऑक्शन के लिये 333 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इस ऑक्शन के लिए जहां कई बड़े खिलाड़ियों रजिस्ट्रेशन कराया वहीं इस बार कई बड़े नाम देखने को नहीं मिलेंगे.
इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने इस बार रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने रिलीज कर दिया था. रजिस्ट्रेशन कराने वाले बड़े खिलाड़ियों में रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क जैसे खिलाड़ी शामिल है. आपको बता दें कि इस बार नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में होने वाली है.
मॉक ऑक्शन में स्टार्क टॉप पर:
आईपीएल ऑक्शन से ठीक एक दिन पहले आयोजित की गयी जियो सिनेमा मॉक ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पर सबसे बड़ी बोली लगी. मॉक ऑक्शन में आरसीबी ने स्टार्क पर 18.50 करोड़ रूपये की बोली लगायी. गौरतलब है कि 19 दिसंबर को दुबई में आईपीएल 2024 सीजन के लिये खिलाड़ियों की बोली लगायी जाएगी.
Just a sleep away 🥳#IPLAuction | #IPL pic.twitter.com/jIqI78aTgb
— IndianPremierLeague (@IPL) December 18, 2023
77 स्लॉट के लिए होगी नीलामी:
आईपीएल 2024 से पहले कुल 77 खिलाड़ियों का स्लॉट खाली है जिसे 19 दिसंबर को होने वाली नीलामी में भरा जायेगा जिसके लिए 333 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. आईपीएल की टीमों ने कुल मिलाकर 173 खिलाड़ियों को रिटेन किया है जिनमें 50 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल है. वहीं 77 में से 30 विदेशी खिलाड़ियों के लिए बोली लगायी जाएगी.
यह भी पढ़ें:
IPL 2024 Auction:देखें रिलीज़ किए गए सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट?
Most Expensive Players: IPL 2024 के सबसे महंगे खिलाड़ी कौन है? देखें यहां
आईपीएल ऑक्शन 2024 हाइलाइट्स:
| आईपीएल ऑक्शन 2024 की तारीख | 19 दिसंबर 2023 |
| कितने स्लॉट के लिए होगी नीलामी | 77 |
| कुल रजिस्टर खिलाड़ी | 333 |
| रजिस्टर कैप्ड खिलाड़ी | 116 |
| रजिस्टर अनकैप्ड खिलाड़ी | 215 |
| कुल रजिस्टर भारतीय खिलाड़ी | 214 |
| कुल रजिस्टर विदेशी खिलाड़ी | 119 |
| असोसिएट देश के कुल रजिस्टर खिलाड़ी | 2 |
| नीलामी के लिए विदेशी खिलाड़ियों का स्लॉट | 30 |
| नीलामी के लिए भारतीय खिलाड़ियों का स्लॉट | 47 |
| रिटेन किये गए कुल खिलाड़ी | 173 |
| रिटेन किये गए विदेशी खिलाड़ी | 50 |
कैप्ड खिलाड़ी: जिन खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल मैच खेले है.
अनकैप्ड खिलाड़ी: जिन खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल मैच नहीं खेले है.
क्या है खिलाड़ियों का बेस प्राइस:

नीलामी के लिए खिलाड़ियों ने अलग अलग बेस प्राइस पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया है जिसमें 2 करोड़ रुपये का बेस प्राइस सर्वाधिक है जिसपर 25 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इसके अतिरिक्त 1.5 करोड़, 1 करोड़ और 50 लाख जैसे बेस प्राइस पर भी खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.
2 करोड़ रुपये बेस प्राइस वाले 25 खिलाड़ी:
| भारत |
| इंग्लैंड |
| अफ़ग़ानिस्तान |
| दक्षिण अफ्रीका |
| बांग्लादेश |
| ऑस्ट्रेलिया |
| न्यूज़ीलैंड |
| श्रीलंका |
1.50 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ी:
जेसन होल्डर, वानिंदु हसरंगा, मोहम्मद नबी, मोइजेस हेनरिक्स, क्रिस लिन, केन रिचर्डसन, डैनियल सैम्स, डैनियल वॉरॉल, टॉम कुरेन, मर्चेंट डी लैंग, क्रिस जॉर्डन, डेविड मालन, टाइमल मिल्स, फिल साल्ट, कोरी एंडरसन, कॉलिन मुनरो, जिमी नीशम, टिम साउदी, कॉलिन इंग्राम और शेरफेन रदरफोर्ड.
1 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ी:
आईपीएल नीलामी 2024 में 1 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों में रिले मेरेडिथ, मार्टिन गुप्टिल, डार्सी शॉर्ट, एडम मिल्ने, एश्टन टर्नर, वेन पार्नेल, गस एटकिंसन, अल्जारी जोसेफ, सैम बिलिंग्स, माइकल ब्रेसवेल, रोवमैन पॉवेल जैसे खिलाड़ी शामिल है.
रजिस्टर कराये कैप्ड भारतीय खिलाड़ी:
नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले कैप्ड भारतीय खिलाड़ियों में हर्षल पटेल, केदार जाधव, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव वरुण आरोन, केएस भरत, सिद्दार्थ कौल, धवल कुलकर्णी, शिवम मावी, शाहबाज़ नदीम, करुण नायर, मनीष पांडे, चेतन सकारिया, मनदीप सिंह, बरिंदर सरन, जयदेव उनादकट, हनुमा विहारी और संदीप वारियर शामिल है.
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.