This is an archived article last updated on Nov 29, 2023. The information may be outdated.

Most Expensive Players: IPL 2024 के सबसे महंगे खिलाड़ी कौन है? देखें यहां

Last Updated: Nov 29, 2023, 13:26 IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)2024 सीजन के लिए खिलाड़ियों को रिटेन, रिलीज और ट्रेड करने की समय अब समाप्त हो गयी है. आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में एक महीने से भी कम समय बचा है. आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में होगी. चलिये जानते है इस अगले सीजन के लिए किन खिलाड़ियों के सबसे महंगी बोली लगने वाली है.    

आईपीएल 2024 ऑक्शन ये हो सकते है सबसे महंगे खिलाड़ी
आईपीएल 2024 ऑक्शन ये हो सकते है सबसे महंगे खिलाड़ी

Most Expensive Players: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सभी फ्रेंचाइजी के पास खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने की समय अब समाप्त हो गयी है. आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में एक महीने से भी कम समय बचा है. गौरतलब  है कि आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में होगी. 

भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी सहित कई दिग्गज खिलाड़ियों को उनकी फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया है जबकि कई बड़े नामों को टीमों ने छोड़ा भी है. रिलीज़ किये गए सबसे बड़े नामों की बार करें तो उसमें इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्ट्रोक का नाम सबसे पहले आता है जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने रिलीज़ कर दिया है. 

हार्दिक की हुई घर वापसी:

भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की उनकी पुरानी टीम मुंबई इन्डियन्स में वापसी हो गयी है. हार्दिक को मुंबई ने ऑल इन कैश ट्रेड के तहत अपनी टीम में शामिल किया है. गुजरात की टीम की ओर से कहा गया था कि हार्दिक ने पहले ही मुंबई में वापस जानें की इच्छा जताई थी.   

यह भी पढ़ें:

IPL 2024 Auction: कौन हैं IPL 2024 की नीलामी से पहले रिलीज़ किए गए सबसे महंगे खिलाड़ी?

किस टीम के पर्स में कितना पैसा?

टीमें

        रिटेन खिलाड़ी 



शेष पर्स

खिलाड़ियों के लिए स्लॉट्स

 

टोटल 

विदेशी खिलाड़ी 

विदेशी खिलाड़ियों का स्लॉट 

टोटल स्लॉट्स  

चेन्नई सुपर किंग्स

19

5

31.4 करोड़ 

3

6

दिल्ली कैपिटल्स

16

4

28.95 करोड़ 

4

9

गुजरात टाइटंस

18

6

23.15  करोड़ 

2

8

कोलकाता नाइट राइडर्स

13

4

32.7 करोड़ 

4

12

लखनऊ सुपर जाइंट्स

19

6

13.15 करोड़ 

2

6

मुंबई इंडियंस

17

5

15.25  करोड़ 

3

8

पंजाब किंग्स

17

6

29.1 करोड़ 

2

8

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

18

4

40.75 करोड़ 

4

6

राजस्थान रॉयल्स

17

5

14.5 करोड़ 

3

8

सनराइजर्स हैदराबाद

19

5

34 करोड़ 

3

6

टोटल 

173

50

262.95 करोड़ 

30

77

यह भी पढ़ें:

ICC Cricket World Cup 2027: कहां खेला जायेगा अगला क्रिकेट वर्ल्ड कप, कितनी टीमें लेंगी भाग जानें सब कुछ

आईपीएल 2024 ऑक्शन ये हो सकते है सबसे महंगे खिलाड़ी:

रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड): 

भारतीय मूल के न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र (Rachin Ravindra) ने इस वर्ल्ड कप में अपनी अलग ही छाप छोड़ी है. आईपीएल 2024 ऑक्शन में इस खिलाड़ी की ऊँची बोली लग सकती है. रवींद्र ने इस वर्ल्ड कप में 3 शतक और दो अर्द्धशतक की मदद से कुल 578 रन बनाये थे.

गेराल्ड कोएत्ज़ी (दक्षिण अफ्रीका):

23 वर्षीय दक्षिण अफ्रीका के इस युवा तेज गेंदबाज ने भी अपने पहले वर्ल्ड कप में क्रिकेट पंडितों का ध्यान अपनी ओर खिंचा. कोएत्ज़ी ने इस वर्ल्ड कप 2023 में 20 विकेट लिए और एक विश्व कप संस्करण में किसी दक्षिण अफ़्रीकी द्वारा सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड भी बनाया. ऐसे में आईपीएल नीलामी में कोएत्ज़ी पर बड़ी बोली लग सकती है. 

दिलशान मदुशंका (श्रीलंका):

श्रीलंका के इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज पर भी सभी फ्रेंचाइजी की नजर होगी. दिलशान मदुशंका (Dilshan Madushanka) वर्ल्ड कप 2023 में नौ मैचों में 21 विकेट लेकर अपना जलवा दिखा चुके है. ऐसे में उनके लिए आईपीएल की टीमें रेस कर सकती है. वह इस विश्व कप में तीसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी थे.   

ट्रैविस हेड (ऑस्ट्रेलिया): 

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड (Travis Head) की वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के खिलाफ खेली गयी शतकीय पारी को कौन भूल सकता है. जिसके बाद से आईपीएल 2024 में उनकी ऊँची बोली लगने की उम्मीद की जा रही है.  

रिलीज़ किये गए सबसे महंगे पांच खिलाड़ी:

इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) आईपीएल 2024 से पहले रिलीज़ किये गए सबसे महंगे खिलाड़ी है. चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 के ऑक्शन में स्टोक्स को 16.25 करोड़ में ख़रीदा था.

 

रिलीज़ किये गए सबसे महंगे 5 खिलाड़ी

खिलाड़ी

प्राइज

टीम

बेन स्टोक्स

16.25 करोड़

चेन्नई सुपर किंग्स

हेरी ब्रूक

13.25 करोड़

सनराइजर्स हैदराबाद

शार्दुल ठाकुर

10.75 करोड़

कोलकाता नाइट राइडर्स

वनिंदु हसरंगा

10.75 करोड़

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

हर्शल पटेल

10.75 करोड़

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Nov 29, 2023, 13:25 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News