This is an archived article last updated on Nov 28, 2023. The information may be outdated.

T20 इंटरनेशनल में भारत के सबसे बड़े सफल रन चेज़ कौन-कौन से है?

Last Updated: Nov 28, 2023, 20:50 IST

भारत ने T20 इंटरनेशनल में अपना नया चेस का रिकॉर्ड बनाया है. मेन इन ब्लू ने पिछली बार वेस्ट इंडीज के खिलाफ 200 से अधिक के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया था, जो टीम इंडिया का सर्वश्रेष्ठ रन चेज़ था. भारत ने विशाखापत्तनम में रोमांचक हाई स्कोरिंग मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को दो विकेट से हरा दिया था. चलिए जानें भारत के T20I में सबसे सफल रन चेज कौन से है. 

T20I में भारत का सर्वाधिक सफल रन चेज़
T20I में भारत का सर्वाधिक सफल रन चेज़

India's Highest Successful Run Chase In T20Is: भारत ने T20 इंटरनेशनल में अपना नया चेस का रिकॉर्ड बनाया है. विशाखापत्तनम में नवंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए एक इंटरनेशनल T20 मैच में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया. भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रनों का रन चेज कर या रिकॉर्ड बनाया. 

मेन इन ब्लू ने पिछली बार वेस्ट इंडीज के खिलाफ 200 से अधिक के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया था, जो टीम इंडिया का सर्वश्रेष्ठ रन चेज़ था. साल 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20I के दौरान भारत ने 208 रनों का टारगेट चेज किया था. 

ईशान किशन T20I में भारत के लिए नामित विकेटकीपरों द्वारा दो 50 से अधिक स्कोर बनाने में एमएस धोनी और ऋषभ पंत की बराबरी कर ली है. केएल राहुल तीन 50+ स्कोर के साथ के साथ टॉप पर है. 

कैसा था मैच का हाल:

भारत ने विशाखापत्तनम में रोमांचक हाई स्कोरिंग मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को दो विकेट से हरा दिया था. विशाखापत्तनम में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा किया. मेन इन ब्लू ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए नए रन चेज का रिकॉर्ड सेट किया. मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से 50 गेंदों में 110 रन बनाए थे.  

पुरुषों के T20I में सर्वाधिक पांच सफल रन चेज़: 

टीम     स्कोर     बनाम    वर्ष
दक्षिण अफ़्रीका   259/4    वेस्ट इंडीज़ 2023
बुल्गारिया   246/4    सर्बिया 2022
ऑस्ट्रेलिया  245/5 न्यूज़ीलैंड 2018
वेस्टइंडीज़ 236/6  दक्षिण अफ़्रीका 2015
इंग्लैंड    230/8   दक्षिण अफ़्रीका 2016

यह भी पढ़ें:

IPL 2024 Auction: कौन हैं IPL 2024 की नीलामी से पहले रिलीज़ किए गए सबसे महंगे खिलाड़ी?

ICC Cricket World Cup 2027: कहां खेला जायेगा अगला क्रिकेट वर्ल्ड कप, कितनी टीमें लेंगी भाग जानें सब कुछ

T20I में भारत का सर्वाधिक सफल रन चेज़: 

स्कोर टारगेट बनाम  वर्ष   स्थान
209/8   209  ऑस्ट्रेलिया  2023 विशाखापत्तनम
209/4     208   वेस्टइंडीज 2019 हैदराबाद
211/4   207  श्रीलंका  2009 मोहाली
204/4     204  न्यूजीलैंड 2020 ऑकलैंड
202/4   202      ऑस्ट्रेलिया 2013  राजकोट
201/3 199  इंग्लैंड  2018 ब्रिस्टल
200/3   198     ऑस्ट्रेलिया 2016    सिडनी

यह भी पढ़ें:

IPL Auction 2024: इन पांच खिलाड़ियों के लिए अपना पर्स खाली कर सकती है IPL की टीमें!

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Nov 28, 2023, 20:50 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News