This is an archived article last updated on Jul 1, 2024. The information may be outdated.

ICC Cricket World Cup 2027: कहां खेला जायेगा अगला क्रिकेट वर्ल्ड कप, कितनी टीमें लेंगी भाग जानें सब कुछ

Last Updated: Jul 1, 2024, 13:58 IST

ऑस्ट्रेलिया की जीत के साथ वर्ल्ड कप 2023 समाप्त हो गया है, फाइनल में हार के साथ भारत तीसरी बार वर्ल्ड कप ट्राफी उठाने से चूक गया. अब भारतीय फैंस के साथ विश्व क्रिकेट को चार साल का लंबा इंतजार करना होगा. वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का अगला आयोजन साल 2027 में आयोजित किया जायेगा. चलिये देखें पूरी डिटेल्स. टी20 वर्ल्ड कप 2024 की बात करें तो भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार ख़िताब जीता है.

वर्ल्ड कप 2027 में कितनी टीमें लेगी भाग
वर्ल्ड कप 2027 में कितनी टीमें लेगी भाग

ICC Cricket World Cup 2027: ऑस्ट्रेलिया की जीत के साथ वर्ल्ड कप 2023 समाप्त हो गया है, फाइनल में हार  के साथ भारत तीसरी बार वर्ल्ड कप ट्राफी उठाने से चूक गया. अब भारतीय फैंस के साथ विश्व क्रिकेट को चार साल का लंबा इंतजार करना होगा. वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का अगला आयोजन साल 2027 में किया जायेगा. इस क्रिकेट महाकुम्भ का आयोजन अफ़्रीकी महाद्वीप में किया जायेगा. वर्ल्ड कप 2027 की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया संयुक्त रूप से करेंगे.  टी20 वर्ल्ड कप 2024 की बात करें तो भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार ख़िताब जीता है.

यह भी देखें:     

 T20 World Cup 2024 Awards List: फाइनल सहित विश्व कप में किसने जीता कौन-सा अवार्ड? यहां है पूरी लिस्ट

T20 World Cup Winners List: भारत सहित किस देश ने कब जीता टी20 वर्ल्ड कप का टाइटल, देखें पूरी लिस्ट

 दूसरी बार अफ्रीकी महाद्वीप में होगा वर्ल्ड कप:

क्रिकेट इतिहास में यह दूसरा मौका होगा जब क्रिकेट वनडे विश्व कप का आयोजन अफ़्रीकी महाद्वीप में किया जायेगा. इससे पहले साल 2003 में क्रिकेट विश्व कप का आयोजन दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और केन्या ने संयुक्त रूप से किया था और रिकी पोंटिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर ख़िताब अपने नाम किया था.

साल 2003 में दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गए थे लेकिन सह-मेजबान केन्या ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था. सेमीफाइनल में भारत ने केन्या को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था जहां ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर टाइटल अपने नाम किया था.        

इसे भी देखें:

ODI Cricket World Cup 2023 प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट, गोल्डन बैट और गोल्डन बॉल सहित फुल विनर लिस्ट यहां देखें 

किन खिलाड़ियों ने जीता है ODI World Cup Final में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड? देखें यहां

 

क्या होगा खेल का फॉर्मेट?

साल 2027 के वर्ल्ड कप में 7-7 टीमों के दो ग्रुप होंगे. जिसके बाद राउंड रॉबिन फॉर्मेट में दोनों ग्रुप में लीग मैच खेले जायेगे, उसके बाद दोनों ग्रुपों से टॉप-3 टीमें अगले स्टेज में पहुंचेगी. यानी दूसरे राउंड में कुल 6 टीमें होंगी.    

दूसरे राउंड में एक ग्रुप की टीम दूसरे ग्रुप की सभी टीमों से एक-एक मैच खेलेगी. जिससे एक टीम तीन मैच खेलेगी. जिसके बाद दूसरे राउंड से दो टीमें एलिमिनेट होंगी और फिर सेमीफाइनल मुकाबला और बाद में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

विशेष रूप से, 2027 संस्करण पॉइंट कैरी फॉरवर्ड (PCF) के एक संशोधित संस्करण को फिर से पेश किया जा रहा है. जो फॉर्मेट पहले 1999 संस्करण में लागू किया गया था. 

वर्ल्ड कप 2027 में कितनी टीमें लेगी भाग:

अगले वर्ल्ड कप में 14 टीमें हिस्सा लेंगी. वर्ल्ड कप से पहले एक तय समय सीमा तक आईसीसी वनडे रैंकिंग्स की टॉप 8 टीमें सीधे विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर जायेंगी. गौरतलब है कि मेजबान होने के नाते दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को वर्ल्ड कप 2027 खेलना तय है. उसके बाद बाकी चार टीमें क्वालीफायर्स मुकाबलों के जरिये टूर्नामेंट में एंट्री ले सकेंगी.

वनडे विश्व कप विजेता लिस्ट (1975 से 2023 तक):

          वनडे विश्व कप विजेता (1975 से 2023)

वर्ष

विजेता

उपविजेता

मेजबान

2023

ऑस्ट्रेलिया

भारत 

भारत 

2019

इंग्लैंड

न्यूज़ीलैंड

इंग्लैंड, वेल्स

2015

ऑस्ट्रेलिया

न्यूज़ीलैंड

ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड

2011

भारत 

श्रीलंका 

भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश

2007

ऑस्ट्रेलिया

श्रीलंका 

वेस्ट इंडीज

2003

ऑस्ट्रेलिया

भारत 

दक्षिण अफ़्रीका, ज़िम्बाब्वे, केन्या 

1999

ऑस्ट्रेलिया

पाकिस्तान

इंग्लैंड 

1996

श्रीलंका 

ऑस्ट्रेलिया

भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका

1992

पाकिस्तान

इंग्लैंड 

ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड

1987

ऑस्ट्रेलिया

इंग्लैंड 

भारत, पाकिस्तान

1983

भारत 

वेस्ट इंडीज

इंग्लैंड 

1979

वेस्ट इंडीज

इंग्लैंड 

इंग्लैंड 

1975

वेस्ट इंडीज

ऑस्ट्रेलिया

इंग्लैंड 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jul 1, 2024, 13:58 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News