This is an archived article last updated on Nov 19, 2023. The information may be outdated.

किन खिलाड़ियों ने जीता है ODI World Cup Final में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड? देखें यहां

Last Updated: Nov 19, 2023, 23:10 IST

क्रिकेट विश्व कप जीतना हर टीम और खिलाड़ी का सपना होता है. साल 1975 से शुरू होकर आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के 12 संस्करण हो चुके हैं और टीमों और खिलाड़ियों ने कुछ अद्भुत प्रदर्शन किए हैं. आमतौर पर जो खिलाड़ी अपनी टीम की जीत में बेहद अहम भूमिका निभाता है, उसे "प्लेयर ऑफ द मैच" के अवार्ड से सम्मानित किया जाता है. चलिये जानते है वनडे विश्व कप के फाइनल में किन खिलाड़ियों ने प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता है.

वर्ल्ड कप फाइनल ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवार्ड विजेता 
वर्ल्ड कप फाइनल ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवार्ड विजेता 

क्रिकेट विश्व कप जीतना हर टीम और खिलाड़ी का सपना होता है. साल 1975 से शुरू होकर आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के 12 संस्करण हो चुके हैं और टीमों और खिलाड़ियों ने कुछ अद्भुत प्रदर्शन किए हैं.

आमतौर पर जो खिलाड़ी अपनी टीम की जीत में बेहद अहम भूमिका निभाता है, उसे "प्लेयर ऑफ द मैच" के अवार्ड से सम्मानित किया जाता है. यह जानना दिलचस्प है कि किसी भी खिलाड़ी ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में दो बार प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार नहीं जीता है.  

यह भी देखें:

ICC Cricket World Cup में अब तक के सर्वोच्च टीम स्कोर कौन से है? जानें

ICC ODI World Cup में अब तक का सबसे कम टीम स्कोर कौन से है? जानें

भारत और ऑस्ट्रेलिया वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में अहमदाबाद के प्रतिष्ठित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने है. भारत टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रहा है. चलिये जानते है वनडे विश्व कप के फाइनल में किन खिलाड़ियों ने प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता है.

1983 में मोहिंदर अमरनाथ बने थे प्लेयर ऑफ द मैच: 

साल 1983 में वेस्टइंडीज ने विश्व कप फाइनल की हैट्रिक पूरी की और भारत का सामना किया.  इस बार क्लाइव लॉयड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया.वेस्टइंडीज 54.4 ओवर में 183 रन ही बना सकी, जिसमें क्रिस श्रीकांत ने 38 रन बनाए और एंडी रॉबर्ट्स ने तीन विकेट लिए.

मोहिंदर अमरनाथ ने 7 ओवर में 3/12 के लिए प्लेयर ऑफ द मैच जीता. वह सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने वाले पहले खिलाड़ी भी बने थे. 


वर्ल्ड कप फाइनल ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवार्ड विजेता 

विश्व कप संस्करण  प्लेयर ऑफ द मैच 
1975 क्लाइव लॉयड (वेस्टइंडीज)
1979 विवियन रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज)
1983 मोहिंदर अमरनाथ (भारत)
1987 डेविड बून (ऑस्ट्रेलिया)
1992 वसीम अकरम (पाकिस्तान)
1996 अरविंदा डी सिल्वा (श्रीलंका)
1999 शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया)
2003 रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)
2007 एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)
2011 महेन्द्र सिंह धोनी (भारत)
2015 जेम्स फॉकनर (ऑस्ट्रेलिया)

2019

बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)
2023 ट्रैविस हेड (ऑस्ट्रेलिया)

जब धोनी बने प्लेयर ऑफ द मैच:

भारत और श्रीलंका ने मुंबई में 2011 विश्व कप फाइनल में आमने-सामने थे. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी की और महेला जयवर्धने के 13 चौकों की मदद से 103* रन की शानदार पारी की बदौलत 50 ओवर में 274/6 रन बनाए. 

विराट कोहली के आउट होने के बाद एमएस धोनी ने युवराज सिंह की जगह खुद को नंबर 4 पर प्रमोट किया और गौतम गंभीर (97) के साथ 109 रन जोड़कर भारत को जीत के करीब ले गए. धोनी ने 8 चौकों और 2 छक्कों के साथ 91 रन पर नाबाद रहे और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था. 

यह भी देखें:

ODI World Cup Final Record: फाइनल में कैसा है भारत और ऑस्ट्रेलिया का अब तक का प्रदर्शन?

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Nov 19, 2023, 23:10 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News