भारत का वह घर, जो दो देशों में आता है, जानें
भारत में करोड़ों घर मौजूद हैं, जिनमें अरबों की संख्या में लोग रहते हैं। हालांकि, क्या आपने कभी सुना है कि किसी घर में कमरा बदलते ही देश बदल गया है। जी हां, भारत में एक ऐसा घर भी है, जहां सिर्फ एक कमरा बदलते ही आप दूसरे देश पहुंच जाते हैं। कौन-सा है यह घर और कहां है स्थित, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
यदि आपको भारत से किसी दूसरे देश जाना हो, तो आपको इसके लिए फ्लाइट लेनी पड़ेगी या फिर यातायात के अन्य साधन का इस्तेमाल करना पड़ेगा। हालांकि, क्या आपने भारत में एक ऐसे अनोखे घर के बारे में पढ़ा या सुना है, जहां सिर्फ एक कमर से दूसरे कमरे में पहुंचने पर ही दूसरा देश आ जाता है। यह घर अपनी इस विशिष्ट पहचान के कारण विश्व विख्यात है, जिससे देश-दुनिया के लोग इस घर के बारे में जानते हैं। क्या आप इस घर के बारे में जानते हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस पूरी कहानी के बारे में जानेंगे।
दो देशों की सीमा पर बना है यह घर
आपको बता दें कि यह घर दो देशों की सीमा पर बना हुआ है। इसमें एक सीमा भारत की है, तो दूसरी सीमा म्यांमार की है। ऐसे में यह घर दोनों देशों की सीमा पर बना हुआ है या फिर आप कह सकते हैं दोनों देशों की सीमा इस घर से गुजरती है
भारत में कहां है घर
भारत में यह अनोखा घर नागालैंड राज्य के लोंगवा गांव में है। यह गांव भारत-म्यांमार बॉर्डर पर स्थित है। अक्सर इस घर को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं।
भारत में बेडरूम, तो म्यांमार में है किचन
इस घर की खास बात यह है कि इस घर का किचन म्यांमार में पड़ता है, तो बेडरूम भारत में स्थित है। इस वजह से यहां बस एक रूम से दूसरे रूम में पहुंचने पर ही देश बदल जाता है।
फ्री मूवमेंट रिजीम के तहत मिला विशेष दर्जा
आपको यह भी बता दें कि भारत-म्यांमार बॉर्डर गांव के मुखिया के घर से गुजरता है। वहीं, यह घर दोनों बॉर्डर पर स्थित है। ऐसे में इस घर को फ्री मूवमेंट रिजीम(FMR) के तहत विशेष दर्जा मिला है। इस वजह से यहां के लोगों को दोहरी नागरिकता मिली हुई है। यहां लोगों के पास भारत के साथ-साथ म्यांमार की भी नागरिकता भी है।
स्कूल-ऑफिस के लिए बदलना पड़ता है देश
यहां रहने वाले लोगों को दोहरी नगारिकता मिली हुई है। ऐसे में यहां रहने वाले लोग आसानी से एक-दूसरे के देश में पहुंच जाते हैं। कई बार लोग स्कूल और ऑफिस के लिए एक-दूसरे देश के जाते हैं। यहां से एक देश से दूसरे देश में जाना बहुत ही आम बात है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंःउत्तर प्रदेश में कौन-सा जिला कहलाता है ‘संगीत का शहर’, जानें यहां
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.