This is an archived article last updated on Nov 19, 2023. The information may be outdated.

ICC ODI World Cup के एकल संस्करण में सर्वाधिक विकेट का क्या है रिकॉर्ड? देखें यहां

Last Updated: Nov 19, 2023, 22:47 IST

क्रिकेट का खेल और भी रोमांचक हो जाता है जब खेल को बल्लेबाजों के स्थान पर गेंदबाज कंट्रोल करते है. आईसीसी विश्व कप में खिलाड़ियों द्वारा कई शानदार गेंदबाजी कारनामे देखने को मिले है. 1975 से 2023 तक आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट नीचे दी गयी है.   

एकल संस्करण में सर्वाधिक विकेट का रिकॉर्ड
एकल संस्करण में सर्वाधिक विकेट का रिकॉर्ड

Most Wickets In Single World Cup: भारत में आयोजित ICC वनडे विश्व कप अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है. भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम फाइनल में अहमदाबाद में भारत के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में आपस में भिड़ेंगी. 

वैसे क्रिकेट में बल्लेबाजी को लोग काफी पसंद करते है और यह एक रोमांचक पहलू भी बना हुआ है. लेकिन दर्शक आज भी पुराने समय को देखने के लिए उत्सुक रहते है जहां गेंदबाजों का दबदबा रहा था. जहां रिवर्स स्विंग हर मैच में देखने को मिलती थी.      

क्रिकेट का खेल और भी रोमांचक हो जाता है जब खेल को बल्लेबाजों के स्थान पर गेंदबाज कंट्रोल करते है. हालांकि इसका आनंद ज्यादातर वनडे या T20 मैचों में देखने को मिलता है. कई बार ऐसा हुआ है जब गेंदबाजों ने वनडे क्रिकेट में छह और सात विकेट लेने का कारनामा किया है. आईसीसी विश्व कप में खिलाड़ियों द्वारा कई शानदार गेंदबाजी कारनामे देखने को मिले है. 

साथ ही गेंदबाजों ने कम स्कोर पर पूरी टीम को आउट किया है. वहीं कई ऐसे भी मौके भी आये जब खिलाड़ियों ने मैच में हैट-ट्रिक ली है. 2023 विश्व कप में अब तक कई रिकॉर्ड टूटे है लेकिन अभी तक विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अभी भी कायम है. चलिये जानते है क्या है बेस्ट गेंदबाजी रिकॉर्ड. 1975 से 2023 तक आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट नीचे दी गयी है.   

यह भी देखें:

ODI World Cup इतिहास के पांच सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी रिकॉर्ड क्या है? जानें

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप 2023 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन है? 

मिशेल स्टार्क है टॉप पर:

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क के नाम  विश्वकप के एकल संस्करण में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड है. स्टार्क ने 2019 के विश्व कप में 27 विकेट लिए थे. उसके बाद एकल संस्करण में सर्वाधिक विकेट का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ही पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्राथ के नाम है जिन्होंने 2007 के विश्व कप में 26 विकेट लिए थे. 

भारतीयों में मोहम्मद शमी टॉप पर:

वनडे विश्वकप के एकल संस्करण में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीयों की बात करें तो भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टॉप पर है. उन्होंने इस विश्वकप में अभी तक 7 पारियों में 24 विकेट लिये है.

 

एकल संस्करण में सर्वाधिक विकेट का रिकॉर्ड

गेंदबाज

विकेट

पारी

ओवर

रन

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

विश्वकप संस्करण

मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)

27

10

92.2

502

5/26

2019

ग्लेन मैकग्राथ (ऑस्ट्रेलिया)

26

11

80.5

357

3/14

2007

मोहम्मद शमी (भारत)

24

7

48.5

257

7/57

2023

चामिंडा वास (श्रीलंका)

23

10

88.0

331

6/25

2003

मुरली मुरलीधरन (श्रीलंका)

23

10

84.4

351

4/19

2007

एडम ज़म्पा (ऑस्ट्रेलिया)

23

11

96.0

515

4/8

2023

शॉन टैट (ऑस्ट्रेलिया)

23

11

84.3

467

4/39

2007

मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)

22

8

63.5

224

6/28

2015

ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड)

22

9

85.0

371

5/27

2015

ब्रेट ली (ऑस्ट्रेलिया)

22

10

83.1

394

5/42

2003

एडम ज़म्पा (ऑस्ट्रेलिया)

22

10

86.0

471

4/8

2023

शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)

21

8

74.3

270

5/16

2011

ग्लेन मैकग्राथ (ऑस्ट्रेलिया)

21

11

87.0

310

7/15

2003

 ब्रैड हॉग (ऑस्ट्रेलिया)

21

11

82.5

332

4/27

2007

जहीर खान (भारत)

21

9

81.3

394

3/20

2011

लॉकी फर्ग्यूसन (न्यूजीलैंड)

21

9

83.4

409

4/37

2019

दिलशान मदुशंका (श्रीलंका)

21

9

78.2

525

5/80

2023

ज्योफ अलॉट (न्यूजीलैंड)

20

9

87.4

325

4/37

1999

शेन वार्न (ऑस्ट्रेलिया)

20

10

94.2

361

4/29

1999

जेराल्ड कोएत्ज़ी (दक्षिण अफ्रीका)

20

8

63.3

396

4/44

2023

जोफ्रा आर्चर (इंग्लैंड)

20

11

100.5

461

3/27

2019

मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश)

20

8

72.1

484

5/59

2019

लसिथ मलिंगा (श्रीलंका)

18

8

58.2

284

4/54

2007

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Nov 19, 2023, 22:47 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News