ODI World Cup इतिहास के पांच सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी रिकॉर्ड क्या है? जानें
भारत ने सेमीफाइनल में गत उपविजेता न्यूजीलैंड को हराकर चौथी बार वनडे विश्वकप के फाइनल में एंट्री मारी है. वहीं भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने करियर का 50वां वनडे शतक जड़ते हुए महान सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है. इसके साथ ही शमी एक विशेष क्लब में भी शामिल हो गए है. चलिये विश्वकप के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रिकॉर्ड के बारें में जानें.
टीम इंडिया ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. भारत ने सेमीफाइनल में गत उपविजेता न्यूजीलैंड को हराकर चौथी बार वनडे विश्वकप के फाइनल में एंट्री मारी है. इसके साथ ही शमी एक विशेष क्लब में भी शामिल हो गए है.
इस मैच में भारत की ओर से कई खिलाड़ी चमके जिसमें सबसे ऊपर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम आता है. शमी ने विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 57 रन देकर 7 विकेट लेकर नया इतिहास रचा.
वहीं भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने करियर का 50वां वनडे शतक जड़ते हुए महान सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है. कोहली 50 वनडे शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए है.
Mohammed Shami joins an elite group 🙌
— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) November 16, 2023
More #CWC23 stats ➡️ https://t.co/HEPMdZQumg pic.twitter.com/FpKP3HdLj1
शमी ने दर्ज किया सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रिकॉर्ड:
न्यूजीलैंड के खिलाफ अहम मुकाबले में भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने स्टुअर्ट बिन्नी को पीछे छोड़ते हुए किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ वनडे गेंदबाजी का रिकॉर्ड अपने नाम किया. शमी ने 57 रन देकर 7 विकेट लेकर भारत की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई.
उन्होंने मैच में न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, केन विलियमसन, टॉम लैथम, लॉकी फर्ग्यूसन और टिम साउथी का विकेट लिया.
भारत के लिए पिछला सर्वश्रेष्ठ वनडे गेंदबाजी रिकॉर्ड स्टुअर्ट बिन्नी के नाम दर्ज था जिन्होंने 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ 6/4 का स्कोर बनाया था. वहीं अनिल कुंबले का अगला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1993 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 6/12 का स्कोर था.
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप 2023 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन है?
वनडे में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी का रिकॉर्ड (भारतीय):
| खिलाड़ी | विकेट/रन | बनाम | साल |
| मोहम्मद शमी | 7/57 | न्यूजीलैंड | 2023 |
| स्टुअर्ट बिन्नी | 6/4 | बांग्लादेश | 2014 |
| अनिल कुंबले | 6/12 | वेस्ट इंडीज | 1993 |
| जसप्रित बुमराह | 6/19 | इंग्लैंड | 2022 |
| मोहम्मद सिराज | 6/21 | श्रीलंका | 2023 |
वर्ल्ड कप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी का रिकॉर्ड:
वनडे वर्ल्ड कप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी की बात करें सबसे ऊपर ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्राथ का नाम आता है. जिन्होंने महज 15 रन देकर 7 विकेट लिए थे. इस लिस्ट में अब भारत ने मोहम्मद शमी भी शामिल हो गए है.
वर्ल्ड कप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी का रिकॉर्ड | |||
| खिलाड़ी | विकेट/रन | बनाम | वर्ल्डकप संस्करण |
| ग्लेन मैकग्राथ (ऑस्ट्रेलिया) | 7/15 | नामीबिया | 2003 |
| एंडी बिकेल (ऑस्ट्रेलिया) | 7/20 | इंग्लैंड | 2003 |
| टिम साउदी (न्यूजीलैंड) | 7/33 | इंग्लैंड | 2015 |
| विंस्टन डेविस (वेस्टइंडीज़) | 7/51 | ऑस्ट्रेलिया | 1983 |
| मोहम्मद शमी (भारत) | 7/57 | न्यूजीलैंड | 2023 |
विश्व कप नॉकआउट में 7 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज:
इस शानदार प्रदर्शन के साथ, शमी एकदिवसीय विश्व कप इतिहास में सात विकेट लेने वाले एकमात्र भारतीय बन गए, जबकि विश्व कप नॉकआउट मैच में यह उपलब्धि हासिल करने वाले एकमात्र गेंदबाज बन गए.
शमी एकदिवसीय विश्व कप में सात विकेट लेने वाले सिर्फ पांच खिलाड़ियों के एक विशेष क्लब में शामिल हो गए. इस विशेष क्लब में केवल ग्लेन मैक्ग्रा, एंडी बिकेल, टिम साउदी और विंस्टन डेविस ही शामिल है.
इसे भी पढ़ें:
ICC Cricket World Cup में अब तक के सर्वोच्च टीम स्कोर कौन से है? जानें
ICC ODI World Cup में अब तक का सबसे कम टीम स्कोर कौन से है? जानें
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.