This is an archived article last updated on Nov 13, 2023. The information may be outdated.

ICC Cricket World Cup में अब तक के सर्वोच्च टीम स्कोर कौन से है? जानें

Last Updated: Nov 13, 2023, 12:23 IST

भारत की मेजबानी में आईसीसी एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप की शानदार शुरुआत हुई है. इस विश्व कप में कई बड़े रिकॉर्डों के टूटने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. एक समय था जब वनडे में 300 रन को बड़ा स्कोर माना जाता था लेकिन के इस फॉर्मेट में खेल के बदलाव को देखते हुए अब ये स्कोर आम हो गए है. इस कड़ी में टीमें अब 400 रनों का अकड़ा आसानी से पार करने लगी है. चलिये जानें सर्वोच्च टीम स्कोर के बारें में. 

ICC वनडे विश्व कप में सर्वोच्च टीम स्कोर
ICC वनडे विश्व कप में सर्वोच्च टीम स्कोर

Highest Team Scores In ICC Cricket World Cup: भारत की मेजबानी में आईसीसी एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप की शानदार शुरुआत हुई है. टूर्नामेट की शुरुआत से ही क्रिकेट प्रेमियों को शानदार मैच देखने को मिल रहे है. इस विश्व कप में कई बड़े रेकॉर्डों के टूटने का सिलसिला भी शुरू हो गया है.

एक समय था जब वनडे में 300 रन को बड़ा स्कोर माना जाता था लेकिन के इस फॉर्मेट में खेल के बदलाव को देखते हुए अब ये स्कोर आम हो गए है. इस कड़ी में टीमें अब 400 रनों का अकड़ा आसानी से पार करने लगी है. पहले 400+ के स्कोर को बहुत ही बड़ा माना जाता था. 

विश्व कप में अब तक का सर्वोच्च टीम स्कोर:

इस विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ सबसे बड़े विश्व कप टीम स्कोर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था. 2023 में दक्षिण अफ्रीका ने अपने पहले मैच में ही सबसे ज्यादा टीम रन का रिकॉर्ड तोड़ दिया. श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 50 ओवर में सिर्फ 5 विकेट के नुकसान पर 428 रन बनाए.      

एडेन मार्कराम ने जड़ा सबसे तेज शतक:

इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की ओर से तीन बल्लेबाजों में शतक जड़ा जो क्रिकेट विश्व कप में बनाया गया एक अनोखा रिकॉर्ड है. इससे पहले ऐसा रिकॉर्ड किसी टीम ने नहीं बनाया था. दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एडेन मार्कराम ने इस मैच में विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक भी जड़ दिया. मार्कराम ने सिर्फ 49 गेंदों में अपना शतक पूरा किया.  

इसे भी पढ़ें:

ICC World Cup points Table 2023: अपडेटेड पॉइंट्स टेबल यहां देखें 

सर्वोच्च टीम स्कोर का क्या है रिकॉर्ड?

2023 विश्व कप में, दक्षिण अफ्रीका ने 1996 की विश्व विजेता श्रीलंका के खिलाफ 428/5 का विशाल स्कोर दर्ज कर सबसे बड़े टीम स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था. पांच बार की विश्व विजेता ऑस्ट्रेलिया ने 2015 विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 417/6 स्कोर कर नया रिकॉर्ड बनाया था. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर भारत का नाम है, भारत ने 2007 विश्व कप में बरमूडा के खिलाफ 413/5 का स्कोर बनाया था.  

इसे भी पढ़ें:

ICC ODI World Cup में अब तक का सबसे कम टीम स्कोर कौन से है? जानें

एक पारी में तीन शतक का रिकॉर्ड:

विश्व कप 2023 में दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक, रासी वैन डेर डूसन और एडेन मार्कराम ने दक्षिण अफ्रीका की ओर से शतक जड़कर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. दक्षिण अफ्रीका एकदिवसीय पारी में तीन शतक लगाने वाली एकमात्र टीम बन गयी है, इससे पहले 2015 में वेस्टइंडीज और भारत के खिलाफ दो बार यह उपलब्धि हासिल की थी.

ICC वनडे क्रिकेट विश्व कप में सर्वोच्च टीम स्कोर की लिस्ट आप यहां देख सकते है-

 

ICC वनडे विश्व कप में सर्वोच्च टीम स्कोर

रैंक 

टीम

स्कोर 

ओवर

पारी

बनाम 

मैच की तारीख

1

दक्षिण अफ्रीका

428/5

50

1

श्रीलंका

07-अक्टूबर-23

2

ऑस्ट्रेलिया

417/6

50

1

अफ़ग़ानिस्तान

04-मार्च-15

3

भारत

413/5

50

1

बरमूडा

19-मार्च-07

4

दक्षिण अफ्रीका

411/4

50

1

आयरलैंड

03-मार्च-15

5

भारत

410/4

50

1

नीदरलैंड

12 नवम्बर 2023

6

दक्षिण अफ्रीका

408/5

50

1

वेस्टइंडीज

27-फ़रवरी-15

7

न्यूजीलैंड

401/6

50

1

पाकिस्तान

04 नवम्बर 2023

8

साउथ अफ्रीका

399/7

50

1

इंग्लैंड

21 अक्टूबर 2023

9

ऑस्ट्रेलिया

399/8

50

1

नीदरलैंड

25 अक्टूबर 2023

10

श्रीलंका

398/5

50

1

केन्या

06-मार्च-96

11

इंग्लैंड 

397/6

50

1

अफ़ग़ानिस्तान

18-जून-19

12

न्यूज़ीलैंड

393/6

50

1

वेस्ट इंडीज

21-मार्च-15

13

ऑस्ट्रेलिया

388

49.2

1

न्यूजीलैंड

28 अक्टूबर 2023

14

इंग्लैंड 

386/6

50

1

बांग्लादेश

08-जून-19

15

ऑस्ट्रेलिया

381/5

50

1

बांग्लादेश

20-जून-19

16

न्यूजीलैंड

383/9

50

2

ऑस्ट्रेलिया

28 अक्टूबर 2023

17

साउथ अफ्रीका

382/5

50

1

बांग्लादेश

24 अक्टूबर 2023

18

ऑस्ट्रेलिया

377/6

50

1

दक्षिण अफ्रीका

24-मार्च-07

19

ऑस्ट्रेलिया

376/9

50

1

श्रीलंका

08-मार्च-15

20

भारत

373/6

50

1

श्रीलंका

26-मई-99

21

वेस्ट इंडीज

372/2

50

1

ज़िम्बाब्वे

24-फ़रवरी-15

22

भारत

370/4

50

1

बांग्लादेश

19-फ़रवरी-11

23

ऑस्ट्रेलिया

367/9

50

1

पाकिस्तान

20 अक्टूबर 2023

24

इंग्लैंड

364/9

50

1

बांग्लादेश

10अक्टूबर 2023

25

न्यूज़ीलैंड

363/5

50

1

कनाडा

22-मार्च-07

26

श्रीलंका

363/9

50

1

स्कॉटलैंड

11-मार्च-15

27

वेस्ट इंडीज

360/4

50

1

श्रीलंका

13-अक्टूबर-87

28

ऑस्ट्रेलिया

359/2

50

1

भारत

23-मार्च-03

29

ऑस्ट्रेलिया

358/5

50

1

नीदरलैंड

18-मार्च-07

30

न्यूज़ीलैंड

358/6

50

1

कनाडा

13-मार्च-11

31

साउथ अफ्रीका

357/4

50

1

न्यूज़ीलैंड

01 नवम्बर 2023

32

भारत

357/8

50

1

श्रीलंका

02 नवम्बर 2023

33

दक्षिण अफ्रीका

356/4

50

1

वेस्ट इंडीज

10-अप्रैल-07

34

दक्षिण अफ्रीका

353/3

40

1

नीदरलैंड

16-मार्च-07

35

भारत

352/5

50

1

ऑस्ट्रेलिया

09-जून-19

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Nov 13, 2023, 12:23 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News