This is an archived article last updated on Nov 14, 2023. The information may be outdated.

ICC ODI World Cup इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले खिलाड़ी कौन है? मैक्सवेल टॉप पर

Last Updated: Nov 14, 2023, 11:03 IST

वनडे क्रिकेट विश्व कप का आयोजन हर चार साल के अन्तराल पर किया जाता है. इसी कड़ी में विश्वकप जैसे स्टेज पर सबसे तेज शतक बनाने का भी एक रिकॉर्ड रहा है. इस आर्टिकल के माध्यम से क्रिकेट विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ियों के बारें में जानेंगे.

वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले खिलाड़ी कौन है?
वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले खिलाड़ी कौन है?

Fastest Century In ICC ODI World Cup: वनडे क्रिकेट विश्व कप का आयोजन हर चार साल के अन्तराल पर किया जाता है. जिसमें हर फैन अपनी पसंदीदा टीमों के खिलाड़ियों को एक्शन में देखना पसंद करते है. क्रिकेट विश्व कप में हर बार कोई न कोई नया रिकॉर्ड बनता रहता है चाहे वह किसी बल्लेबाज द्वारा हो या किसी गेंदबाज द्वारा बनाया गया हो. 

इसी कड़ी में विश्वकप जैसे स्टेज पर सबसे तेज शतक बनाने का भी एक रिकॉर्ड रहा है. जो किसी खिलाड़ी के लिए अपने आप में एक नई उपलब्धि होती है. इस वर्ल्ड कप में भी कई ऐसे रिकॉर्ड बनेंगे. अभी तक विश्व कप इतिहास में केवल 6 टीमों ने ही ख़िताब जीता है. जिसमें ऑस्ट्रेलिया सर्वाधिक बार जीता है. 

मैक्सवेल ने 40 गेंदों में जड़ा शतक:

ग्लेन मैक्सवेल ने विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ दिया है. मैक्सवेल ने  9 गेंदों के अंतर से विश्व कप का अब तक का सबसे तेज़ शतक बनाया. अपनी पारी के दौरान मैक्सवेल ने 9 चौके और 8 छक्के लगाये. वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने की बात करें तो एडेन मार्कराम, केविन ओ'ब्रायन, एबी डिविलियर्स जैसे खिलाड़ी शामिल है.

इसे भी पढ़ें:

यहां देखें अपडेटेड ICC Cricket World Cup 2023 पॉइंट्स टेबल

ICC ODI World Cup में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी कौन है? जानें

मार्कराम ने 49 गेंदों में जड़ा शतक:

दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम ने 2023 विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाया था.  मार्कराम ने सिर्फ 49 गेंदों में अपना शतक जड़ा था.  विश्व कप इतिहास का यह दूसरा सबसे तेज शतक था. मार्कराम ने अपनी पारी के दौरान 14 चौके और 3 शानदार छक्के लगाये.

 

आप क्रिकेट विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट नीचे देख सकते हैं-

ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज़ शतक

रैंक 

खिलाड़ी

रन

बनाम 

गेंद

तारीख

1

ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया)

106

नीदरलैंड

40

25 अक्टूबर 2023

2

एडेन मार्कराम (दक्षिण अफ्रीका)

106

श्रीलंका

49

07 अक्टूबर 2023

3

केविन ओ'ब्रायन (आयरलैंड)

113

इंग्लैंड

50

02 मार्च 2011

4

ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया)

102

श्रीलंका

51

08 मार्च 2015

5

एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका)

162*

वेस्ट इंडीज

52

27 फरवरी 2015

6

इयोन मॉर्गन (इंग्लैंड)

101

अफ़ग़ानिस्तान

57

18 जून 2019

7

ट्रैविस हेड (ऑस्ट्रेलिया)

109

न्यूजीलैंड 

59

28 अक्टूबर 2023

8

हेनरिक क्लासेन (साउथ अफ्रीका)

109

इंग्लैंड

61

21 अक्टूबर 2023

9

केएल  राहुल (भारत)

102

 नीदरलैंड

62

12 नवम्बर 2023

10

फखर जमां (पाकिस्तान)

126*

न्यूजीलैंड 

63

04 नवम्बर 2023

11

रोहित शर्मा (भारत)

100*

अफगानिस्तान

63

11 अक्टूबर 2023

12

कुसल मेंडिस (श्रीलंका)

126*

पाकिस्तान

65

10 अक्टूबर 2023

13

मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया)

111

दक्षिण अफ्रीका

66

24 मार्च 2007

14

जिम डेविसन (कनाडा)

117*

वेस्ट इंडीज

67

23 फ़रवरी 2003

15

कुमार संगकारा (श्रीलंका)

117

इंग्लैंड

70

01 मार्च 2015

16

पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड)

101

नीदरलैंड

70

18 मार्च 2011

17

कपिल देव (भारत)

175

ज़िम्बाब्वे

72

18 जून 1983

18

एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)

149

श्रीलंका

72

28 अप्रैल 2007

19

कुमार संगकारा (श्रीलंका)

105

बांग्लादेश

73

26 फरवरी 2015

20

जोस बटलर (इंग्लैंड)

103

पाकिस्तान

75

03 जून 2019

21

ब्रेंडन टेलर (जिम्बाब्वे)

121

आयरलैंड

79

07 मार्च 2015

22

महेला जयवर्धने (श्रीलंका)

100

कनाडा

80

20 फरवरी 2011

23

वीरेंद्र सहवाग (भारत)

114

बरमूडा

81

19 मार्च 2007

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Nov 14, 2023, 11:03 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News